एक्सप्लोरर

AMOLED Screen vs IPS LCD: जानिए आपको कौन-सी डिस्प्ले वाला फोन लेना चाहिए, बेहतर क्या है?

AMOLED vs LCD:आज हम आपको ये बताएंगे कि आपको आईपीएस एलसीडी या एमोलेड, कौन-सी डिस्प्ले वाला फोन लेना चाहिए. दोनों में अंतर क्या है वो भी जानिए.  

AMOLED Screen vs IPS LCD: स्मार्टफोन खरीदते वक्त ज्यादातर लोग इसकी बैटरी, कैमरा, रैम और परफॉरमेंस पर ध्यान देते हैं.जबकि कुछ लोग ऐसे हैं जो स्मार्टफोन की डिस्प्ले पर भी चर्चा करते हैं. बाजार में दो तरह की डिस्प्ले वाले एंड्रॉयड स्मार्टफोन ज्यादातर बेचे जाते हैं जिनमें एक आईपीएस एलसीडी और दूसरी एमोलेड डिस्पले है. आईपीएस एलसीडी डिस्पले की तुलना में एमोलेड डिस्प्ले वाले फोन महंगे होते हैं. कई लोगों के मन में नया स्मार्टफोन खरीदते वक्त ये सवाल रहता है कि उन्हें कौन-सी डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहिए. आज हम आपको इसी बारे में बताएंगे. 

क्या है आईपीएस एलसीडी डिस्पले?

एलसीडी यानी लिक्विड क्रिस्टल डिस्पले, एलसीडी डिस्पले में लाइट के सोर्स के लिए एक सिंगल डिस्प्ले लगी होती है. यानि फोन की मेन स्क्रीन के पीछे एक सिंगल लाइट सोर्स होता है.


AMOLED Screen vs IPS LCD: जानिए आपको कौन-सी डिस्प्ले वाला फोन लेना चाहिए, बेहतर क्या है?

क्या है एमोलेड डिस्पले?

एमोलेड यानी एक्टिव मैट्रिक्स ऑर्गेनिक लाइट एमिटिंग डायोड, एमोलेड डिस्प्ले में हर एक एलईडी के लिए इंडिविजुअल लीड मिलती है और इसमें मल्टीप्ल लाइट सोर्स होता है.


AMOLED Screen vs IPS LCD: जानिए आपको कौन-सी डिस्प्ले वाला फोन लेना चाहिए, बेहतर क्या है?

क्या है अंतर?

अगर दोनों डिस्प्ले के बीच अंतर की बात करें तो एलसीडी डिस्पले में एक सिंगल लाइट सोर्स होता है जिससे डिस्प्ले पर लाइट आती है जबकि एमोलेड डिस्प्ले में कई सारी एलईडी होती हैं जिससे ज्यादा रोशनी स्क्रीन पर आती है. एलसीडी आईपीएस डिस्पले बनाने में बेहद पॉकेट फ्रेंडली है और इसी वजह से इस डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन सस्ते आते हैं. एलसीडी डिस्प्ले अगर खराब हो जाए तो इसे रिप्लेस करना सस्ता रहता है. साथ ही एलसीडी डिस्प्ले में वाइट ज्यादा देखने को मिलता है. यानी स्क्रीन ब्राइट सी दिखती है. बात एमोलेड डिस्प्ले की करें तो ये एलसीडी की तुलना में महंगी होती है क्योंकि इसमें अलग-अलग इंडिविजुअल एलईडी होते हैं जिन्हें मैन्युफैक्चर करने की कॉस्ट ज्यादा आती है. इसी वजह से ऐसी डिस्प्ले वाले फोन महंगे आते हैं. एक और खास बात एमोलेड डिस्प्ले कि ये है कि क्योंकि इसमें कई सारे एलईडी होते हैं इस वजह से इन्हें ऑन-ऑफ किया जा सकता है. इसे आप ऐसे समझिये कि जैसे अगर आप स्मार्टफोन पर कोई वीडियो चलाते हैं और वीडियो में ब्लैक पार्ट है तो उस दौरान एमोलेड डिस्पले में ब्लैक एलईडी लाइट बंद हो जाएगी और आपको ब्लैक अच्छे से दिखेगा साथ ही बैटरी भी बचेगी. एलसीडी में ये संभव नहीं है क्योंकि यहां सिंगल लाइट सोर्स होता होता है. इसी कारण एलसीडी डिस्पले में ब्लैक की बजाय ग्रे-सा दिखता है. आईपीएस एलसीडी के मुकाबले एमोलेड डिस्प्ले की थिकनेस कम होती है.

इसके अलावा आईपीएस एलसीडी वाली डिस्प्ले में लाइट साइड से ब्लीड करती हुई नजर आती है. ऐसा तब होता है जब स्मार्टफोन मैन्युफैक्चर करने वाली कंपनी सस्ते एलसीडी पैनल का इस्तेमाल करती है. एमोलेड डिस्प्ले के साथ एक नुकसान ये है कि यदि कोई इंडिविजुअल एलईडी बल्ब खराब हो जाए तो फिर पूरी डिस्प्ले बदलनी पड़ सकती है. टेक्निकल भाषा में इसे बर्निंग कहा जाता है.


AMOLED Screen vs IPS LCD: जानिए आपको कौन-सी डिस्प्ले वाला फोन लेना चाहिए, बेहतर क्या है?

आपके लिए क्या है बेस्ट?

अगर आपको बजट की कोई समस्या नहीं है तो आपको एमोलेड डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन खरीदने चाहिए क्योंकि इसमें आपको अच्छा कलर सपोर्ट मिलता है. यदि बजट आपका कम है तो आपको आईपीएस एलसीडी डिस्पले वाले फोन लेने चाहिए. अगर आप आउटडोर ज्यादा रहते हैं या स्मार्टफोन पर वीडियोज वगैरा ज्यादा देखते हैं तो आपको अमोलेड पैनल वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहिए क्योंकि इसमें आपको कलर कंट्रास्ट अच्छा मिलेगा. लेकिन अगर आप गेमिंग करते हैं या गेमर हैं और आपको आईपीएस एलसीडी वाला फोन फास्ट रिफ्रेश रेट के साथ मिल रहा है तो आपको बजाय एमोलेड पैनल लेने के आईपीएस एलसीडी की तरफ जाना चाहिए क्योंकि आपको गेमिंग के लिए फास्ट रिफ्रेश रेट की जरूरत है. यहां एमोलेड डिस्पले आपके लिए फायदेमंद नहीं होगी. यानि गेमिंग में उसका यूज उतना नहीं है. 

यह भी पढ़ें: अगर इंस्टाग्राम पर करते हैं खूब चैटिंग, तो आज ही अप्लाई करें अकाउंट को सिक्योर करने के ये टिप्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WiFi लगवाने से पहले जान लें, केबल वाला कनेक्शन बेहतर या वायरलेस?
WiFi लगवाने से पहले जान लें, केबल वाला कनेक्शन बेहतर या वायरलेस?
किस वजह से फट जाते हैं पावर बैंक? कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलतियां
किस वजह से फट जाते हैं पावर बैंक? कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलतियां
बिजली का बिल 20% तक तुरंत घटेगा! फ्रिज-इन्वर्टर में बस करें ये काम
बिजली का बिल 20% तक तुरंत घटेगा! फ्रिज-इन्वर्टर में बस करें ये काम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कीमत में सीधे 5,000 रुपये का उछाल
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कीमत में सीधे 5,000 रुपये का उछाल

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में कुवैती टैंकर पर हमला, 5 भारतीय नाविकों को किया गया रेस्क्यू, जानें पूरा मामला
होर्मुज में कुवैती टैंकर पर हमला, 5 भारतीय नाविकों को किया गया रेस्क्यू, जानें पूरा मामला
बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में फूट! RJD-कांग्रेस आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में फूट! RJD-कांग्रेस आमने-सामने
13 छक्के 15 चौके, लुआन ड्री प्रिटोरियस की आंधी, 79 गेंद में 188 ठोक रच डाला इतिहास
13 छक्के 15 चौके, लुआन ड्री प्रिटोरियस की आंधी, 79 गेंद में 188 ठोक रच डाला इतिहास
सलमान खान की 'मातृभूमि' को सरकार से मिली क्लियरेंस, जानें- किस तारीख को हो सकती है रिलीज?
सलमान की 'मातृभूमि' की रिलीज पर बड़ा अपडेट, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक?
मुंबई में CJP प्रोटेस्ट के दौरान हादसा, दिल का दौरा पड़ने से बुजुर्ग की मौत
मुंबई में CJP प्रोटेस्ट के दौरान हादसा, दिल का दौरा पड़ने से बुजुर्ग की मौत
ओमान ने क्यों किया था बैन? फ्लाई दुबई में कैसे मिली एंट्री, माछर के हमलावर की पूरी कुंडली
ओमान ने क्यों किया था बैन? फ्लाई दुबई में कैसे मिली एंट्री, माछर के हमलावर की पूरी कुंडली
क्या दिल टूटने पर सच में दर्द होता है, जानें क्या है इसका साइंस?
क्या दिल टूटने पर सच में दर्द होता है, जानें क्या है इसका साइंस?
धान की जगह दूसरी फसल उगाएं, सरकार देगी 8,000 रुपये प्रति एकड़
धान की जगह दूसरी फसल उगाएं, सरकार देगी 8,000 रुपये प्रति एकड़
Embed widget