एक्सप्लोरर

WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी का Telegram ने इस तरह उड़ाया मज़ाक, वायरल हुआ Tweet

टेलेग्राम ने पहले दो स्पाइडर मैन मीम के साथ वाट्सएप का मज़ाक उड़ाया था और अब एक और मीम के ज़रिए टेलेग्राम ने वाट्सएप का मज़ाक बनाया है. टेलेग्राम का ताज़ा मीम सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

नई दिल्ली: सोशल मैसेजिंग एप वाट्सएप इन दिनों अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर चर्चा में है. हाल ही में वाट्सएप ने अपने यूज़र्स को नई प्राइवेसी पॉलिसी मंज़ूर करने या वाट्सएप छोड़ने को कहा, जिसके बाद इसके यूज़र्स इस फैसले को लेकर अलग अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. नई प्राइवेसी पॉलिसी जारी करने के बाद सोशल मैसेजिंग एप टेलिग्राम ने वाट्सएप को खास तरीके से ट्रोल किया है.

टेलेग्राम ने पहले दो स्पाइडर मैन मीम के साथ वाट्सएप का मज़ाक उड़ाया था और अब एक और मीम के ज़रिए टेलेग्राम ने वाट्सएप का मज़ाक बनाया है. टेलेग्राम ने अपने ट्विटर अकाउंट पर घाना के उस वायरल वीडियो का जिफ शेयर किया है, जिसमें चार लोग ताबूत लेकर डांस करते नज़र आते हैं. इसमें टेलेग्राम ने ताबूत की जगह वाट्सएप की प्राइवेसी पॉलिसी के टेक्स्ट को रख दिया है. दरअसल घाना में पॉलबियरर्स का एक समूह है, जो अंतिम संस्कार में परफॉर्म करते हैं.

टेलेग्राम ने 10 जनवरी को ये ट्वीट किया था, जिसे अब तक दो लाख 83 हज़ार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और करीब 87 हज़ार बार इसे रीट्वीट किया गया है. यही नहीं करीब 8 हज़ार लोगों ने इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है.

खास बात ये है कि जिन लोगों ने वाट्सएप की इस नई प्राइवेसी पॉलिसी को एक्सेप्ट कर लिया है, उन्हें भी टेलेग्राम ने खास अंदाज़ में जवाब दिया. एक यूज़र ने मीम के ज़रिए ही उन लोगों की स्थिति दिखाई जो पॉलिसी को एक्सेप्ट कर चुके हैं. यूज़र के ट्वीट पर टेलेग्राम ने वाट्सएप को अनइंस्टॉल करने का सुझाव दिया और इसे उन्होंने बीमारी का इलाज बताया. टेलेग्राम ने अपने इस ट्वीट पर आए यूज़र्स के कमेंट का खास तरह से जवाब भी दिया.

वाट्सएप ने दी है ये सफाई आपको बता दें कि वाट्सएप की नई प्राइवेसी पॉलिसी अगले महीने 8 फरवरी से लागू हो जाएगी. लेकिन यूज़र्स के विरोध को देखते हुए वाट्सएप ने सफाई भी दी है. वाट्सएप ने ये साफ कर दिया है कि न तो वाट्सएप और न ही फेसबुक यूज़र्स के प्राइवेट मैसेज को पढ़ सकता है और न ही वाट्सएपर आपके फ्रैंड्स और फैमिली के साथ आपकी कॉल सुन सकता है. आप जो भी शेयर करते हैं, वह आपके बीच रहता है. ऐसा इसलिए है क्योंकि आपके पर्सनल मैसेज एंड टू एंड इन्क्रिप्शन द्वारा सुरक्षित हैं. हम इस सिक्योरिटी को कमजोर नहीं होने देंगे.

ये भी पढ़ें:

SC Stay on Farm Laws 2020: सुप्रीम कोर्ट ने तीनों कृषि कानून पर रोक लगाई, चार सदस्यों की एक कमेटी बनाई 

India-China Standoff: सेना प्रमुख का एलान, पूर्वी लद्दाख ही नहीं, LAC पर किसी भी चुनौती से निपटने को तैयार 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
Embed widget