एक्सप्लोरर

अब LinkedIn के डाटा लीक की खबरें, ऑनलाइन बेची जा रही है 500 मिलियन यूजर्स की निजी जानकारी ?

LinkedIn ने डाटा ब्रीच के इस मामले की जांच शुरू कर दी है जिसमें लाखों यूजर्स की व्यक्तिगत जानकारी को एक्सपोज किया गया है. भारत में LinkedIn के लगभग 71 मिलियन यूजर्स हैं. इस के इस्तेमाल के मामले में भारत अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है. देश के कितने यूजर्स का डाटा इस लीक में शामिल है इसको लेकर कोई जानकारी फिलहाल नहीं मिल पायी है.

पेशेवर नेटवर्किंग कंपनी LinkedIn के लगभग 500 मिलियन यूजर्स का निजी डाटा हैक करने और इसे ऑनलाइन बेचे जाने का मामला सामने आया है. एक रिपोर्ट के अनुसार, LinkedIn यूजर्स का डाटा ऑनलाइन लीक किया गया है. ये संख्या कंपनी के कुल यूजर्स की दो तिहाई है.

डाटा ब्रीच के इस मामले में साइबर न्यूज ने एक रिपोर्ट जारी की है. इस रिपोर्ट के अनुसार लीक हुई जानकारी में LinkedIn आईडी, पूरा नाम, ईमेल एड्रेस, फोन नंबर, LinkedIn प्रोफाइल के लिंक, अन्य सोशल मीडिया प्रोफाइल के लिंक, और अन्य काम से संबंधित डाटा शामिल है.

LinkedIn ने डाटा ब्रीच से किया इंकार 

हालांकि LinkedIn ने डाटा ब्रीच होने की संभावना से इंकार करते हुए अपने बयान में कहा, "हमने ऑनलाइन बेचने के पोस्ट किए गए LinkedIn यूजर्स के डाटा को लेकर जांच की है. जांच में पता चला है कि दरअसल ये डाटा कई वेबसाइटों और कंपनियों के डाटा को एकत्रित कर ऑनलाइन लीक किया गया है. इसमें वो डाटा शामिल है जिसे सार्वजनिक रूप से देखा जा सकता है जिसे LinkedIn से स्क्रैप किया गया है. किसी भी यूजर्स के अकाउंट के अंदर की निजी जानकारी इसमें शामिल नहीं है."

कंपनी ने साथ ही अपने बयान में कहा, "अगर हमारे यूजर्स के डाटा का कोई दुरुपयोग करता है तो वो कंपनी की पॉलिसी का उल्लंघन है. अगर कोई भी हमारे यूजर का डाटा बिना उनकी सहमति के इस्तेमाल करता है तो हम अपनी जिम्मेदारी के तहत उन्हें रोकते हैं और जवाबदेह ठहराते हैं."

कुछ समय पहले Facebook यूजर्स के डाटा लीक का मामला आया था सामने 

कुछ समय पहले इसी तरह सोशल मीडिया वेबसाइट Facebook के यूजर्स का डाटा लीक होने का मामला भी सामने आया था. इस दौरान 533 मिलियन फेसबुक यूजर्स का निजी डाटा हैकिंग फोरम पर लीक हुआ था. इसमें अमेरिका के 3.2 करोड़ और भारत के 60 लाख यूजर्स का निजी डाटा शामिल था. लीक की गयी जानकारी में Facebook यूजर्स के ईमेल, फोन नंबर, फेसबुक आईडी, लोकेशन, जन्मतिथि और बायो की जानकारी शामिल थी.

यह भी पढ़ें 

कृषि कानून के खिलाफ आज किसान 24 घंटे केएमपी एक्सप्रेस-वे करेंगे जाम, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

बंगाल चुनाव के चौथे चरण में 5 जिलों की सीटों पर आज होगी वोटिंग, केंद्रीय सुरक्षा बलों की हुई तैनाती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम
सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम
लैपटॉप और फोन दोनों होंगे चार्ज, 100W चार्जिंग वाला पावर बैंक लॉन्च
लैपटॉप और फोन दोनों होंगे चार्ज, 100W चार्जिंग वाला पावर बैंक लॉन्च
न जलने का डर और न करंट का खतरा, बिजली के तार से ऐसे छुड़ाएं पटाखे
न जलने का डर और न करंट का खतरा, बिजली के तार से ऐसे छुड़ाएं पटाखे

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget