एक्सप्लोरर

रायबरेली: मरणासन्न अवस्था में युवक को घर छोड़कर गए दोस्त, परिजन बोले- साथियों ने की हत्या

राजीव शंकर मिश्रा अपने दोस्तों के साथ घर से बाहर गया था जहां दोस्तों ने ही उसके साथ मारपीट करते हुए उसकी हत्या कर दी. दो नामजद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

रायबरेली: जब एक पत्नी के सामने उसका पति जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा हो तो उस समय परिवार के लोगों पर क्या बीत रही होगी ये तो उनकी आत्मा ही जानती है. ऐसा ही एक दर्दनाक और रोंगटे खड़े करने वाला मामला उस वक्त सामने आया जब एक अधिवक्ता युवक मरणासन्न अवस्था में अपने घर पहुंचा. पहुंचा नहीं बल्कि उसके दोस्तों ने ई-रिक्शा में लादकर उसे घर पहुंचाया. आनन-फानन में परिजनों ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने युवक के दोस्तों पर ही हत्या की आशंका जताई जिसके बाद दो नामजद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

लोगों में गुस्सा शहर कोतवाली क्षेत्र के सत्य नगर में रहने वाले अधिवक्ता राजीव शंकर मिश्रा मंगलवार की रात मरणासन्न अवस्था में घर के बाहर पड़े मिले. जैसे ही परिजनों ने देखा उनके होश फाख्ता हो गए और आनन-फानन में राजीव मिश्रा को जिला अस्पताल उपचार के लिए ले गए जहां डॉक्टरों ने अधिवक्ता को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजनों के साथ-साथ अधिवक्ताओं में आक्रोश उमड़ पड़ा.

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप परिजनों के मुताबिक राजीव शंकर मिश्रा अपने दोस्तों के साथ घर से बाहर गया था जहां दोस्तों ने ही उसके साथ मारपीट करते हुए उसकी हत्या कर दी. नामजद दो आरोपियों को क्षेत्राधिकारी नगर डॉक्टर अंजनी कुमार चतुर्वेदी और शहर कोतवाल अतुल सिंह की टीम ने घटना के कुछ ही समय के अंदर धर दबोचा और मामले की तह तक जाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी.

पार्टी करने गया था युवक सूत्रों के अनुसार अधिवक्ता राजीव शंकर मिश्रा अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने मिल एरिया थाना क्षेत्र के रतापुर गया था. जहां शराब और कबाब के बीच पार्टी शुरू हुई. लेकिन, नशे की हालत में उसके दोस्तों की राजीव के साथ झड़प शुरू हो गई जिसके बाद राजीव को उसके दोस्तों ने ही मरणासन्न अवस्था में उसके घर छोड़ा और चले गए.

पुलिस ने नहीं लिया सबक मिल एरिया थाना क्षेत्र में नशेड़ियों का जमावड़ा बना रहता है. चाहे आईटीआई मोड़ से आईटीआई कॉलोनी तक का मामला हो या फिर रतापुर से सर्वोदय नगर पुल तक का मामला हो. नशेड़ियों की जमात वहां पर लगातार अपनी धाक जमाए रहती है. कहना गलत नहीं होगा कि नशेड़ियों के कारनामों से पुलिस बेखबर है या फिर मिल एरिया पुलिस ने इन नशेड़ियों को नशा करने की छूट दे रखी है. नशे की हालत में मिल एरिया थाना क्षेत्र में इससे पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं. पहले हुई घटनाओं से भी पुलिस सबक नहीं ले रही है.

शरीर, पीठ और घुटनों पर मिले निशान पूरे मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि राजीव मिश्रा नाम के व्यक्ति हैं. उनके परिवार की तरफ से थाने पर सूचना दी गई कि कुछ मित्रों के साथ गए हुए थे. वहां से मरणासन्न अवस्था में इनको घर पर लाकर छोड़ा गया था. उसके बाद फिर परिवार के लोग उन्हें हॉस्पिटल ले गए जहां उनकी मौत हो गई. परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा. शरीर, पीठ और घुटनों पर निशान मिले हैं. परिवार ने हत्या की आशंका जताई है.

ये भी पढ़ें:

यूपी: बच्चों के यौन शोषण मामले में बड़ा खुलासा, CBI सितंबर से कर रही थी विदेशी लिंक को ट्रेस

बाराबंकी: तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला प्रशासन का डंडा, सीज किया लाखों का मकान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव 2027: दलितों-युवाओं को साधने की तैयारी में बसपा, रोजगार पर फोकस
UP चुनाव 2027: दलितों-युवाओं को साधने की तैयारी में बसपा, रोजगार पर फोकस
सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget