एक्सप्लोरर

योगी के मंत्री ने अखिलेश यादव के चाचा को बताया 'महामूर्ख' कहा- वह खोखले आवरण में...

अखिलेश यादव के चाचा द्वारा राम मंदिर को बेकार कहे जाने पर जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी और उसके नेता मुस्लिम वोटों की लालच में नीचता की पराकाष्ठा है.

UP Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव द्वारा राम मंदिर को लेकर दिए गए विवादित बयान पर साधू, संतों और करोड़ों सनातनियों में गहरी नाराजगी है. वहीं उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने रामगोपाल यादव के बयान पर करारा जवाब दिया है. मंत्री नन्दी ने अपने ट्विटर यानी एक्स पर जारी बयान में कहा है कि रामगोपाल यादव जो सपा के मुख्य विचारक और तथाकथित विद्वान माने जाते हैं, उनके द्वारा राम मंदिर को लेकर दिया गया यह बयान यह बताता है कि वह विद्वता के खोखले आवरण में छिपे हुए महामूर्ख हैं.

रामगोपाल यादव द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के मंदिर को बेकार कहे जाने पर जवाब देते हुए मंत्री नन्दी ने कहा है कि अनवरत संघर्ष, सैंकड़ों बलिदान और सदियों की प्रतीक्षा के बाद दुनिया भर के करोड़ों सनातनियों को अपने आराध्य को टेंट की दुर्दशा में नहीं, बल्कि भव्य भवन में देखने का परम संतोष मिला है. 

इंडिया अलायंस का एकसूत्रीय 
मंत्री नंदी के मुताबिक लेकिन न्यायिक निर्णय और लोकतान्त्रिक प्रक्रियाओं से बने आस्था के केन्द्र को केवल मुस्लिम वोटों के लालच में कलंकित करने का कुत्सित प्रयास समाजवादी पार्टी और उसके नेताओं की नीचता की पराकाष्ठा है. स्पष्ट है कि बहुसंख्यक आस्था पर चोट करना और उनकी भावनाओं को आहत करना रामद्रोही और हिन्दूद्रोही इंडिया गठबंधन का एकसूत्रीय एजेंडा है.

मंत्री नंदी के मुताबिक रामगोपाल यादव जैसे लोग जो सपा के मुख्य विचारक और तथाकथित विद्वान माने जाते हैं, यह बयान बताता है कि वह विद्वता के खोखले आवरण में छुपे महामूर्ख हैं. इस तरह के जहर भरे बयानों का हिसाब रामभक्त 4 जून को आना-पाई चुकता कर देंगे.

UP Lok Sabha Election 2024: अखिलेश यादव की टिप्पणी पर भड़कीं मायावती, कहा- माफ करना मुश्किल, सपा का...

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद PM मोदी के बयान पर सपा भड़की, अखिलेश के चाचा बोले- अगर वो साथ हैं तो...
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद PM मोदी के बयान पर सपा भड़की, अखिलेश के चाचा बोले- अगर वो साथ हैं तो...
'BJP नेता सहित सभी आरोपियों के गिराए जाएं घर', दोनों हाथ काटे जाने के मामले में पीड़ित की बहन
'BJP नेता सहित सभी आरोपियों के गिराए जाएं घर', दोनों हाथ काटे जाने के मामले में पीड़ित की बहन
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा क्यों नहीं ले रही मोदी सरकार? अखिलेश यादव ने इशारों में बता दी वजह!
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा क्यों नहीं ले रही मोदी सरकार? अखिलेश यादव ने इशारों में बता दी वजह!

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
CJP Protest: दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
Students Protest: लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
Embed widget