एक्सप्लोरर

कोरोना काल में वर्क फ्रोम होम के लिए बेस्ट मोबाइल डेटा प्लान, मिलेगा 3GB डेली डेटा

काम के चक्कर में रोज आपका ज्यादा डेटा खर्च होता है तो ये हैं डेली 3GB के सस्ते और अच्छे प्रीपेड प्लान. आप नेटवर्क के हिसाब से किसी भी कंपनी का प्लान खरीद सकते हैं.

आजकल बहुत सारे लोग घर से  ऑफिस का काम कर रहे हैं. ऐसे में डेली ज्यादा डेटा की जरूरत पड़ती है. ऑफिस के काम में सबसे ज्यादा डेटा खर्च होता है. इसके अलावा फोन करना हो,  आपको कोई फाइल भेजनी हो, वीडियो कॉन्फ्रेंस कॉल करनी हो, ईमेल भेजना हो सभी काम में डेटा इस्तेमाल होता है. अगर आपको अपना टाइम पास करना है तो उसके लिए भी डेटा चाहिए. इंटरनेट सर्फिंग करते हुए 1GB और 2GB डेटा कब गायब हो जाता है पता भी नहीं चलता. जब इंटरनेट की स्पीड स्लो हो जाती है तो परेशानी होने लगती है. इसीलिए इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए BSNL, Vodafone, Airtel और Jio डेली 3GB डेटा वाले प्रीपेड प्लान लेकर आए हैं. आज हम आपको रोज मिलने वाले 3 जीबी बेस्ट डेटा प्लान के बारे में बता रहे हैं. आइये जानते हैं.

Airtel के 3GB डेटा प्लान- एयरटेल के डेली 3GB डेटा देने वाले 2 प्लान हैं जिसमें पहला प्लान 558 रुपए का है इसमें आपको 56 दिन की वैलिडिटी, कुल 168GB डेटा, डेली 100 SMS और किसी भी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलती है. दूसरा प्लान 398 रुपये का है जिसमें आपको 28 दिन तक डेली 3 जीबी डेटा, 100 SMS और फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलेगी. दोनों प्लान में Airtel Xstream प्रीमियम का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है.

Jio के 3GB डेटा प्लान- जियो हर दिन 3GB डेटा देने वाले 3 प्लान लेकर आया है. इसमें 999, 401 और 349  रुपये वाले प्लान हैं. जियो के 349  रुपये वाले प्लान में आपको डेली 28 दिन तक 3GB डेटा मिलेगा. प्लान में जियो-टू-जियो फ्री कॉलिंग, दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 1,000 मिनट, डेली 100 SMS की सुविधा मिलती है. जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन कॉम्प्लीमेंट्री है. 

Vodafone के 3GB डेटा प्लान- वोडाफोन के पास भी डेली 3GB डेटा देने वाले 2 प्लान हैं. पहला प्लान 558 रुपये का है जबकि दूसरा प्लान 398 रुपये का है. दोनों प्लान में आपको डेली 3 जीबी डेटा, 100 SMS, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है दोनों प्लान में आपको वोडाफोन प्ले और ज़ी5 का सब्सक्रिप्शन फ्री में मिलता है. सिर्फ 558 रुपए वाले प्लान की वैलिडिटी 56 दिन की है जबकि 398 वाले प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है.

BSNL के 3GB डेटा प्लान- बीएसएनएल के 247 रुपये वाले प्लान में आपको 3GB डेटा रोजाना मिलता है. इस प्लान में आपको 3G नेटवर्क की सुविधा भी मिलेगी. प्लान की वैलिडिटी 36 दिन की है. इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 एसएमएस की सुविधा भी आपको मिलता है. वहीं दूसरा प्लान 997 रुपये का है. इस प्लान में भी 3GB डेटा डेली मिलता है.  इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं. प्लान की वैलिडिटी 180 दिन यानी 6 महीने है.

ये भी पढ़ें: 84 दिन की वैलिडिटी वाले बेस्ट प्रीपेड प्लान, Jio, Airtel और Vi दे रहे हैं ये ऑफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gmail की तर्ज पर व्हाट्सएप, मैसेज-फोटो और वीडियो होंगे शेड्यूल!
Gmail की तर्ज पर व्हाट्सएप, मैसेज-फोटो और वीडियो होंगे शेड्यूल!
Apple का Welcome Home इवेंट आज, जानें कितने बजे होगा शुरू
Apple का Welcome Home इवेंट आज, जानें कितने बजे होगा शुरू
बैंक खाते में पैसे डालकर ठगी! क्या है Jumped Deposit Scam?
बैंक खाते में पैसे डालकर ठगी! क्या है Jumped Deposit Scam?
हेडफोन खरीदने का प्लान है? देखें 10000 के बजट में ऑप्शन
हेडफोन खरीदने का प्लान है? देखें 10000 के बजट में ऑप्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget