एक्सप्लोरर

Airtel 5G Plus: भारत में आया 5जी का युग, आपके लिए क्या हैं एयरटेल 5G प्लस के मायने

Airtel 5G Plus News: एयरटेल 5G प्लस की सेवा, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, सिलीगुड़ी, नागपुर और वाराणसी में शुरू हो चुकी है.

Airtel 5G Plus Launched: आखिरकार वो दिन आ ही गया, जब भारत की दिग्गज टेलिकॉम कंपनी एयरटेल (Airtel) ने देश में अपनी 5G सेवा- एयरटेल-5G प्लस को लॉन्च कर दिया है. एयरटेल ऐसी कंपनी है, जो कुछ सालों से 5G टेक्नोलॉजी की टेस्टिंग में सबसे आगे रही है. इसलिए, कंपनी अब अपने ग्राहकों के लिए उच्च और बेहतरीन सेवा एयरटेल 5G प्लस लेकर आई है. 

एयरटेल 5G प्लस की सेवा, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, सिलीगुड़ी, नागपुर और वाराणसी में शुरू हो चुकी है. अब कंपनी चरणबद्ध तरीके से देश के दूसरे शहरों में एयरटेल 5G प्लस सर्विस का विस्तार करेगी. देश के अन्य शहरी क्षेत्रों में एयरटेल 5G प्लस की सुविधा मार्च 2023 तक मिलने की उम्मीद है. आप एयरटेल थैंक्स ऍप पर जान सकते हैं कि आपके शहर में एयरटेल 5G प्लस है या नहीं.    

एयरटेल 5G प्लस से ग्राहकों को उत्साहित क्यों होना चाहिए? 

एयरटेल ने घोषणा की है कि ग्राहकों को एयरटेल 5G प्लस का अनुभव करते वक्त, मौजूदा इंटरनेट से 20-30 गुना ज्यादा इंटरनेट स्पीड मिलेगी. 30 गुना अधिक इंटरनेट स्पीड के साथ ग्राहक, बड़ी फाइलों को आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे और हेवी एप्लीकेशन पलक झपकते ही मिल जाएंगी. एयरटेल 5G प्लस के साथ, हाई क्वालिटी वीडियो, क्लाउड गेमिंग और क्लाउड से कंटेंट स्ट्रीमिंग में बेहद आसानी होगी. इसके साथ ही, कंपनी सभी 5G स्मार्टफोन में बेहतरीन वॉइस अनुभव देने का वादा करती है. एयरटेल के ग्राहक अपने मौजूदा डेटा प्लान पर 5G सेवाओं का आनंद उसी 4G सिम के साथ उठा सकते हैं, जिसका वह अभी इस्तेमाल कर रहे हैं.

एयरटेल 5G प्लस कई मायनों में खास 

भारतीय ग्राहकों को सबसे बेहतर 5G अनुभव प्रदान करने के लिए, एयरटेल 5G प्लस ने एक विशिष्ट प्रकार की तकनीक को चुना है. इसमें सबसे अधिक विकसित इकोसिस्टम और टेक्नोलॉजी शामिल है, जिसकी दुनियाभर में व्यापक स्वीकृति है. इसलिए, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि ग्राहक कौन सा 5G स्मार्टफोन उपयोग कर रहे हैं, वह सब एयरटेल 5G प्लस को बिना किसी अंतराल या गड़बड़ के एक्सेस कर पाएंगे. एयरटेल 5G प्लस के लॉन्च से शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, कृषि, मोबिलिटी और लॉजिस्टिक जैसे उद्योगों को रफ्तार मिलेगी, जिससे भारत की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में मदद होगी.

लॉन्च पर बोलते हुए, भारती एयरटेल के प्रबंध निदेशक और CEO गोपाल विट्टल ने कहा, ''एयरटेल पिछले 27 साल से भारत की दूरसंचार क्रांति में सबसे आगे रहा है. आज हमारी यात्रा में एक और कदम जुड़ा है, क्योंकि हम अपने ग्राहकों को सबसे शानदार अनुभव देने के लिए, बेहतरीन नेटवर्क तैयार करते हैं. हम जो कुछ भी करते हैं उसके मूल में हमारे ग्राहक ही सर्वोपरि हैं. इसलिए हमारा 'एयरटेल 5G प्लस', किसी भी 5G हैंडसेट और ग्राहकों के पास जो मौजूद सिम है, उस पर काम करेगा. इसलिए हमारे कस्टमर एक्सपीरियंस में अब 5G भी शामिल है, जो पर्यावरण के हित को ध्यान में रखते हुए काम करेगा. एयरटेल 5G प्लस आने वाले वर्षों के लिए लोगों के संवाद करने, रहने, काम करने, जुड़ने और खेलने के तरीके को नए सिरे से परिभाषित करने के लिए पूरी तरह तैयार है." 

एयरटेल के नाम पहले ही कई रिकॉर्ड दर्ज

एयरटेल 5G प्लस के लॉन्च के साथ, टेलिकॉम कंपनी एयरटेल ने 5G टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. एयरटेल ने इस क्षेत्र में पहले ही कई रिकॉर्ड दर्ज किए हैं, क्योंकि कंपनी ने पिछले कुछ सालों में दूरसंचार विभाग द्वारा प्रदान किए गए टेस्ट नेटवर्क पर कई बार 5G टेस्टिंग की है. एयरटेल ने कुछ महीने पहले बॉश फैसिलिटी में एक निजी परीक्षण नेटवर्क शुरू किया था. एयरटेल ऐसा करने वाली भारत की पहली टेलीकॉम कंपनी बनी थी. 

एयरटेल ने, भारत को हैदराबाद में अपना पहला लाइव 5G नेटवर्क भी दिया और अपोलो हॉस्पिटल्स के साथ देश की पहली 5G कनेक्टेड एम्बुलेंस का अनावरण भी किया. एयरटेल ने भारतीय क्रिकेट आइकन - कपिल देव का भारत का पहला 5G संचालित लाइव होलोग्राम भी प्रदर्शित किया था. इसमें 5G स्मार्टफोन पर, 1983 के विश्व कप में कपिल देव की 175 रनों की नाबाद पारी का एक इमर्सिव वीडियो दिखाया गया था. इसमें ये भी दिखाया गया था कि इस तकनीक के साथ मनोरंजन कैसे बदल जाएगा.

ग्राहक एयरटेल 5G प्लस का अनुभव कैसे शुरू करें?

मौजूदा एयरटेल ग्राहकों का 4G सिम पहले से ही 5G एनेबलड सिम है. अगर आप ये पता लगाना चाहते हैं कि आपके स्मार्टफोन पर यह सेवा उपलब्ध है या नहीं, इसे आप Airtel Thanks ऐप पर जाकर चेक कर सकते हैं. जो लोग नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, वो ये जरूर सुनिश्चित कर लें कि उनका स्मार्टफोन 5G को सपोर्ट करता है या नहीं. बस फिर हिस्सा लें, भारत की अगली टेक्नोलॉजी क्रांति में.

ये भी पढ़ें- 

5G in India: इन स्मार्टफोन्स को सपोर्ट करेगा Airtel 5G Plus, लिस्ट में देखें अपने स्मार्टफोन का नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Apple Touchscreen MacBook Pro : MacBook Pro में 16TB स्टोरेज या नया लैपटॉप? Apple की कीमत चौंकाएगी
MacBook Pro में 16TB स्टोरेज या नया लैपटॉप? Apple की कीमत चौंकाएगी
AI Cyber Attacks : अब मशीन की रफ्तार से होंगे साइबर हमले? AI ने बढ़ाई डेटा सुरक्षा की चुनौती
अब मशीन की रफ्तार से होंगे साइबर हमले? AI ने बढ़ाई डेटा सुरक्षा की चुनौती
Temple wearable Pre-Orders: Temple wearable की प्री-बुकिंग शुरू, जानें पहले किसे मिलेगा मौका?
Temple wearable की प्री-बुकिंग शुरू, जानें पहले किसे मिलेगा मौका?
अमेरिका के 13 राज्यों में पावर ग्रिड इमरजेंसी, जानें क्या है संकट और इसका असर
अमेरिका के 13 राज्यों में पावर ग्रिड इमरजेंसी, जानें क्या है संकट और इसका असर

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget