एक्सप्लोरर

6G Service की टेस्टिंग शुरू, इन कंपनियों ने शुरू किया काम, 10 लाख GB की मिलेगी स्पीड!

साल 2022 में ZTE ने 6जी की रिसर्च पर 16 बिलियन युआन (करीब 183 अरब रुपये) खर्च किए हैं. 6जी की इस रेस में ZTE अकेली नहीं है, बल्कि कई बड़ी कंपनियां 6G की टेस्टिंग पर काम कर रही हैं.

6G Service: अक्टूबर 2022 में भारत में 5G मोबाइल नेटवर्क की शुरुआत की गई. प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों ने कुछ शहरों में अपनी 5जी सर्विस लॉन्च कर दी है. इसके अलावा, कुछ शहरों में लॉन्च होने की तैयार की जा रही है, लेकिन देशभर में इसके विस्‍तार में अभी करीब 2 से 3 साल का समय लगने का अनुमान है. अगर इसकी दुनिया के अन्य देशों से तुलना की जाए तो चीन काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है. चीन में 6G पर काम शुरू कर दिया गया है. चीनी कंपनी ZTE ने दावा किया है कि उसने 1 मिलियन गीगाबिट्स (1 million Gigabits) की नेटवर्क स्‍पीड की खोज में 6G पर रिसर्च शुरू कर दी है. कंपनी ने कहा है कि वह टेक्‍नॉलजी में नया इनोवेशन चाहती है.

6जी की रिसर्च में हुआ इतना खर्चा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2022 में ZTE ने 6जी की रिसर्च पर 16 बिलियन युआन (करीब 183 अरब रुपये) खर्च किए हैं. खबर है कि यह इस समय में कंपनी की ऑपरेटिंग कमाई का लगभग 17 फीसदी है. कंपनी का कहना है कि 6G मोबाइल कम्‍युनिकेशन के क्षेत्र में क्रांति लाने वाली बड़ी चीज है. हालांकि अभी इसका डेवलपमेंट अपने शुरुआती फेस में है. जेडटीई ने कहा कि हमारा मकसद 6जी के डेवलपमेंट में आगे आना है. कंपनी R&D कर्मचारियों पर फोकस कर रही है, क्योंकि R&D स्‍ट्रैटिजी इस उद्यम विकास का महत्‍वपूर्ण आधार है. कंपनी की मानें तो कंपनी अपने ऑपरेटिंग इनकम का करीब 10 फीसदी आरएंडडी पर खर्च कर रही है. कंपनी ने आगे कहा कि 6G तकनीक के डेवलपमेंट के लिए वह अपनी कोशिशें जारी रखेगी. 

कई बड़ी कंपनियां कर रहीं 6G की टेस्टिंग

दिग्गजों का कहना है कि साल 2030 तक दुनिया में 6G सर्विस की शुरुआत हो सकती है. 6जी की इस रेस में ZTE अकेली नहीं है, बल्कि कई बड़ी कंपनियां 6G की टेस्टिंग का काम कर रही हैं. हाल ही में एलजी कंपनी ने इसमें कामयाबी हासिल की है. दक्षिण कोरियाई टेक्नोलॉजी दिग्गज ने 320 मीटर की दूरी पर 155 से 175 गीगाहर्ट्ज (Ghz) की फ्रीक्वेंसी रेंज में 6G टेराहर्ट्ज (THz) डेटा के वायरलेस ट्रांसमिशन और रिसेप्शन की टेस्टिंग की है. 

भारत भी नहीं है पीछे

6जी के मामले में भारत भी पीछे नहीं है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देश इस दशक के आखिर तक 6G सर्विसेज को भी पेश करने की तैयारी में है. पीएम मोदी ने यह ऐलान ‘स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2022' ग्रैंड फिनाले को संबोधित करते हुए किया था. इसके अलावा, जापान, दक्षिण कोरिया और अमेरिका भी 6जी पर तेजी से काम कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें-

WhatsApp अपने डेस्कटॉप वर्जन को बना रहा दिलचस्प, आप डेस्कटॉप पर चेक कर पाएंगे कॉल हिस्ट्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवाली से पहले इन इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की बढ़ सकती है कीमत, यहां देखें
दीवाली से पहले इन इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की बढ़ सकती है कीमत, यहां देखें
Google Maps को चकमा देकर शख्स ने अपने नाम पर रखवा दिया सड़क का नाम! जानें कैसे
Google Maps को चकमा देकर शख्स ने अपने नाम पर रखवा दिया सड़क का नाम! जानें कैसे
Instagram-Facebook Reels शेयर करना होगा आसान! नहीं पड़ेगी डाउनलोड करने की जरूरत
Instagram-Facebook Reels शेयर करना होगा आसान! नहीं पड़ेगी डाउनलोड करने की जरूरत
Meta स्मार्ट ग्लासेज यूजर्स तुरंत बदलें ये सेटिंग! वरना AI ट्रेनिंग में इस्तेमाल होंगी आपकी फोटोज
Meta स्मार्ट ग्लासेज यूजर्स तुरंत बदलें ये सेटिंग! वरना AI ट्रेनिंग में इस्तेमाल होंगी आपकी फोटोज

वीडियोज

Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!
Parvesh Verma Slap Row: वीडियो बनाने पर भड़के दिल्ली के कैबिनेट मंत्री | Arvind Kejriwal | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Embed widget