एक्सप्लोरर

पूजा हत्याकांड: आरोपी मुश्ताक का अवैध मकान गिराया, बहन के घर से मिला चाकू

उधम सिंह नगर जिले के चर्चित पूजा मंडल हत्याकांड मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी मुश्ताक के सितारगंज के गौरीखेड़ा में स्थित अवैध मकान को ध्वस्त कर दिया.

उधम सिंह नगर जिले के चर्चित पूजा मंडल हत्याकांड मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी मुश्ताक के सितारगंज के गौरीखेड़ा में स्थित अवैध मकान को ध्वस्त कर दिया. कार्रवाई में शामिल प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल की संयुक्त टीम ने शनिवार को यह कार्रवाई की. यह मकान अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के व्यक्ति मथुरा प्रसाद की भूमि पर अवैध रूप से मुश्ताक के पिता अली अहमद द्वारा बनाया गया था.

अवैध था मकान
स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, यह मकान बिना किसी वैध दस्तावेज और स्वीकृति के बनाया गया था. मौके पर मौजूद अधिकारियों ने मकान में रखे सामान की सूची बनाकर उसे जब्त कर लिया. कार्रवाई के समय मकान में कोई मौजूद नहीं था. स्थानीय लोगों की मौजूदगी में मकान को जेसीबी मशीन से तोड़ा गया.

सिर कटी लाश हुई थी बरामद
इस हत्याकांड ने उस समय तूल पकड़ा जब बुधवार को खटीमा के अंडरपास काली पुलिया के पास नदन्ना नहर में एक युवती की सिर कटी लाश मिली. शव की पहचान बंगाली कॉलोनी, नानकमत्ता निवासी पूजा मंडल (32 वर्ष) के रूप में हुई, जो बीते पांच महीने से लापता थी. पूजा की गुमशुदगी की रिपोर्ट गुरुग्राम, हरियाणा के सेक्टर-5 थाने में दर्ज की गई थी.

खटीमा में की थी ह्त्या
गुरुग्राम पुलिस ने जांच के दौरान पूजा के प्रेमी, सितारगंज के गौरीखेड़ा निवासी टैक्सी चालक मुश्ताक को गिरफ्तार किया. पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल की और बताया कि उसने नवंबर 2024 में किसी अन्य युवती से निकाह कर लिया था, जिसका पूजा ने विरोध किया. इससे नाराज होकर मुश्ताक ने पूजा को खटीमा लाकर अंडरपास क्षेत्र में नदन्ना नहर के पास गला रेतकर हत्या कर दी और शव को फेंक दिया.

सिर अभी भी लापता
हत्या के बाद आरोपी मुश्ताक को सितारगंज से गिरफ्तार किया गया. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने नदन्ना क्षेत्र से पूजा का शव तो बरामद कर लिया, लेकिन सिर की बरामदगी अब तक नहीं हो सकी है. शनिवार को हरियाणा के गुरुग्राम सेक्टर-5 थाने की टीम आरोपी को लेकर घटनास्थल पर पहुंची और सिर की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली.

बहन के घर से चाक़ू बरामद
हालांकि, पुलिस को आरोपी की बहन फूलबानो के घर नई बस्ती, अमाऊं से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद हुआ. यह वही हथियार था, जिससे मुश्ताक ने पूजा की हत्या की थी. तलाशी के समय फूलबानो और उसके परिवार के अन्य सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे. पुलिस अब उनके बारे में भी जानकारी जुटा रही है.

2022 से थे प्रेम सम्बन्ध

पूजा और मुश्ताक के बीच वर्ष 2022 से प्रेम संबंध थे. दोनों के बीच लगातार संपर्क बना हुआ था, लेकिन नवंबर 2024 में मुश्ताक द्वारा दूसरी शादी कर लेने के बाद रिश्तों में तनाव आ गया. पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूजा बार-बार शादी को लेकर दबाव बना रही थी, जिससे नाराज होकर मुश्ताक ने उसकी हत्या की योजना बनाई.

लोगों में आक्रोश

हत्या के बाद से मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. लोगों में आक्रोश है और आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग उठ रही है. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और सिर की तलाश में प्रयास लगातार जारी हैं. साथ ही, हत्या में सहयोग की आशंका को लेकर मुश्ताक के परिवार की भूमिका भी जांच के दायरे में है.

सहयोगियों की तलाश जारी

प्रशासन की कार्रवाई और पुलिस की सतर्कता के चलते मामला धीरे-धीरे खुलता जा रहा है, लेकिन कई सवाल अब भी अनुत्तरित हैं. पूजा का सिर अब तक नहीं मिल पाया है और परिवार को अभी भी पूर्ण न्याय की प्रतीक्षा है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और पुलिस अन्य संभावित सहयोगियों की भी तलाश कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget