एक्सप्लोरर

कंगना रनौत को अयोध्या के साधु-संतों का समर्थन, कहा- ठाकरे आए तो करेंगे विरोध

कंगना रनौत का घर तोड़े जाने को लेकर अयोध्या के कुछ संतों में गुस्सा है. उन्होंने उद्धव ठाकरे के अयोध्या आने पर विरोध का ऐलान किया है.

अयोध्या, एबीपी गंगा। सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर शिवसेना को कटघरे में खड़ा करने वाली कंगना रनौत के बयानों के बाद जिस तरह उनका ऑफिस तोड़ा गया और आगे कार्रवाई की बात की जा रही है, उसको लेकर अयोध्या के साधु-संतों में खासा आक्रोश है. बात यहीं तक नहीं है बल्कि अयोध्या के संतो के साथ-साथ विश्व हिंदू परिषद ने भी ऐलान कर दिया है कि अगर उद्धव ठाकरे अगर अयोध्या आते हैं तो एकजुट होकर उनको अयोध्या में ना सिर्फ घुसने से रोका जाएगा बल्कि उन का कड़ा विरोध भी किया जायेगा.

गौरतलब है कि बाला साहब ठाकरे के समय शिवसेना और अयोध्या का एक अटूट रिश्ता था. अयोध्या के साधु संत हो या फिर आम अयोध्यावासी सभी शिवसेना को लेकर आदर का भाव रखते थे लेकिन अयोध्या के वही साधु-संत आज कह रहे हैं कि अगर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे अयोध्या आते हैं तो उनको अयोध्या में घुसने नहीं दिया जाएगा. इससे भी बड़ी बात यह है कि विश्व हिंदू परिषद ने भी साफ कर दिया है कि जिस तरह शिवसेना की कार्यप्रणाली को लेकर अयोध्या के साधु-संतों और देशवासियों में आक्रोश है, उसको देखते हुए वह साधु संतों के साथ खड़े हैं. परिषद का कहना है कि उद्धव ठाकरे के अयोध्या आने पर एक साथ मिलकर उद्धव ठाकरे और शिवसेना का विरोध करेंगे. साफ जाहिर है जिस धरातल को तैयार करके कभी बाला साहब ठाकरे ने अपना अस्तित्व संवारा था, आज वही धरातल शिवसेना के नीचे से खिसकता दिखाई दे रहा है.

ये बोले राजू दास महंत राजू दास महंत आरोप लगाते हैं कि शिवसेना लगातार हिंदू जनमानस को नीचा दिखाने के लिए कुछ ना कुछ करते रहती है. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में देखिए संतों की हत्या हुई, उस पर उन्होंने कुछ भी नहीं किया. वहीं, अगर कोई आवाज उठाता है तो उसके ऊपर कार्रवाई करते हैं. उन्होंने कहा कि अगर शिवसेना प्रमुख अयोध्या आते हैं तो संतो के साथ मिलकर उनका विरोध करेंगे.

विहिप का भी ऐलान विश्व हिंदू परिषद के अवध प्रांत प्रवक्ता शरद शर्मा ने कहा कि कंगना रनौत के ऑफिस पर जिस प्रकार से बुलडोजर चला, वह दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे ने जिस तरह हिंदुत्ववादी चेहरे का प्रदर्शन किया था, अब वह कहीं ना कहीं जनता के सामने आ गया है. चेहरा कुछ और था, मुखौटा कुछ और, अब वह मुखौटा उतर गया है. उन्होंने कहा कि इस सरकार को सभी लोगों से माफी मांगनी चाहिए.

शरद शर्मा ने कहा कि हम साधु-संतों के साथ रहने वाले लोग हैं. साधु-संतों के विचारों से ओतप्रोत रहते हैं. साधु-संतों का जो आह्वान होता है, उसका हम पालन करते हैं. शरद शर्मा ने कहा कि अयोध्या में अगर वह (ठाकरे) आते हैं तो साधु संतों ने विरोध का बिगुल फूंक दिया है. हम उससे पीछे नहीं हट सकते.

ये भी पढ़ेंः नोएडाः एटीएम काट रहे थे 4 बदमाश, पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुआ एक, बाकी फरार

गाजियाबादः मोहन नगर चौराहे पर फिर मिला एक शव, इस बार कार में थी लाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget