एक्सप्लोरर

Amazon और Flipkart पर आज से शुरू होगी स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक सामान की सेल

सरकार की नई गाइडलाइन के मुताबिक, Amazon और Flipkart पर आज से गैर-जरूरी सामान की डिलीवरी शुरू होगी, ग्रीन और ऑरेंज जोन में सुबह 7 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक ही बिक्री होगी.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के चलते देश में लॉकडाउन को अब 17 मई तक बढ़ा दिया गया है. देश के राज्यों को रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन में बांटा गया है. भारत सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक, देश में सिर्फ जरूरी सामान की दुकानें ही खुली हुई हैं. अब ग्रीन और ऑरेंज जोन में आज से गैर-जरूरी सामान की बिक्री ई-कॉमर्स साइट पर शुरू होंगी.

ग्रीन और ऑरेंज जोन में स्मार्टफोन, फ्रिज और स्मार्ट टीवी की बिक्री शुरू होगी. इसके अलावा इन दोनों जोन में रिटेल स्टोर्स भी खोले दिए जाएंगे. सरकार की नई गाइडलाइन के मुताबिक, ई-कॉमर्स वेबसाइट पर आज से गैर-जरूरी सामान की डिलीवरी शुरू होगी. ग्रीन और ऑरेंज जोन में सुबह 7 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक ही बिक्री होगी.

भारत सरकार के अनुसार ग्रीन और ऑरेंज जोन में कुछ रिटेल स्टोर्स खुलेंगे, जिनमें स्मार्टफोन के स्टोर भी शामिल हैं. यानी लोग यहां पर स्मार्टफोन खरीद सकेंगे. देश में जहां रेड जोन हैं वहां पर गैर-जरूरी सामानों की डिलीवरी नहीं की जाएगी. ऐसे जोन में सिर्फ जरूरी सामान की ही डिलीवरी की जाएगी.

सरकार के मुताबिक, रेड जोन में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, पुणे, बेंगलुरु और अहमदाबाद जैसे शहर आते हैं, क्योंकि यहां पर कोरोना वायरस के केस सबसे ज्यादा हैं और अभी सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. इन शहरों के रेड जोन इलाकों  में गैर-जरूरी सामान की ऑनलाइन डिलीवरी नहीं की जाएगी. साथ ही ई-कॉमर्स कंपनियों की 60 फीसदी तक बिक्री होने के अनुमान लगाया गया है. एक्सपर्ट की मानें तो सरकार के इस फैसले से भारत की अर्थव्यवस्था को दोबारा ट्रैक पर लाया जा सकेगा.

यह भी पढ़ें 

6339 रुपये सस्ता हुआ Samsung का 48 मेगापिक्सल वाला यह स्मार्टफोन, जानें नई कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Instagram को अपना डेटा AI के लिए इस्तेमाल करने से कैसे रोकें? जानें तरीके
Instagram को अपना डेटा AI के लिए इस्तेमाल करने से कैसे रोकें? जानें तरीके
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Google Photos में आने वाला है नया Map View, नक्शे पर ढूंढ सकेंगे पुरानी तस्वीरें
Google Photos में आने वाला है नया Map View, नक्शे पर ढूंढ सकेंगे पुरानी तस्वीरें
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?

Embed widget