एक्सप्लोरर

Map देखकर अधूरे पुल से कार गिरने के मामले में Google ने दिया बयान, कह दी ये बड़ी बात

Google Map: उत्तर प्रदेश के बरेली में रविवार को गूगल मैप पर गलत रास्ता दिखाए जाने पर एक कार हादसा हुआ था. इस मामले में लोक निर्माण विभाग के चार लोगों के ख़िलाफ़ नामज़द मुक़दमा दर्ज हुआ है.

Google Map: उत्तर प्रदेश के बरेली में रविवार को गूगल मैप पर गलत रास्ता दिखाए जाने पर एक कार हादसा हुआ था. इस मामले में लोक निर्माण विभाग के चार लोगों के ख़िलाफ़ नामज़द मुक़दमा दर्ज हुआ है. अब पुलिस को दी गई तहरीर में गूगल मैप्स के क्षेत्रीय प्रबंधक को भी ज़िम्मेदार माना गया है. इस मामले पर अब गूगल (Google) ने भी अपना जवाब दिया है. आइए जानते हैं क्या है मामला.

क्या है मामला

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रविवार की सुबह एक लापरवाही की वजह से कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई थी. ऐसा माना जा रहा है कि ये युवक गूगल मैप्स को देखकर एक पुल पर चढ़ गए थे. यह पुल अभी पूरी तरह तैयार नहीं था और कार आगे जाकर सीधा नीचे गिर गई.

इस मामले में गूगल मैप्स के क्षेत्रीय प्रबंधक के ख़िलाफ़ भी मुक़दमा दर्ज करने की मांग की गई है. इस बीच, गूगल के प्रवक्ता ने कहा है कि वो इस मामले की जांच में सहयोग करेंगे.

गूगल ने क्या कहा

बीबीसी हिंदी की रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल के प्रवक्ता ने कहा कि 'मारे गए लोगों के परिवार वालों के प्रति हमारी पूरी सहानुभूति है. हम लोग संबंधित अधिकारियों के साथ काम कर रहे हैं और जांच में अपना सहयोग दे रहे हैं.' मरने वालों में 30 साल के नितिन कुमार और उनके चचेरे भाई अमित कुमार और अजीत कुमार हैं. नितिन और अमित फ़र्रूख़ाबाद के रहने वाले थे. वहीं, अजीत उनके दूर के रिश्तेदार लगते हैं. वे मैनपुरी के रहने वाले थे. नितिन और अजीत गुरूग्राम में ड्राइवर के तौर पर काम करते थे.

ये तीनों ही लोग गुरूग्राम से निकले थे और बदायूँ के दातागंज की तरफ़ से रामगंगा पुल पर चढ़े थे. हादसे में मारे गए तीनों युवक पारिवारिक शादी में बरेली के फ़रीदपुर जा रहे थे.

यह भी पढ़ें:

बिना सिम और नेटवर्क के होगी कॉलिंग! Elon Musk ने लॉन्च की Direct-to-Cell टेक्नोलॉजी, ऐसे करेगी काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
Snapdragon चिप और 8,400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Snapdragon चिप और 8400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Explained: एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!
एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget