एक्सप्लोरर

पूर्वांचल और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के लिए योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, अब मिलेंगी ये सुविधाएं

UP News: उत्तर प्रदेश में बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे और पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के लिए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. इससे राहगीरों को बड़ी राहत मिलेगी.

UP News:  उत्तर प्रदेश को उन्नत सुविधाओं युक्त उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार द्वारा प्रदेश में एक्सप्रेसवेज को वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से युक्त करने प्रक्रिया जा रही है. देश में ‘एक्सप्रेसवे प्रदेश’ के तौर पर प्रसिद्ध उत्तर प्रदेश न केवल योगी सरकार के प्रयास से लैंड लॉक स्टेट की छवि को तोड़ रहा है बल्कि आधुनिक तकनीक, उन्नत प्रणाली और उत्तम नागरिक सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है. इसी कड़ी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर राहगीरों को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं देने के लिए ई-वे हब का निर्माण व विकास किया जाएगा.

हाल ही में हुई एक समीक्षा बैठक में उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) द्वारा खाका मुख्य सचिव के सामने पेश किया गया था. इसी के आधार पर प्रदेश में इन दोनों एक्सप्रेसवे पर कुल 12 ई-वे हब्स के निर्माण व विकास को पूर्ण करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर ली गई है.  

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर 40 हेक्टेयर क्षेत्र में होगा निर्माण व विकास
यूपीडा द्वारा तैयार की गई कार्ययोजना के अनुसार बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर कुल 4 ई-वे हब का निर्माण व विकास किया जाएगा. बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर कुल 40 हेक्टेयर क्षेत्र में ई-वे हब का निर्माण व विकास किया जाएगा. बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जुड़ने वाले जिलों में बांदा, हमीरपुर व जालौन में ई-वे हब के निर्माण व विकास की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. प्रक्रिया के अंतर्गत बांदा में एक्सप्रेसवे के दाहिनी ओर 10 हेक्टेयर क्षेत्र में तथा हमीरपुर में एक्सप्रेसवे की बायीं ओर 10 हेक्टेयर क्षेत्र में ई-वे हब का निर्माण व विकास किया जाएगा. इसी प्रकार जालौन में 2 ई-वे हब्स का निर्माण एक्सप्रेसवे की दोनों तरफ क्रमशः 10-10 हेक्टेयर भूमि पर किया जाएगा.

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 81.89 हेक्टेयर क्षेत्र में बनेंगे ई-वे हब्स
यूपीडा की कार्ययोजना के अनुसार, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 8 ई-वे हब्स का निर्माण व विकास निर्धारित किया गया है, जो कि कुल 81.89 हेक्टेयर क्षेत्र में होगा. बाराबंकी में एक्सप्रेसवे के बायीं तरफ 10 हेक्टेयर में, अमेठी में 10.12 हेक्टेयर में एक्सप्रेसवे की दाहिनी तरफ, मऊ में 10.10 हेक्टेयर में बायीं तरफ तथा गाजीपुर में 10.52 हेक्टेयर क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर दाहिनी तरफ ई-वे हब का निर्माण व विकास किया जाएगा. इसके अतिरिक्त सुल्तानपुर व आजमगढ़ में एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ 10.42, 10.58, 10.11 तथा 10.04 हेक्टेयर क्षेत्र में ई-वे हब का निर्माण किया जाएगा. 

एक्सप्रेसवे के किनारे विभिन्न प्रकार की सुविधाओं का होगा विकास
खास बात यह है कि यूपीडा द्वारा तैयार की गई योजना में दोनों एक्सप्रेसवे के किनारे विभिन्न प्रक्रार की सुविधाओं का विकास किए जाने का खाका तैयार किया गया है. इसमें एक्सप्रेसवे किनारे पेट्रोल-सीएनजी पंप, चार्जिंग स्टेशन, कॉमर्शियल स्पेसेस, पेयजल व टॉयलेट ब्लॉक्स, फूडकोर्ट व आउटलेट्स, बजट होटल, थीमपार्क तथा लॉजिस्टिक्स प्रमुख हैं. इतना ही नहीं, एक्सप्रेसवे के किनारे इंडस्ट्रियल व कॉमर्शियल क्षेत्रों का भी विकास किया जाएगा. इन सभी ई-वे हब को अत्याधुनिक सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम का कवरेज दिया जाएगा जिससे कि एक्सप्रेसवे व आसपास के क्षेत्र की मॉनिटरिंग सुनिश्चित होगी. इसके अतिरिक्त, यहां किड्स प्लेइंग एरिया, हेल्थकेयर व एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हो सकेगा. सभी निर्माण व विकास प्रक्रियाओं को ईपीसी मोड पर पूरा किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली हादसे में 6 लोगों की मौत, टनल में पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
Live: चमोली हादसे में 6 लोगों की मौत, टनल में पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget