एक्सप्लोरर

WhatsApp का विकल्प तलाश रहे लोग, 72 घंटे में 25 मिलियन बढ़े Telegram के यूजर्स

टेलीग्राम के फाउंडर पावेल दुरोव ने बताया कि टेलीग्राम के मंथली एक्टिव यूजर्स की संख्या 500 मिलियन से ज्यादा हो गई है. उन्होंने बताया कि 72 घंटे में 25 मिलियन यूजर्स ने टेलीग्राम डाउनलोड किया है.

इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी का विरोध बढ़ता ही जा रहा है और अब इस विरोध के चलते यूजर्स इसकी जगह दूसरे विकल्प तलाशने लगे हैं. व्हाट्सऐप की इस नई पॉलिसी का फायदा दूसरे ऐप्स को मिल रहा है. इसका सबूत ये है कि अन्य मैसेजिंग ऐप Telegram के पिछले 72 घंटों में 25 मिलियन यूजर्स बढ़े हैं. इसके मंथली एक्टिव यूजर्स की संख्या में भी इजाफा हुआ है.

500 मिलियन से ज्यादा हुए एक्टिव यूजर्स टेलीग्राम के फाउंडर पावेल दुरोव ने बताया कि टेलीग्राम के मंथली एक्टिव यूजर्स की संख्या 500 मिलियन से ज्यादा हो गई है. उन्होंने बताया कि 72 घंटे में 25 मिलियन यूजर्स ने टेलीग्राम डाउनलोड किया है. पावेल के मुताबिक पूरी दुनिया में लोग टेलीग्राम से जुड़ रहे हैं. उन्होंने मुताबिक नए यूजर्स में से 38 फीसदी यूजर्स एशिया के हैं 27 फीसदी यूरोप के हैं और 21 फीसदी नए यूजर्स लैटिन अमेरिका से हैं. बता दें कि ये ऐप साल 2013 में लॉन्च किया गया था.

Telegram में मिलते हैं ये खास फीचर्स Telegram में ऐसे कई फीचर्स दिए गए हैं जो कि यूजर्स को व्हाट्सऐप में नहीं मिलते हैं. टेलीग्राम में यूजर्स को सीक्रेट चैट का ऑप्शन मिलता है. इसके लिए यूजर्स को एंड-टू-एन्क्रिप्शन ऑन करना होगा. इसके अलावा यूजर्स क्लाउड स्टोरेज की मदद से अपने मैसेज, डाक्यूमेंट और मीडिया फाइल्स स्टोर कर सकते हैं. खास बात ये है कि आप कई डिवाइस में एक ही टेलीग्राम अकाउंट चला सकते हैं.

क्या है WhatsApp की प्राइवेसी पॉलिसी WhatsApp यूजर्स को ऐप की नई टर्म और प्राइवेसी पॉलिसी को जल्द ही एग्री करना होगा. माना जा रहा है कि अगर आप इस प्राइवेसी पॉलिसी से एग्री नहीं होंगे तो आप WhatsApp का यूज नहीं कर पाएंगे. WABetaInfo की मानें तो WhatsApp 8 फरवरी 2021 को अपनी टर्म्स ऑफ सर्विस को अपडेट करने जा रहा है. अगर App यूजर्स इससे एग्री नहीं होते हैं तो वे WhatsApp इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे.

WhatsApp ने दी सफाई WhatsApp ने यूजर्स के विरोध को देखते अपनी सफाई भी दी है. WhatsApp ने ये साफ कर दिया है कि न तो WhatsApp और न ही फेसबुक यूजर्स के प्राइवेट मैसेज को पढ़ सकता है और न ही WhatsApp पर आपके फ्रैंड्स और फैमिली के साथ आपकी कॉल सुन सकता है. आप जो भी शेयर करते हैं, वह आपके बीच रहता है. ऐसा इसलिए है क्योंकि आपके पर्सनल मैसेज एंड टू एंड इन्क्रिप्शन द्वारा सुरक्षित हैं. हम इस सिक्योरिटी को कमजोर नहीं होने देंगे.

ये भी पढ़ें

WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी का Telegram ने इस तरह उड़ाया मज़ाक, वायरल हुआ Tweet WhatsApp और Signal में क्या है अंतर? जानिए व्हाट्सऐप के ऐसे 5 फीचर जो Signal में नहीं हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट कोहली पर दिग्गजों का खुलासा
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट पर दिग्गजों का खुलासा
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
Embed widget