एक्सप्लोरर

प्रयागराज में पुष्पक विमान का मॉडल लगवाएगी योगी सरकार, रामायण सीरियल की तर्ज पर होगा तैयार

डिप्टी सीएम केशव मौर्य के मुताबिक़ रामायण काल में पुष्पक विमान के प्रयागराज में ही तैयार किये जाने की बातें धार्मिक ग्रंथों में लिखी हुई हैं.

प्रयागराज: अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर के निर्माण की शुरुआत के बाद यूपी की योगी सरकार अब रामायण की थीम पर सूबे के धार्मिक शहरों को संवारने की योजना पर काम कर रही है. इसी कड़ी में सरकार ने संगम नगरी प्रयागराज में पुष्पक विमान के बड़े मॉडल को लगाने का एलान किया है. इस बारे में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि उनकी सरकार जल्द ही प्रयागराज के भारद्वाज पार्क में पुष्पक विमान के बड़े मॉडल को लगवाएगी. उनके मुताबिक़ पुष्पक विमान का कोई प्रामाणिक चित्र नहीं है, ऐसे में इसे रामानंद सागर के रामायण सीरियल में दिखाए गए विमान की तर्ज पर तैयार कराया जाएगा.

भगवान राम ने पुष्पक विमान को सबसे पहले प्रयागराज में उतारा था

डिप्टी सीएम केशव मौर्य के मुताबिक़ रामायण काल में पुष्पक विमान के प्रयागराज में ही तैयार किये जाने की बातें धार्मिक ग्रंथों में लिखी हुई हैं. रामायण में भी इस बात का जिक्र है कि भगवान राम ने पुष्पक विमान को सबसे पहले प्रयागराज में ही उतारा था. पुष्पक विमान के इस मॉडल को महर्षि भारद्वाज की विशालकाय प्रतिमा के पास ही लगाए जाने की योजना है. योगी सरकार इससे पहले प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर में भगवान राम और निषादराज की प्रतिमाएं लगाए जाने का भी एलान कर चुकी है.

प्रयागराज में तीन दिनों के दौरे पर आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पहले दिन शाम को चंद्रशेखर आज़ाद पार्क में लगाए गए म्यूजिकल फाउंटेन का लोकार्पण किया. इस मौके पर उन्होंने प्रयागराज के विकास को लेकर भी कई घोषणाएं की. उन्होंने आज़ाद पार्क में लाइट एंड साउंड शो नियमित रूप से कराए जाने की बात कही.

ये भी पढ़ें:

बुलंदशहर: शराब पीने से 5 की मौत, 15 लोगों की हालत गंभीर, थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

बदायूं गैंगरेप: मुख्य आरोपी सत्यनारायण गिरफ्तार, जानें- इस घटना से जुड़ी अबतक की बड़ी बातें

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
'चुनाव आ रहे हैं, अब कोई भी...', अखिलेश यादव ने नेताओं को दी खास हिदायत
'चुनाव आ रहे हैं, अब कोई भी...', अखिलेश यादव ने नेताओं को दी खास हिदायत
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget