एक्सप्लोरर

AC Blast: इतने टेम्परेचर पर चलाएंगे एसी तो नहीं रहेगा फटने का डर! इन गलतियों से भी कर लें तौबा

AC Blast Reason: इस झुलसती गर्मी में एसी का जमकर इस्तेमाल किया जा रहा है. ऐसे में AC में ब्लास्ट होने की खबरें भी सामने आ रही हैं. यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप कैसे इससे बच सकते हैं.

How to Save AC from Blast: देशभर में चिलचिलाती गर्मी ने लोगों की नाक में दम करके रख दिया है. इस झुलसती गर्मी में लोगों के पास एसी, कूलर और पंखों का सहारा है. पिछले दिनों गर्मी के चलते एसी में ब्लास्ट की खबरें सामने आई हैं.

वैसे तो एसी घर की जरूरत बनती जा रही है. लेकिन कई लोग लापरवाही करते हैं, जिसकी वजह से AC में धमाका होने का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपकी किन गलतियों की वजह से एसी फट सकता है और आपको किस टेम्परेचर पर इसे सेट करना चाहिए. 

एसी फटने के पीछे क्या हैं कारण  

कंडेंसर गैस लीकेज: विशेषज्ञों का कहना है कि कंडेंसर से गैस लीक होने से एसी से जुड़ी दुर्घटना देखने को मिल सकती है. जब भी गैस कम होने कंडेंसर पर ज्यादा प्रेशर पड़ता है. इससे वो अधिक गर्म होने लगता है. जैसे ही ये गर्म होता है तो आग लगने की आशंका भी बढ़ जाती है. इसके अलावा गंदे कॉइल भी कंडेसर गर्म करने के पीछे की वजह बनते हैं. इससे गैस के सामान्य प्रवाह में दिक्कत होती है. 

खराब मेंटेनेंस: अगर एसी का रखरखाव सही तरीके से नहीं किया जा रहा है तो भी एसी के ब्लास्ट होने जैसी घटना हो सकती है. वो लोग जो गर्मी में जमकर एसी का इस्तेमाल तो करते हैं, लेकिन इसकी सर्विस समय से नहीं कराते हैं, तो इससे एसी पर बुरा असर पड़ता है. अगर लंबे समय तक एसी की सर्विसिंग नहीं कराई गई तो ये गंदगी वहीं जमा होने लगती है. इससे फिल्टर पर दबाव पड़ेगा और कंप्रेसर पर लोड काफी ज्यादा बढ़ जाएगा. कंप्रेसर पर दबाव पड़ने से धमाके का खतरा भी बढ़ जाता है. 

कितने टेम्परेचर पर चलाएं एसी

आपको एसी की तापमान काफी सोच समझकर सेट करना चाहिए क्योंकि इसका सीधा असर एसी की परफॉर्मेंस पर पड़ता है. कई बार ज्यादा कूलिंग की वजह से हम तापमान कम कर देते हैं, जिससे कंप्रेसर पर दबाव बढ़ जाता है. इससे आपको कूलिंग तो ज्यादा मिल सकती है, लेकिन रिस्क भी हमेशा आपके साथ रहेगा. जब कंप्रेसर पर दबाव बढ़ेगा तो आउटडोर से ज्यादा गर्मी भी निकलेगी. ऊर्जा मंत्रालय के मुताबिक, आपको 24 डिग्री सेल्सियस से नीचे एसी नहीं चलाना चाहिए. 

लंबे समय तक एसी चलाना भी काफी खतरनाक साबित होता है. लंबे समय तक चलते रहने से इसका लोड बढ़ जाता है और इसके पार्ट्स काफी गर्म हो जाते हैं, जिससे एसी में धमाका होने का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में जरूरी है कि एसी को सामान्य तरीके से चलाएं और जरूरत ना पड़ने पर इसे बंद कर दें. 

यह भी पढ़ें:-

अभी नहीं तो कभी नहीं! इस ब्रांडेड फोन पर मिल रही तगड़ी छूट, फीचर्स ऐसे कि दीवाना बना दें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों में गीजर चलाते समय न करें ये गलतियां, बिजली बिल पर पड़ सकता है असर
सर्दियों में गीजर चलाते समय न करें ये गलतियां, बिजली बिल पर पड़ सकता है असर
7 इंच की स्क्रीन, स्मार्ट होम का कंट्रोल! Apple HomeView लॉन्च
7 इंच की स्क्रीन, स्मार्ट होम का कंट्रोल! Apple HomeView लॉन्च
Apple के Welcome Home इवेंट में क्या-क्या हुआ लॉन्च? यहां देखें पूरी लिस्ट
Apple के Welcome Home इवेंट में क्या-क्या हुआ लॉन्च? यहां देखें पूरी लिस्ट
18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च
18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget