एक्सप्लोरर

Airtel AirFiber vs Jio AirFiber : कौन सस्ता और कौन महंगा? जानिए स्पीड में कितना है अंतर

Airtel AirFiber vs Jio AirFiber : रिलायंस जियो ने अपने एयर फाइबर पेश कर दिया है, जिसमें 6 और 12 महीने के प्लान दिए गए हैं. वहीं एयरटेल एयर फाइबर में आपको केवल 6 महीने का प्लान मिलता है.

Airtel AirFiber vs Jio AirFiber : रिलायंस जियो ने अपना एयर फाइबर लॉन्च कर दिया है, ये फिलहाल देश के 8 शहरों दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई और पुणे में ही शुरू किया गया है. जियो एयर फाइबर के प्लान की शुरुआत 599 रुपये से होती है.

वहीं दूसरी ओर एयरटेल ने कुछ समय पहले ही एयर फाइबर लॉन्च किया था. जिसमें एयरटेल ने केवल एक प्लान पेश किया है और इसकी प्राइस 7,733 रुपये है. यहां हम आपको जियो एयर फाइबर और एयरटेल एयर फाइबर प्लान की पूरी डिटेल्स बता रहे है, जिसको जानकार आप अपनी जरूरत के मुताबिक प्लान खरीद सकते हैं.

जियो एयर फाइबर का प्लान

जियो एयर फाइबर  प्लान 6 महीने और 12 महीने की अवधी के लिए ले सकते हैं. जिसमें कंपनी की ओर से 6 महीने का प्लान लेने पर आपको 1000 रुपये इंस्टॉलेशन चार्ज देना होगा. वहीं 12 महीने का प्लान लेने पर आपको कोई इंस्टालेशन चार्ज नहीं देना होगा. 

एयर फाइबर और एयर फाइबर मैक्स नाम के दो प्लान कंपनी ने बाजार में उतारे हैं. एयर फाइबर प्लान में ग्राहक को दो तरह की स्पीड के प्लान मिलेंगे, 30 Mbps और 100 mbps. कंपनी ने शुरुआती 30 mbps प्लान की कीमत 599 रु रखी है. वहीं 100 mbps के प्लान की कीमत 899 रु रखी गई है. दोनों ही प्लान्स में ग्राहक को 550 से अधिक डिजिटल चैनल और 14 एंटरटेनमेंट ऐप मिलेंगे.  एयर फाइबर प्लान के तहत कंपनी ने 100 एमबीपीएस स्पीड वाला एक 1199 रु का प्लान भी पेश किया है. जिसमें 550 चैनल व ऐप्स के साथ नेटफ्लिक्स, एमेजॉन और जियो सिनेमा जैसे प्रीमियम ऐप्स भी मिलेंगे.

फास्ट स्पीड यूजर्स के लिए है मैक्स प्लान

जिन यूजर्स को इंटरनेट की स्पीड अधिक चाहिए, वे ‘एयर फाइबर मैक्स’ प्लान्स में से कोई एक चुन सकते हैं. कंपनी ने 300 mbps से लेकर 1000 Mbps यानी 1 Gbps तक के तीन प्लान बाजार में उतारे हैं. 1499 रु में 300 Mbps की स्पीड मिलेगी. 2499 रु में 500 Mbps तक की स्पीड यूजर्स को मिलेगी और अगर यूजर को 1 Gbps की स्पीड वाला प्लान लेना है तो उसे 3999 रु खर्च करने होंगे. सभी प्लान्स के साथ 550 से अधिक डिजिटल चैनल, 14 एंटरटेनमेंट ऐप और नेटफ्लिक्स, एमेजॉन और जियो सिनेमा जैसे प्रीमियम ऐप्स भी मिलेंगे.

एयरटेल एयर फाइबर का प्लान

एयरटेल ने फिलहाल एयर फाइबर प्लान को दिल्ली और मुंबई में ही लॉन्च किया है. वहीं कंपनी का दावा है कि एयरटेल एक्सट्रीम एयर फाइबर वाईफाई राउटर से दो गुना स्पीड देता है. अगर एयरटेल एयर फाइबर के प्राइस की बात करें तो इसमें आपको 6 महीने का प्लान मिलता है, जिसके लिए 7,733 रुपये देकर खरीद सकते हैं, जिसमें GST अगल से लगा है. इस प्लान में 2500 रुपये सिक्योरिटी भी डिपॉजिट भी शामिल है. ऐसे में पहली बार आपको 7,733 रुपये देने होंगे और अगले 6 महीने के लिए 4435 रुपये का भुगतान करना होगा.

यह भी पढ़ें : 

Wifi Tips : 3 टिप्स से वाईफाई होगा फास्ट, मिनटों में डाउनलोड होगी HD मूवी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Google Firebase पर सरकार का बड़ा एक्शन, सैकड़ों अकाउंट होंगे बंद
Google Firebase पर सरकार का बड़ा एक्शन, सैकड़ों अकाउंट होंगे बंद
OpenAI बिना डेटा देखे AI मिसयूज पर रखेगा नजर, जानें कैसे?
OpenAI बिना डेटा देखे AI मिसयूज पर रखेगा नजर, जानें कैसे?
Gemini Free Student Plan: कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए Google का बड़ा ऑफर, 1 साल के लिए AI प्लान बिल्कुल फ्री
कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए Google का बड़ा ऑफर, 1 साल के लिए AI प्लान बिल्कुल फ्री
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget