एक्सप्लोरर

पालतू कुत्ते और बिल्ली की भाषा समझ सकेंगे आप! AI बताएगा सारी बात

कई बार हम अपने पेट एनिमल की बातें नहीं समझ पाते हैं क्योकि उनका बताने का तरीका इंसानों से एकदम अलग है. इस परेशानी को खत्म करने के लिए AI का सहारा लिया जा रहा है.

अगर आप एक पेट लवर हैं और आपने घर में कुत्ता या बिल्ली रखी हुई है तो आप ये जरूर चाहेंगे कि आप अपने पेट एनिमल की सभी बाते समझे कि वह कब क्या कहना और बताना चाहता है. कुत्ते की वफादारी के किस्से तो आपने कई बार सुने होंगे. ऐसे में अगर आप अपने पेट एनिमल के सभी हाव भाव को मौके पर समझ पायें तो कई बार ये बड़ी परेशानी से भी आपको बचा सकता है. हालांकि पेट एनिमल के साथ परेशानी ये है कि ये कई तरह के एक्सप्रेशन देते हैं और इनका हाव भाव सामने वाले के हिसाब से बदलते रहता है. जैसे एक कुत्ते का एक्सप्रेशन आपके सामने कुछ और होगा और जब वह किसी दूसरे कुत्ते से मिलेगा तो तब वह कुछ और एक्सप्रेशन देगा. इसी तरह बिल्ली भी अलग-अलग एक्सप्रेशन देती है.

AI बताएगा सबकुछ 

द गार्जियन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लिंकन विश्वविद्यालय में पशु चिकित्सा व्यवहार प्रोफेसर डैनियल मिल्स ने कहा कि हम AI की मदद लेकर जानवरों और अपने बीच बेहतर कम्युनिकेशन स्थापित कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि जिस तरह AI पिछले कुछ समय में अलग-अलग फिल्ड में अपना योगदान दे रहा है, इसे पेट एनिमल्स के लिए भी यूज किया जा सकता है और हम अपने पेट एनिमल्स को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं.

बिल्लियां देती हैं 276 फेसिअल एक्सप्रेशन 

डैनियल मिल्स की रिसर्च द साइंस डायरेक्ट जर्नल में बिल्लियों में चेहरे के भावों की जटिलता पर साझा किए गए एक अन्य शोध का अनुसरण करती है. इस रिसर्च में बताया गया कि बिल्लियां अन्य बिल्लियों के साथ बातचीत करते समय 276 चेहरे के भाव प्रदर्शित करती हैं. ऐसे में हर किसी को समझ पाना हम सभी के लिए मुश्किल है. ल्योन कॉलेज में सहायक मनोविज्ञान प्रोफेसर डॉ. ब्रिटनी फ्लोर्कीविक्ज़ ने कहा कि अन्य बिल्लियों के साथ बातचीत की तुलना में मनुष्यों की ओर निर्देशित होने पर बिल्लियों की अभिव्यक्तियाँ भिन्न होती हैं. यानि उनके हाव-भाव अलग होते हैं और वे हमारे साथ अलग तरह से कम्युनिकेट करती हैं.

डॉ. ब्रिटनी ने कहा कि कई फेसिअल एक्सप्रेशन होने की वजह से AI हमारी मदद उन्हें समझने में कर सकता है. मिल्स का दावा है कि AI की मदद लेकर कान की स्थिति जैसी विशिष्ट विशेषताओं को देखकर हम पेट एनिमल्स की बातों को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं. फिलहाल मिल्स और उनकी टीम ऑनलाइन मौजूद पेट एनिमल्स की वीडियो से एक AI सिस्टम तैयार कर रही हैं जो कुत्ते, बिल्ली और घोड़ो की बातों को समझने में हम सभी की मदद करेगा. उन्होंने कहा कि अगर आम इंसान ये सब यूज नहीं भी करता तो, एनिमल हेल्थ क्षेत्र में AI हमारी मदद कर सकता है. मिल्स की टीम वीडियो से अपने AI सिस्टम को ट्रेन कर रही है.

यह भी पढ़ें:

Room Heater : सर्दी शुरू होने से पहले 70% के डिस्काउंट पर खरीदें रूम हीटर, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
MacBook में नहीं मिल रहा Right Click? ऐसे करें Windows जैसा सेटअप
MacBook में नहीं मिल रहा Right Click? ऐसे करें Windows जैसा सेटअप
iPhone 18 Pro 9 सितंबर को हो सकता है लॉन्च, जानें क्या होगा खास
iPhone 18 Pro 9 सितंबर को हो सकता है लॉन्च, जानें क्या होगा खास

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget