एक्सप्लोरर

WhatsApp पर चैट कितनी प्राइवेट, जानें आपका डेटा कितना सुरक्षित?

WhatsApp पर आपकी पर्सनल चैट कितनी सुरक्षित है और कौन-सी प्राइवेसी सेटिंग्स आपके डेटा को सुरक्षित रखने में मदद कर सकती हैं. जानिए WhatsApp की डेटा प्राइवेसी से जुड़ी जरूरी बातें

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • यूज़र प्राइवेसी सेटिंग्स से अपनी व्यक्तिगत जानकारी को नियंत्रित कर सकते हैं.

आज के डिजिटल दौर में WhatsApp सिर्फ दोस्तों से बात करने या फोटो भेजने का जरिया नहीं रह गया है. लोग इस पर ऑफिस के डॉक्यूमेंट, जरूरी जानकारी और पर्सनल बातचीत भी शेयर करते हैं. ऐसे में क्या आपने कभी सोचा है कि जिस ऐप पर आप बेफिक्र होकर अपनी बातें करते हैं, वह आपके बारे में कितनी जानकारी जुटाता है. WhatsApp पर भेजे गए मैसेज एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रहते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि ऐप आपके बारे में कोई जानकारी इकट्ठा नहीं करता है. तो आइए जानते हैं कि WhatsApp पर चैट कितनी प्राइवेट है और आपका डेटा कितना सुरक्षित है. 

WhatsApp पर चैट कितनी प्राइवेट है?

WhatsApp पर पर्सनल मैसेज, फोटो, वीडियो, वॉयस मैसेज, डॉक्यूमेंट्स और कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित होते हैं. इस तकनीक में मैसेज को सिर्फ भेजने वाला और उसे पाने वाला व्यक्ति ही पढ़ सकता है. WhatsApp भी इन पर्सनल बातचीत को पढ़ या सुन नहीं सकता है, हालांकि मैसेज का कंटेंट सुरक्षित होने और अकाउंट से जुड़ी दूसरी जानकारी के बीच अंतर है. WhatsApp अपनी सेवाएं चलाने और कुछ फीचर्स उपलब्ध कराने के लिए अन्य Meta कंपनियों के साथ कुछ जानकारी शेयर कर सकता है. जैसे यूजर चाहे तो अपना WhatsApp Status Facebook पर शेयर कर सकता है.

WhatsApp कौन-सा डेटा इकट्ठा करता है?

WhatsApp को अपनी सेवाएं चलाने के लिए यूजर्स से जुड़ी कुछ जानकारी इकट्ठा करनी पड़ती है. इसमें आपका फोन नंबर, प्रोफाइल नाम, फोटो, अकाउंट से जुड़ी जानकारी और ऐप के इस्तेमाल से संबंधित कुछ तकनीकी डेटा शामिल हो सकता है. इसके अलावा डिवाइस, इंटरनेट कनेक्शन और ऐप की एक्टिविटी से जुड़ी जानकारी भी प्रोसेस की जा सकती है. आपके बारे में कुछ जानकारी दूसरे यूजर्स के जरिए भी WhatsApp तक पहुंच सकती है, हालांकि पर्सनल चैट और कॉल का कंटेंट एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रहता है.

यह भी पढ़ें - सिर्फ कॉल और SMS चाहिए? Airtel के 3 नए प्लान पर डालें नजर

आपका डेटा कितना सुरक्षित है?

WhatsApp पर आपका डेटा काफी हद तक सुरक्षित रहता है. आपकी निजी चैट और कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित होती हैं, हालांकि कंपनी आपके अकाउंट की कुछ जानकारी, जैसे फोन नंबर, प्रोफाइल डिटेल्स, डिवाइस और ऐप के इस्तेमाल से जुड़ा डेटा जुटा सकती है. वहीं चैट बैकअप की सुरक्षा इस बात पर भी निर्भर करती है कि आपने उसके लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन चालू किया है या नहीं. 

इन सेटिंग्स से बढ़ाएं अपनी प्राइवेसी

WhatsApp पर अपनी जानकारी को सीमित लोगों तक रखने के लिए ऐप की प्राइवेसी सेटिंग्स का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए Settings में जाकर Privacy पर टैप करें. यहां आप तय कर सकते हैं कि आपकी प्रोफाइल से जुड़ी जानकारी कौन देख सकता है और आपको ग्रुप में कौन जोड़ सकता है. इसके अलावा Chat Lock से चैट को लॉक किया जा सकता है. Disappearing Messages फीचर की मदद से मैसेज को तय समय के बाद गायब होने के लिए सेट कर सकते हैं. वहीं Advanced Chat Privacy फीचर चैट एक्सपोर्ट करने और मीडिया अपने आप डाउनलोड होने जैसी एक्टिविटी पर रोक लगाने में मदद करता है.

यह भी पढ़ें - कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की और वर्तमान में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से की. अब वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें फीचर और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में रुचि है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली मानसी ऐसी स्टोरीज लिखना पसंद करती हैं, जो पाठकों को नई और जरूरी जानकारी आसान भाषा में दें. उनकी कोशिश रहती है कि कंटेंट सिर्फ जानकारी देने वाला ही नहीं, बल्कि पढ़ने में दिलचस्प और पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ भी हो.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

गैजेट्स के बाद अब गरमा-गरम खाना भी डिलीवर करेगा Flipkart
गैजेट्स के बाद अब गरमा-गरम खाना भी डिलीवर करेगा Flipkart
चार्जिंग के बाद भी नहीं बढ़ रहा बैटरी पर्सेंटेज, जानें कहां है दिक्कत?
चार्जिंग के बाद भी नहीं बढ़ रहा बैटरी पर्सेंटेज, जानें कहां है दिक्कत?
Google पर कस्टमर केयर नंबर सर्च करना पड़ सकता है भारी, रिफंड के नाम पर हो रही ठगी
Google पर कस्टमर केयर नंबर सर्च करना पड़ सकता है भारी, रिफंड के नाम पर हो रही ठगी
Apple के फोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी बड़ी? कैपेसिटी का खुलासा
Apple के फोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी बड़ी? कैपेसिटी का खुलासा
Advertisement

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
Embed widget