एक्सप्लोरर

Dumped Smartphones: इस साल 530 करोड़ मोबाइल फोन बन जाएंगे कूड़ा, इनसे खड़ी हो सकती है 50,000 किलोमीटर ऊंची दीवार

Dumped Smartphones:2022 में 530 करोड़ मोबाइल फोन बेकार हो जायेंगे. एक्सपर्ट्स का कहना है कि इनसे निकलने वाला मैटेरियल पर्यावरण के लिए बेहद खतरनाक होगा, जिसको रिसाइकल करना बहुत ज़रूरी.

Dumped Smartphones: इस साल लगभग 5.3 बिलियन यानी 530 करोड़ मोबाइल फोन बेकार हो जाएंगे. एक्सपर्ट्स के अनुसार, इस समय दुनियाभर में इस्तेमाल हो रहे 16 बिलियन यानी 1600 करोड़ मोबाइल फोन में से करीब 530 करोड़ मोबाइल फोन इस साल बेकार हो जाएंगे. रिपोर्ट के अनुसार, ये मोबाइल फोन पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचाने वाले हैं. इन बेकार हुए फोनों में से अत्याधिक मात्रा में पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले मटीरियल निकलेंगे, जिन्हें रिसाइकिल करना बहुत जरूरी होगा.

एक्सपर्ट्स कहते हैं कि इन मोबाइल फोनों की तादाद इतनी ज्यादा होगी कि अगर इनको एक के ऊपर एक रखा जाए तो 50,000 किलोमीटर ऊंची मीनार खड़ी हो सकती है, इंटनेशनल स्पेस स्टेशन की ऊंचाई से यह ऊंचाई 100 गुना ज्यादा होगी.

बेकार मोबाइल फोनों में मिलेंगे बहुमूल्य मटीरियल

रिसर्च एजेंसी WEEE का कहना है कि इन बेकार हुए मोबाइल फोन में सोना, चांदी, तांबा, पैलेडियम समेत कई और अन्य बहुमूल्य धातु निकलेंगे, जिन्हें रिसाइकिल कर वापस से उपयोग में लाया जा सकता है. अगर इन सभी बेकार हुए डिवाइसेज को ऐसे ही फेंक दिया गया तो इनकी वजह से पर्यावरण को भारी क्षति पहुंच सकती है. रिसर्च फोरम के डायरेक्टर जनरल पासकल लैरी (Pascal Leroy) ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स में से स्मार्टफोन हमारे लिए सबसे ज्यादा उपयोगी है. अगर, इन बेकार हुए मोबाइल फोन के मैटेरियल्स को रिसाइकिल नहीं किया गया, तो फिर हमें इन दुर्लभ मटीरियल्स के लिए चीन या कांगो जैसे देशों पर निर्भर होना पड़ेगा.

हर साल 44.8 मिलियन टन इलेक्ट्रॉनिक कचरा निकलता है

2020 के ग्लोबल ई-वेस्ट मॉनिटर के अनुसार, हर साल बेकार हुए मोबाइल फोन से लगभग 44.48 मिलियन टन इलेक्ट्रॉनिक कचरा निकलता है, जिसको रिसाइकिल नहीं किया जाता. जून 2022 से सितंबर 2022 तक 6 यूरोपीय देशों में एक सर्वे किया गया, जिसमें पाया गया कि बेकार पड़े 5 बिलियन फोन में से बहुत से फोनों को डंप करने के बजाय घर में ही जमा कर लिया गया था और यह चिंता का विषय है. रिपोर्ट के अनुसार, यूरोप में हर एक परिवार के पास औसतन 5 किलो तक इलेक्ट्रॉनिक कचरा जमा है.

लोग इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस घरों में करते हैं जमा

सर्वे के अनुसार, 8775 में से 46 प्रतिशत लोगों ने सिर्फ इस वजह से अपने घर या दफ्तर में सेलफोन और इलेक्ट्रॉनिक (Electronic Gadgets) कचरा जमा करके रखा हुआ है ताकि उसे भविष्य में उपयोग में ला सकें. 15 प्रतिशत यूजर्स ही अपने पुराने या बेकार हो चुके गैजेट्स को बेचते या डंप करते हैं. वहीं, 13 प्रतिशत यूजर्स अपने पुराने गैजेट्स को सेंटिमेंटल लगाव की वजह से अपने पास संभाल कर रख लेते हैं.

यह भी पढें-

अब बिना पासवर्ड किसी भी वेबसाइट पर कर पाएंगे लॉगिन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
महंगे फोन की बल्ले-बल्ले, बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड
महंगे फोन की बल्ले-बल्ले, बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड
फोन की चार्जिंग हमेशा Watts में ही क्यों मापी जाती है? जानिए पूरी सच्चाई
फोन की चार्जिंग हमेशा Watts में ही क्यों मापी जाती है? जानिए पूरी सच्चाई
TRAI Channel Selector App: TRAI के इस एप से ऑप्टिमाइज करें टीवी चैनल, आधा हो जाएगा बिल
TRAI के इस एप से ऑप्टिमाइज करें टीवी चैनल, आधा हो जाएगा बिल

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget