एक्सप्लोरर

Tik-Tok डिलीट करने वाली बात से पीछे हटा अमेजन, कहा- गलती से चला गया ई-मेल

अमेजन ने एक ई-मेल भेजकर अपने कर्मचारियों से चीनी एप टिक-टॉक को डिलीट करने को कहा था. लेकिन इसके कुछ ही घंटों के बाद अमेजन ने कहा है कि ये मेल गलती से चला गया था.

ई-कॉमर्स का सबसे बड़ा पोर्टल अमेजन अपने उस ईमेल को लेकर बैकफुट पर आ गया है जिसमें उसने अपने कर्मचारियों को तुरंत टिक-टॉक एप हटाने को कहा था. ईमेल भेजने के कुछ ही घंटों बाद अमेजन की तरह से सफाई दी गई कि मेल गलती से चला गया था.

अमेजन ने एक ईमेल कर कहा, ‘‘ आज सुबह कुछ कर्मचारियों को गलती से ईमेल भेजे गए. टिकटॉक के संबंध में फिलहाल हमारी नीतियों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.’’ अमेज़न प्रवक्ता जैकी एंडरसन ने एक मेल कर बताया कि वो मेल गलती से चला गया था और उसके बारे में सवालों के जवाब देने से इनकार कर दिया. पहले भेज गए ईमेल में कर्मचारियों से टिकटॉक को हटाने के लिए कहा गया था. ईमेल में ऐप से ‘‘सुरक्षा खतरों’’ का हवाला दिया गया था. कंपनी के एक कर्मचारी ने इस प्रकार का मेल मिलने की पुष्टि की लेकिन उसने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि ईमेल को वापस नहीं लिया गया है.

अमेजन के हैं 8,40,000 से अधिक कर्मचारी

वॉलमार्ट के बाद अमेजन दूसरा सबसे बड़ा अमेरिकी निजी नियोक्ता है, जिसके दुनिया भर में 8,40,000 से अधिक कर्मचारी हैं, और टिक टॉक के खिलाफ जाने से ऐप पर दबाव बढ़ सकता है. चीनी इंटरनेट कंपनी ByteDance टिक टॉक के मालिक है. जिसे चीन के बाहर के यूजर्स के लिए डिज़ाइन किया गया है. पिछले महीने भारत और चीनी सैनिकों के बीच घातक सीमा झड़प के बाद भारत सरकार ने Tik Tok सहित 59 चीनी एप्स पर प्रतिबंध लगा दिया. इस फैसले से चीनी इंटरनेट कंपनी ByteDance को 6 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है.

भारत के बाद अमेरिका भी लगा सकता है चाइनीज एप पर बैन दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका भी अब भारत की राह पर चलता नजर आ रहा है. हाल ही में अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने चीनी ऐप टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाए जाने के भारत के फैसले की तारीफ की थी. अब अमेरिका भी टिकटॉक समेत सभी चाइनीज ऐप पर प्रतिबंध लगा सकता है. पोम्पिओ ने कहा, अमेरिका टिकटॉक समेत 'चीनी सोशल मीडिया ऐप्स पर प्रतिबंध लगाने' पर निश्चित रूप से विचार कर रहा है. ये बात पोम्पियो ने फॉक्स न्यूज के साथ एक इंटरव्यू में कही थी.

चीन के 59 प्रतिबंधित एप्स को Google Play और Apple App Store से हटाया गया सरकार ने जिन 59 एप्स को प्रतिबंधित किया था, उन्हें गूगल प्ले स्टोर और एपल एप स्टोर ने भारत में हटा दिया है, जिससे देश में मोबाइल फोन उपयोगकर्ताओं की इन एप तक पहुंच बंद हो गई है. भारत ने हाल ही में टिकटॉक, यूसी ब्राउज़र, शेयरइट और वीचैट सहित चीनी से संबंध रखने वाले 59 ऐप पर प्रतिबंध लगाते हुए कहा था कि ये एप देश की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा के लिए पूर्वाग्रह से ग्रस्त थे.

Redmi का ये शानदार स्मार्टफोन जल्द भारतीय बाजार में देगा दस्तक, कंपनी ने जारी किया टीजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
Snapdragon चिप और 8,400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Snapdragon चिप और 8400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Explained: एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!
एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget