एक्सप्लोरर

Vi Offers: एयरटेल के बाद Vi ने भी किया खास ऑफर का एलान, कम आय वाले ग्राहकों पर है फोकस

Airtel Offers During Coronavirus Lockdown: एयरटेल का कहना है कि, इस ऑफर का उद्देश्य उन ग्राहकों को राहत पहुंचाना है जो कोविड-19 महामारी और इसके चलते लगे लॉकडाउन से परेशान है. कंपनी के अनुसार ग्राहकों को इस से लगभग 270 करोड़ रुपये की बचत होगी. वहीं कोरोना महामारी के बीच परेशानी का सामना कर रहे कम आय वर्ग वाले अपने छह करोड़ ग्राहकों को Vi (Vodafone Idea) ने खास ऑफर देने का एलान किया है.

कोरोना महामारी के बीच आर्थिक संकट का सामना कर रहे लोगों के लिए एयरटेल ने कुछ खास ऑफर का एलान किया है. कंपनी ने कहा है कि, वो अपने कम आय वर्ग वाले साढ़े 5 करोड़ ग्राहकों को ये ऑफर देगी. कंपनी अपने प्री-पेड ग्राहकों को 49 रुपये का रीचार्ज प्लान एक बार मुफ्त में उपलब्ध कराएगी. इसके अलावा 79 रुपए के प्लान में कंपनी अपने इन ग्राहकों को दोगुने ऑफर देगी. एयरटेल के अनुसार ये ऑफर इसी हफ्ते से उपलब्ध करा दिए जाएंगे और ग्राहकों को इस से लगभग 270 करोड़ रुपये की बचत होगी.

एयरटेल ने कहा है कि उनके काम आय वाले ग्राहक इस हफ्ते से बिना कोई भुगतान किए 49 रुपये का रीचार्ज करा सकते है. ग्राहक एक बार इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं.  इस पैक में 38.52 रुपये का टॉकटाइम और 100 एमबी डाटा मिल रहा है, इसकी वैलेडिटी 28 दिनों की है. 79 रुपए के प्लान में कंपनी अपने इन ग्राहकों को दोगुने ऑफर देगी. इस प्लान में पहले 128 रुपये का टॉकटाइम और 200 एमबी डाटा मिलता था. 

ग्रामीण इलाकों के ग्राहकों पर है फोकस 

एयरटेल के अनुसार इस ऑफर के जरिये उनका मुख्य उद्देश्य महामारी के इस दौर में ग्रामीण इलाकों को सूचना तंत्र के साथ जोड़े रखना है. कंपनी ने कहा, "इस ऑफर के जरिये हमारा उद्देश्य अपने काम आय वाले साढ़े 5 करोड़ ग्राहकों को मजबूत बनाए रखना है. हमारा मुख्य फोकस ग्रामीण इलाकों के उपभोक्ताओं पर है. इस महामारी के दौर में उन्हें जोड़े रखने और जरुरत पड़ने पर अहम जानकारी उन तक पहुंचाने के लिए ये बेहद जरूरी है."

जानें Vi (Vodafone Idea) का ऑफर
Vi Offers During Coronavirus Lockdown: कोरोना महामारी के बीच परेशानी का सामना कर रहे कम आय वर्ग वाले अपने छह करोड़ ग्राहकों को Vi (Vodafone Idea) ने खास ऑफर देने का एलान किया है. कंपनी ने अपने प्री-पेड ग्राहकों को 49 रुपये का रीचार्ज प्लान एक बार मुफ्त में देने का की बात कही है. Vi के इस ऑफर से उसके कम आय वर्ग वाले ग्राहकों को 294 करोड़ रुपये का फायदा होगा. साथ ही कंपनी एक नया combo voucher प्लान भी लेकर आई है. इस प्लान में कंपनी ग्राहकों को 79 रुपए के रीचार्ज पर दोगुने ऑफर देगी. इस से पहले एयरटेल ने भी अपने ग्राहकों के लिए इसी तरह के ऑफर का एलान किया था. 

Vi ने एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा, कोरोना महामारी और लॉकडाउन के दौरान उसका प्रयास अपने कम आय वाले ग्राहकों की मदद करना है. इस हफ्ते से बिना कोई भुगतान किए ये ग्राहक 49 रुपये का रीचार्ज करा सकते है. ग्राहक एक बार इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं. इस पैक में 38 रुपये का टॉकटाइम और 300 एमबी डाटा मिल रहा है, इसकी वैलेडिटी 28 दिनों की है. इस प्लान में लोकल और नैशनल कॉल का चार्ज 0.25 पैसे प्रति सेकंड है. साथ ही यदि आप Vi की ऐप या उसकी वेबसाइट पर जाकर रीचार्ज करते है तो कंपनी आपको इस प्लान में 200MB का अतिरिक्त डाटा प्रदान करेगी.

79 रुपए के प्लान में मिलेगा दोगुना फायदा 

कंपनी एक नया combo voucher RC79 का प्लान भी लेकर आई है. इसमें ग्राहकों को दोगुना टॉकटाइम देगी. इस प्लान में पहले 64 रुपये का टॉकटाइम और 200 एमबी डाटा के साथ 28 दिनों की वैलेडिटी मिलती थी. नए ऑफर में ग्राहकों को 128 रुपये का टॉकटाइम मिलेगा जबकि बाको ऑफर पहले की तरह ही रहेंगे.   

Vi के अनुसार, "इन नए ऑफर से हमारा उद्देश्य कोरोना महामारी के इस कठिन दौर में सुरक्षित तरीके से लोगों को एक दूसरे से जोड़े रखना है. साथ ही इन हमारा मानना है कि इन मुश्किल हालात में प्रत्येक व्यक्ति तक सही और अहम जानकारी पहुंचना बेहद जरूरी है."

यह भी पढ़ें 

Earthquake in Nepal: नेपाल के पोखरा में भूकंप के तेज झटके, 5.3 मापी गई तीव्रता

Cyclone Tauktae: आज गुजरात और दीव का दौरा करेंगे पीएम मोदी, हालात और नुकसान की करेंगे समीक्षा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मार्टफोन बैटरी की अगली पीढ़ी है Silicon-Carbon? जानें Lithium-Ion से कितना अलग
स्मार्टफोन बैटरी की अगली पीढ़ी है Silicon-Carbon? जानें Lithium-Ion से कितना अलग
पानी का TDS मापना क्यों जरूरी? प्यूरीफायर की इस टेक्नोलॉजी को समझें
पानी का TDS मापना क्यों जरूरी? प्यूरीफायर की इस टेक्नोलॉजी को समझें
Wi-Fi से कनेक्ट नहीं हो रहा Windows लैपटॉप? इन सेटिंग्स पर दें ध्यान
Wi-Fi से कनेक्ट नहीं हो रहा Windows लैपटॉप? इन सेटिंग्स पर दें ध्यान
WhatsApp पर चैट कितनी प्राइवेट, जानें आपका डेटा कितना सुरक्षित?
WhatsApp पर चैट कितनी प्राइवेट, जानें आपका डेटा कितना सुरक्षित?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget