एक्सप्लोरर

20 साल बाद AI ने किया ऐसा कामल, मर चुकी मां की याद हो गई ताजा, Reddit को-फाउंडर की आंखें हुईं नम

AI तकनीक ने Reddit के को-फाउंडर एलेक्सिस ओहानियन को उनकी 20 साल पहले गुजर चुकी मां की यादों से फिर जोड़ा.

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक इमोशनल वीडियो काफी चर्चा में है, जिसे देखकर किसी की भी आंखें नम हो सकती हैं. यह वीडियो Reddit के को-फाउंडर एलेक्सिस ओहानियन से जुड़ा है, जिन्होंने अपनी 20 साल पहले गुज़र चुकी मां की एक पुरानी फोटो को AI की मदद से फिर से जीवंत करने की कोशिश की. इस कोशिश का नतीजा इतना भावुक कर देने वाला रहा कि खुद ओहानियन भी इसे देखकर अपने आंसू रोक नहीं पाए.

पुरानी फोटो को बनाया वीडियो, मिली एक अनमोल झलक

एलेक्सिस ओहानियन, जो मशहूर टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स के पति भी हैं, ने अपनी मां के साथ खींची गई एक पुरानी फोटो को AI के ज़रिए एक छोटी सी एनिमेटेड क्लिप में बदला. इस वीडियो में मां-बेटे को गले मिलते हुए दिखाया गया है. भले ही ये सिर्फ कुछ सेकंड का वीडियो है, लेकिन इसकी इमोशनल वैल्यू ओहानियन के लिए किसी खजाने से कम नहीं.

खुद किया अनुभव शेयर

एलेक्सिस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि जब उन्होंने इसे पहली बार देखा, तो वो इस अनुभव के लिए तैयार नहीं थे. उनके पास मां के साथ कोई वीडियो नहीं था, इसलिए उन्होंने एक पसंदीदा तस्वीर को AI के ज़रिए मूविंग क्लिप में बदलवाया. उन्होंने यह भी बताया कि वे इस वीडियो को अब तक दर्जनों बार देख चुके हैं.

लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं

जहां कई लोग इस तकनीक की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसके खिलाफ भी अपनी राय जाहिर कर रहे हैं. कुछ यूज़र्स का कहना है कि AI से बनी यह फेक मेमोरी असली यादों की जगह ले सकती है. वहीं, कुछ ने इसे "भावनात्मक धोखा" करार दिया. हालांकि, ओहानियन के लिए यह वीडियो उनकी मां के साथ बिताए पलों की एक झलक दोबारा जीने जैसा था.

AI की नई दिशा

यह मामला दिखाता है कि आज की AI तकनीक सिर्फ काम आसान करने या सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह लोगों को भावनात्मक रूप से भी जोड़ रही है. यह एक नई शुरुआत हो सकती है, जहां लोग अपनी खोई हुई यादों को फिर से महसूस कर पाएंगे, भले ही वह सिर्फ कुछ सेकंड के लिए क्यों न हो.

AI के इस अनोखे इस्तेमाल ने दिखा दिया है कि तकनीक अब सिर्फ मशीनों तक सीमित नहीं रही, यह इंसानी जज़्बातों को भी छूने लगी है. एलेक्सिस ओहानियन की मां के साथ बनी यह एनीमेटेड क्लिप सिर्फ एक वीडियो नहीं, बल्कि एक बेटे की अधूरी ख्वाहिश को कुछ पल के लिए ही सही, पूरा करने की कोशिश है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1000 रुपये के अंदर बेस्ट हैं ये ईयरफोन, साउंड क्वालिटी और बेस दोनों जबरदस्त
1000 रुपये के अंदर बेस्ट हैं ये ईयरफोन, साउंड क्वालिटी और बेस दोनों जबरदस्त
सोलर वॉटर गीजर लगवाने में कितना खर्चा, कैसे करता है काम?
सोलर वॉटर गीजर लगवाने में कितना खर्चा, कैसे करता है काम?
चार्जिंग की टेंशन खत्म,10000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi K100, देखें फीचर्स
चार्जिंग की टेंशन खत्म,10000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi K100, देखें फीचर्स
Free Fire India में मिलेंगे पैरेंटल कंट्रोल, 28 अक्टूबर से गेमिंग का नया दौर
Free Fire India में मिलेंगे पैरेंटल कंट्रोल, 28 अक्टूबर से गेमिंग का नया दौर

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget