एक्सप्लोरर

Airtel यूजर्स के लिए खुशखबरी, Spam Calls और SMS से फ्री में छुटकारा दिलाएगा ये नया फीचर

Airtel Spam Alert Feature: Airtel ने एक नया AI बेस्ड फीचर लॉन्च किया है, जो यूजर्स को 10 भारतीय भाषाओं में स्पैम कॉल्स और मैसेज का अलर्ट देगा, जिससे फ्रॉड से बचाव आसान होगा.

Local Language Spam Call Alert: अगर आप भी रोजाना अनजान नंबर से आने वाली कॉल्स और बेवजह के मैसेज से परेशान रहते हैं, तो Airtel आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आया है. कंपनी ने एक नया फीचर लॉन्च किया है जो यूजर्स को स्पैम कॉल्स और मैसेज से सतर्क करेगा. इस फीचर की खास बात ये है कि यूजर को ये अलर्ट उनकी लोकल भाषा में मिलेगा.

दरअसल Airtel ने एक प्रेस रिलीज जारी करके बताया है कि उनका नया Spam Alert system आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर काम करता है. ये फीचर यूजर्स को भारत में ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल नेटवर्क से आने वाले फ्रॉड कॉल्स और स्पैम मैसेज से भी सचेत करेगा.

10 भाषाओं में मिलेगा अलर्ट

इस फीचर की सबसे खास बात यह है कि यूजर को अलर्ट उसकी अपनी भाषा में मिलेगा. शुरुआत में इसे देश की 10 प्रमुख भाषाओं में लॉन्च किया गया है, हिंदी, मराठी, बांग्ला, गुजराती, तमिल, कन्नड़, मलयालम, उर्दू, पंजाबी और तेलुगु. यानी अब स्पैम कॉल आएगी तो आपको उसी भाषा में अलर्ट मिलेगा जो आप आसानी से समझ सकें.

सिर्फ एंड्रॉयड यूजर्स के लिए

फिलहाल यह फीचर सिर्फ Android स्मार्टफोन्स पर उपलब्ध है. अच्छी बात यह है कि यूजर को इसे एक्टिवेट करने के लिए कुछ करने की जरूरत नहीं है. Airtel की तरफ से यह सर्विस ऑटोमैटिकली एक्टिव हो जाएगी और इसके लिए कोई चार्ज भी नहीं लिया जाएगा.

स्पैम कॉल्स और मैसेज से क्यों बचना जरूरी है?

स्पैम यानी अनचाही कॉल्स और मैसेज आजकल बहुत बड़ी परेशानी बन चुके हैं. इनमें मार्केटिंग कंपनियों के कॉल्स से लेकर साइबर ठगों की फ्रॉड कॉल्स तक शामिल होती हैं. कई बार लोग ऐसे कॉल्स में फंसकर ठगी का शिकार हो जाते हैं. इसीलिए Airtel का यह नया फीचर एक जरूरी कदम है, जिससे यूजर्स को समय रहते अलर्ट मिल जाएगा और वो सावधान हो सकेंगे.

क्या करें अगर आप स्पैम कॉल्स से परेशान हैं?

अब तक यूजर्स DND (Do Not Disturb) जैसे फीचर्स का इस्तेमाल करते थे, लेकिन अब Airtel का यह नया AI आधारित सिस्टम ज्यादा स्मार्ट और आसान है. आपकी भाषा में चेतावनी मिलना एक बड़ा बदलाव है, जो हर यूजर को तुरंत समझ में आ सकेगा.

Airtel का यह नया फीचर न सिर्फ टेक्नोलॉजी में एक नया कदम है, बल्कि यह यूजर्स की सुरक्षा के लिए भी बेहद जरूरी है. अब अगर किसी अनजान नंबर से कॉल आएगी तो आपको अलर्ट मिल जाएगा. वो भी अपनी भाषा में. इससे आप ठगी से बच पाएंगे और रोज़ाना के स्पैम से राहत मिलेगी.

BSNL भी स्पैम कॉल के लिए अलग से कर चुका है ऐप लॉन्च

बीएसएनएल ने फ्रॉड कॉल्स से यूजर को बचाने का शानदार तरीका अपनाया है. BSNL यूजर भी अपने नंबर पर आने वाले स्पैम मैसेज की फटाफट शिकायत कर सकते हैं. . दरअसल BSNL कुछ महीने पहले ही सेल्फकेयर ऐप लॉन्च कर चुकी है. जिसके पास यूजर इस तरह के कॉल्स का शिकायत दर्ज करा सकते हैं. 

सेल्फकेयर ऐप के इस्तेमाल के लिए सबसे पहले अपने फोन BSNL से सेल्फकेयर ऐप को ओपन करना होगा. इसके बाद स्क्रीन के ऊपरी बाएं कॉर्नर में तीन लाइन वाले आईकन पर क्लिक करना है. जिसके बाद स्क्रॉल कर के नीचे की तरफ Complaint and Preference ऑप्शन सेलेक्ट कर नंबर पर कंप्लेन दर्ज कर सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Refurbished Smartphones खरीदते समय क्या-क्या चीजें चेक करना चाहिए? ज्यादातर लोग करते हैं ये गलती
Refurbished Smartphones खरीदते समय क्या-क्या चीजें चेक करना चाहिए? ज्यादातर लोग करते हैं ये गलती
नौकरियां हो जाएंगी गायब, गूगल और ओपनआई जैसी कंपनियों ने एआई को लेकर दी नई वॉर्निंग
नौकरियां हो जाएंगी गायब, गूगल और ओपनआई जैसी कंपनियों ने एआई को लेकर दी नई वॉर्निंग
सेल के नाम पर कंस्यूमर्स को धोखा दे रहीं कंपनियां! नॉर्मल से ज्यादा दाम पर बिक रहे फोन, रिपोर्ट में हो गया खुलासा
सेल के नाम पर कंस्यूमर्स को धोखा दे रहीं कंपनियां! नॉर्मल से ज्यादा दाम पर बिक रहे फोन, रिपोर्ट में हो गया खुलासा
हिंदी में बात करने वालों के साथ Claude का खास लगाव, एंथ्रोपिक ने खुद किया खुलासा
हिंदी में बात करने वालों के साथ Claude का खास लगाव, एंथ्रोपिक ने खुद किया खुलासा

वीडियोज

Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)
Jagadhatri:😒Jagadhatri और Shivay की Bonding देख जल-भुन गईं Tapasya,रच रही हैं नई साजिशें #sbs
FY27 में लॉन्च होंगी 5 धमाकेदार Mid Size SUVs | #suv #newlaunch #autolive
Breaking | US Iran War | Hormuz Strait: होर्मुज पर कंट्रोल को लेकर ईरान ने धमका दिया! | Trump
Breaking | US Massive Attack on Iran: ईरान के 70 ठिकानों पर ट्रंप का विनाशक अटैक! | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में ईरान के अटैक से गई भारतीय की जान तो गुस्से में बोला भारत- 'जहाजों को निशाना बनाना बंद करो'
होर्मुज में ईरान के अटैक से गई भारतीय की जान तो गुस्से में बोला भारत- 'जहाजों को निशाना बनाना बंद करो'
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
Russia Ukraine War: 4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
जल्दी नौकरी चाहिए तो 10वीं के बाद ये हैं बेस्ट डिप्लोमा ऑप्शंस, कम उम्र में सेट हो जाएगा करियर
जल्दी नौकरी चाहिए तो 10वीं के बाद ये हैं बेस्ट डिप्लोमा ऑप्शंस, कम उम्र में सेट हो जाएगा करियर
Embed widget