एक्सप्लोरर

Free Fire गेम बच्चों में क्यों ज्यादा पॉपुलर है जानिए इसके 5 कारण, क्यों इसे बच्चों से दूर रखें?

Gerena Free Fire गेमिंग ऐप को साल 2017 में लॉन्च किया गया था. Google Play Store पर इस गेम को 4.2 रेटिंग हासिल की है. आइए जानते हैं ये गेम क्यों इतना पॉपुलर है और क्यों इसे बच्चों से दूर रखना चाहिए.

भारत सरकार ने पिछले साल सुरक्षा का हवाला देकर कई चाइनीज ऐप्स को बैन किया था, जिसमें सबसे पॉपुल टिक टॉक और पबजी (PUBG) शामिल थे. जब देश में पबजी बैन हुआ तो यूजर्स के पास बैटल गेम का सिर्फ एक ही ऑप्शन बचा, जिसका नाम है Gerena Free Fire गेम. इसे पिछले एक साल में काफी लोकप्रियता मिली है. गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) पर इसे 4.2 रेटिंग हासिल है. यही नहीं अब तक ये गेम एक बिलियन यानी 100 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है. हालांकि ये गेम बच्चों के लिए खतरा भी साबित हो सकता है क्योंकि इसकी लत लगने की संभावना ज्यादा है. देश में कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहां बच्चों ने इस गेम के पीछे अपनी जान गंवाई है. 

क्यों है इतना पॉपुलर?
Free Fire गेम के पॉपुलर होने की सबसे पहली वजह ये है कि ये देश में PUBG के विकल्प के तौर पर उभरा और बहुत ही कम समय में काफी पॉपुलर हो गया. आइए जानते हैं इसके पॉपुलर होने के पांच कारण क्या हैं. 

ये गेम एक सर्वाइवल शूटर गेम है जिसमें 10 मिनट की बैटल होती है, मतलब इसमें जल्दी गेम खत्म होते हैं. 

इसमें जल्दी-जल्दी अपडेट्स मिलते हैं, जिसमें यूजर्स को नए-नए विपन्स खरीदने का मौका मिलता है.

फ्री फायर को दोस्तों के साथ मिलकर खेला जा सकता है, इसमें टीम के साथ खेलना यूजर्स को काफी पसंद आता है.

Free Fire गेम पबजी के मुकाबले कम इंटरनेट डेटा का एक्सेस करता है. 

इसे डाउनलोड करने के लिए एंड्रॉयड यूजर्स को सिर्फ 580 MB जबकि iOS यूजर्स को 1.4 GB की जरूरत होती है. 

अब तक गईं कई जानें 
Gerena Free Fire गेम की वजह से अब तक देश में कई बच्चों की जान जा चुकी है. हाल ही में मध्य प्रदेश छतरपुर में एक 13 साल बच्चे ने फ्री फायर में 40 हजार रुपये गंवाने के बाद आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि इतने सारे रुपये गंवाने के बाद बच्चे को मां-बाप ने डांट दिया था, जिसके बाद मासूम ने इतना बड़ा कदम उठा लिया. इसके बाद मध्य प्रदेश सरकार ने कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी. ये पहला मामला नहीं है जहां फ्री फायर के चक्कर में मासूम ने अपनी जान दी हो. इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं.

होता है वित्तीय नुकसान
हाल ही में छत्तीसगढ़ में एक महिला के बैंक अकाउंट से ऑनलाइन गेम फ्री फायर के चक्कर में करीब सवा तीन लाख रुपये कटने का मामला सामने आया था. ये रुपये महिला के 12 साल के बेटे ने गेम में अपडेट्स के साथ खरीदे गए हथियारों को लेने में खर्च कर दिए.  इसके बाद जांच में पता चला कि आठ मार्च से दस जून के बीच महिला के खाते से 278 बार ट्रांजेक्शन कर तीन लाख 22 हजार रुपये निकाल लिए गए. जांच में इस बात का भी खुलासा हुआ कि गेम खेलने और गेम के लेवल को अपग्रेड करने के चलते ये पैसे अकाउंट से कटे हैं. महिला के 12 साल के बेटे से जब पूछा गया तो उसने बताया कि उसे ऑनलाइन गेम फ्री-फायर की लत लग गई थी. गेम में पूरी से दीवाना होने के बाद गेम के हथियार खरीदने का मन हुआ और मां के मोबाइल नंबर को बैंक अकाउंट से लिंक करके ट्राजेंक्शन करने लगा. 

ये भी पढ़ें

WhatsApp new feature: व्हाट्सएप का नया फीचर, मैसेज में भेजी गई फोटो और वीडियो एक बार देखने के बाद हो जाएगी डिलीट

Smartphone Tips: कौन सा एप आपके स्मार्टफोन को कर रहा है स्लो, ऐसे लगाएं पता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

eSIM Transfer: ई-सिम को दूसरे फोन में करना है ट्रांसफर? जान लें क्या है तरीका
ई-सिम को दूसरे फोन मे करना है ट्रांसफर? जान लें क्या है तरीका
यूट्यूब पर ऐड से परेशान हैं? तो आजमाएं ये तरीका
यूट्यूब पर ऐड से परेशान हैं? तो आजमाएं ये तरीका
Redmi Clip Neo Earbuds : कान में क्लिप की तरह फिट होंगे Redmi के नए ईयरबड्स, 32 घंटे चलेगी बैटरी
कान में क्लिप की तरह फिट होंगे Redmi के नए ईयरबड्स, 32 घंटे चलेगी बैटरी
TRAI Smart TV Rules : अब तय होंगे स्मार्ट टीवी पर चलने वाले ऐप, इसमें कितना फायदा और क्या नुकसान?
अब तय होंगे स्मार्ट टीवी पर चलने वाले ऐप, इसमें कितना फायदा और क्या नुकसान?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget