एक्सप्लोरर

ChatGPT के पीछे जिस शख्स का दिमाग था उनके बारे में जानिए, OpenAI का एलन मस्क से क्या कनेक्शन है?

चैटजीपीटी के क्रिएटर सैम ऑल्टमैन हैं. सैम ऑल्टमैन OpenAI के सीईओ हैं. सैम ने 2015 में एलोन मस्क के साथ कंपनी की सह-स्थापना की थी.

चैटजीपीटी ने टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक अलग-सी क्रांति ला दी है. ChatGPT के आने के बाद गूगल माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियां भी एआई की दौड़ में निकल पड़ी हैं. भले ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस काफी समय से मौजूद है, लेकिन चैटजीपीटी ने AI चैटबोट को किसी सर्च इंजन की तरह पेश किया है. चैटजीपीटी की लोकप्रियता ने लोगों को इसके बारे में बड़े पैमाने पर बात करने के लिए विवश कर दिया है. स्टूडेंट से लेकर कर्मचारियों तक ने चैटजीपीटी का इस्तेमाल किया हैं. चैटजीपीटी की खूब चर्चा है. इस बीच आइए इसके पीछे के मास्टरमाइंड को जानते हैं. आइए जानते हैं कि किस शख्स ने चैटजीपीटी को बनाया है और उनका बैकग्राउंड क्या है? 

चैटजीपीटी को किसने बनाया?

चैटजीपीटी के क्रिएटर सैम ऑल्टमैन हैं. सैम ऑल्टमैन OpenAI के सीईओ हैं. सैम ने 2015 में एलोन मस्क के साथ कंपनी की सह-स्थापना की. द न्यू यॉर्कर में छपे 2016 के एक आर्टिकल के अनुसार, सैम को टेक्नोलॉजी के लिए जुनून था और उन्होंने आठ साल की उम्र में ही प्रोग्रामिंग शुरू कर दी थी.

सैम ऑल्टमैन सेंट लुइस, मिसौरी में पले-बढ़े हैं. कम उम्र में ही उनको कोडिंग में काफी इंटरेस्ट था. वह मैकिंटोश की प्रोग्रामिंग में परफेक्ट भी हो गए थे. सैम ऑल्टमैन समलैंगिक (Gay) हैं. द न्यू यॉर्कर के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, "2000 में मिडवेस्ट में समलैंगिक होना सबसे भयानक बात नहीं थी.

सैम ऑल्टमैन ने कॉलेज क्यों छोड़ा?

सैम ऑल्टमैन स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में कंप्यूटर विज्ञान Computer Science) के स्टूडेंट थे, लेकिन दो दोस्तों के साथ, लूप्ट (एक ऐप जो दोस्तों को अपना स्थान साझा करने की अनुमति देता है) पर काम करने के लिए उन्होंने कॉलेज छोड़ दिया. उन्होंने इस एप पर शानदार काम किया और फिर कंपनी को 43 मिलियन अमेरिकी डॉलर में बेच दिया. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सैम ने लूप्ट के सह-संस्थापकों में से एक को नौ साल तक डेट किया और फिर दोनों अलग हो गए. लूप्ट को बेचने के बाद, सैम ने हाइड्राज़ीन कैपिटल की स्थापना की 

OpenAI का एलन मस्क से क्या कनेक्शन?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, OpenAI की स्थापना 2015 में की गई थी. सैम ऑल्टमैन और एलोन मस्क कंपनी के संस्थापकों में से थे, लेकिन एलन मस्क ने 2018 में OpenAI से रिजाइन कर दिया क्योंकि उनकी दो अन्य कंपनियां, SpaceX और Tesla भी AI टेक्नोलॉजी पर काम कर रही थीं. 2019 में, OpenAI ने खुद को लाभकारी कंपनी घोषित किया और Microsoft और अन्य बड़ी कम्पनियों के साथ पार्टनरशिप की. OpenAI ने अपनी स्थापना के बाद से कई AI टूल डेवलप किए हैं, जैसे कि ChatGPT और DALL.E. दोनों ही आज दुनिया भर में इस्तेमाल किए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें - Elon Musk ने अपने कुत्ते को बना ही दिया Twitter का सीईओ! कहा- 'ये औरों से बेहतर है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपका पैसा और डेटा बचा सकती है WhatsApp की यह वॉर्निंग, आ रहा है नया सेफ्टी फीचर
आपका पैसा और डेटा बचा सकती है WhatsApp की यह वॉर्निंग, आ रहा है नया सेफ्टी फीचर
Flipkart GOAT Sale 2026: वॉशिंग मशीन और पंखे-कूलर समेत हर आइटम पर छूट ही छूट, इस सेल में मचेगा तहलका
Flipkart GOAT Sale 2026: वॉशिंग मशीन और पंखे-कूलर समेत हर आइटम पर छूट ही छूट, इस सेल में मचेगा तहलका
Amazon Prime Day 2026: 30,000 रुपये तक सस्ते मिलेंगे Galaxy S25 Ultra और iPhone 17 समेत ये फोन, आ रही है सबसे बड़ी सेल
Amazon Prime Day 2026: 30,000 रुपये तक सस्ते मिलेंगे Galaxy S25 Ultra और iPhone 17 समेत ये फोन, आ रही है सबसे बड़ी सेल
यूजर्स हो गए परेशान, वाईफाई इश्यू समेत Android 17 में आ रही हैं ये दिक्कतें
यूजर्स हो गए परेशान, वाईफाई इश्यू समेत Android 17 में आ रही हैं ये दिक्कतें

वीडियोज

Bharat Tiwari Encounter पर कवि इंस्पेक्टर Dharmraj Upadhyay का बड़ा बयान | Bihar Latest News
Shirdi Sai Baba Temple: सावधान! शिर्डी में बिक रहा था नकली पेड़ा! वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Japan Earthquake: जापान में 6.9 तीव्रता के झटकों से दहल उठे लोग | Breaking | ABP News
Venezuela Earthquake: भूकंप से थर्राया वेनेजुएला, सैकड़ों इमारतें जमींदोज, देखिए लाइव तस्वीरें
Carry On Jatta 4 की स्टारकास्ट ने दिल्ली में की मस्ती और शेयर की फिल्म की दिलचस्प बातें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK Protest: पाकिस्तानी सेना नीचता पर उतरी, गुस्से में आई PoK इन्फ्लुएंसर रनिमा शाजमा, बोली- 'हिंदुस्तान से हाथ मिला लो...'
पाकिस्तानी सेना नीचता पर उतरी, गुस्से में आई PoK इन्फ्लुएंसर रनिमा शाजमा, बोली- 'हिंदुस्तान से हाथ मिला लो...'
वायरल वीडियो पर CM भगवंत मान बोले, 'मेरे गले पर बचपन से एक निशान, मगर इसमें नहीं'
वायरल वीडियो पर CM भगवंत मान बोले, 'मेरे गले पर बचपन से एक निशान, मगर इसमें नहीं'
'भगवाकरण, शाकाहार को बढ़ावा...', कर्नाटक में NCERT की नई कन्नड़ किताब पर बवाल! संगठन ने उठाए सवाल
'भगवाकरण, शाकाहार को बढ़ावा...', कर्नाटक में NCERT की नई कन्नड़ किताब पर बवाल! संगठन ने उठाए सवाल
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में साई सुदर्शन का शतक, नहीं चला देवदत्त पडिक्कल का बल्ला; गायकवाड़ भी फ्लॉप
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में साई सुदर्शन का शतक, नहीं चला देवदत्त पडिक्कल का बल्ला
104 डिग्री फीवर में अक्षय कुमार ने शूट किया था 'वेलकम टू द जंगल' का 'घिस घिस' सॉन्ग, अक्षरा सिंह का खुलासा, बोलीं- 'मैं ब्लैंक हो गई थी'
104 डिग्री फीवर में अक्षय ने शूट किया था 'वेलकम टू द जंगल' का गाना, अक्षरा सिंह का खुलासा
पासपोर्ट विवाद पर भड़की कांग्रेस, गोगोई ने सरकार पर दागे सवाल, सलमान खुर्शीद का आरोप - 'ये डराने की...'
पासपोर्ट विवाद पर भड़की कांग्रेस, गोगोई ने सरकार पर दागे सवाल, खुर्शीद का आरोप - 'ये डराने की...'
Explained: पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण क्यों नहीं? विदेश मंत्रालय के बयान के मायने क्या, कैसे साबित होती सिटीजनशिप?
पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण क्यों नहीं? MEA के बयान के मायने क्या, कैसे साबित होती सिटीजनशिप?
ताश के पत्तों की तरह ढहा गोदाम, 8 की मौत... मलबे में दबी चीखों ने दहला दिया कोलकाता, PM ने किया मदद का ऐलान
ताश के पत्तों की तरह ढहा गोदाम, 8 की मौत... मलबे में दबी चीखों ने दहला दिया कोलकाता, PM ने किया मदद का ऐलान
Embed widget