एक्सप्लोरर

रोजाना 2 GB इंटरनेट डाटा के साथ आते हैं ये बेस्ट रिचार्ज प्लान्स, 300 रुपये से भी कम है कीमत

इस समय मार्केट में हर जरूरत और बजट के हिसाब से रिचार्ज पैक मौजूद हैं. यहां हम आपको Airtel, Jio और Vodafone के कुछ खास प्लान्स के बारे में बता रहे हैं, जिनमें 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री में प्रीमियम एप का फायदा लिया जा सकता है.

नई दिल्ली: इस कोरोना काल में जहां ज्यादातर लोग घर से काम कर रहे हैं, ऐसे में अब ज्यादा इंटरनेट की खपत भी हो रही है. इस समय मार्केट में हर जरूरत और बजट के हिसाब से रिचार्ज पैक मौजूद हैं. तो यहां हम आपको Airtel, Jio और Vodafone के कुछ खास प्लान्स के बारे में बता रहे हैं जिनमें 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री में प्रीमियम एप का फायदा लिया जा सकता है.

Airtel रिचार्ज प्लान, मिलेगा रोजाना 2GB डाटा

Airtel का 298 रुपये वाला प्लान काफी पॉपुलर है. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है. इसमें रोजाना 2GB डाटा मिलता है.इसके अलावा इसमें 100 एसएमएस भी रोजाना दिए जाते हैं. किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की भी सुविधा इस प्लान में मिलती है. इसके अलावा ऑफर्स की बात करें तो इस प्लान के साथ  एयरटेल एक्सट्रीम, जी5 और विंक म्यूजिक प्रीमियम एप की सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलता है.

Jio रिचार्ज प्लान में रोजाना 2GB डाटा मिलेगा

Jio के 249 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है. इसमें रोजाना 2GB डाटा के साथ रोजाना 100 एसएमएस भी दिए जाते हैं. इसमें कॉलिंग के लिए 1,000 नॉन-जियो मिनट और जियो-टू-जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की भी सुविधा मिलती है. इतना ही नहीं इस प्लान के साथ जियो प्रीमियम एप की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दी जा रही है.

Vodafone रिचार्ज प्लान में रोजाना 2GB डाटा मिलेगा

Vodafone के 299 रुपये वाला प्लान बेस्ट माना जाता है. इस प्लान में डबल डाटा ऑफर किया जा रहा है. रोजाना 2GB+2GB डाटा इसमें मिलता है. इसके अलावा किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की भी सुविधा इसमें दी जाती है.इस प्लान में वोडाफोन प्ले और जी5 जैसे प्रीमियम एप को फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है.

Airtel, Jio और Vodafone के ये तीनों प्लान्स बेहतर हैं, लेकिन यहां पर इन तीनों में से वोडाफोन का रिचार्ज प्लान काफी किफायती साबित हो सकता है. लेकिन आप उसी प्लान को चुनें जिसकी सर्विस बेहतर हो और कनेक्टिविटी अच्छी हो.

यह भी पढ़ें  

Samsung ने सबसे सस्ता Galaxy M01 Core स्मार्टफोन को किया लॉन्च, Xiaomi और Realme को मिलेगी चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस
HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस
सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर
सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर
दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?
दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget