एक्सप्लोरर

माफियाओं के खिलाफ योगी सरकार ने कार्रवाई के आंकड़े जारी किये, 11 अरब से ज्यादा की संपत्ति हुई जब्त

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने माफियाओं के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की. इसके तहत अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी जैसे बड़े माफियाओं पर सख्त एक्शन लिया गया. सरकार ने इससे जुड़े आंकड़े जारी किये हैं.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने माफियों व अपराधियों के खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर आंकड़े जारी किये हैं. ये आंकड़े जनवरी 2020 से अप्रैल 2021 तक के हैं. इसके तहत, कुल 5,558 मामले दर्ज कर 22,259 अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई. सरकार की ओर से सूचीबद्ध 25 माफियाओं के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई. इसके तहत 11अरब, 28 करोड़, 23 लाख 97 हजार 846 रुपये की चल अचल संपत्ति जब्त की गई.

बांदा जेल में निरुद्ध माफिया मुख्तार अंसारी पर की गई कार्रवाई का ब्यौरा कुछ इस तरह है. इसके अंतर्गत (मई 2021 तक) माफिया मुख़्तार अंसारी गैंग के 244 सदस्यों पर आजमगढ़, मऊ, वाराणसी में कार्रवाई की गई. इसमें एक अरब 94 करोड़ 82 लाख 67 हजार 859 रुपये की संपत्ति ध्वस्त/जब्त की गई. मुख्तार गैंग के 158 अपराधी गिरफ्तार किये गये, 122 असलहों के लाइसेंस निरस्त हुये,110 अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर, 30 के खिलाफ गुंडा एक्ट व 6 पर NSA की कार्रवाई की गई.

साबरमती जेल में निरुद्ध माफिया अतीक अहमद पर हुई कार्रवाई का ब्यौरा

माफिया अतीक अहमद एवं 89 गुर्गों पर प्रयागराज क्षेत्र में की गई कार्रवाई में अबतक 3 अरब, 25 करोड़, 87 लाख की सम्पत्ति ध्वस्त/जब्त की गई. अतीक गैंग के 60 सदस्यों के असलहे निरस्त, गैंग के खिलाफ 21 मुकदमे दर्ज कर 9 को जेल भेजा गया,11 के खिलाफ गुंडा एक्ट व एक के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई.


सोनभद्र जेल में निरुद्ध माफिया सुंदर भाटी पर की गई कार्रवाई का ब्यौरा

माफिया सुंदर भाटी गैंग के 9 सदस्यों पर कार्रवाई की गई. इसमें 63 करोड़ 24 लाख 53 हजार की संपत्ति ध्वस्त/जब्त की गई. गैंग के 4 शस्त्र लाइसेंस निरस्त, 3 को जेल भेजा गया, व 2 के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई.

वहीं, बलिया जेल में निरुद्ध माफिया ध्रुव कुमार उर्फ कुंटू सिंह पर कार्रवाई का ब्यौरा कुछ इस तरह है. माफिया कुंटू सिंह गैंग के 43 सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई हुई. कार्रवाई में 20 मुकदमें दर्ज कर 43 की गिरफ्तारी की गई, वहीं, कुंटू गैंग के 4 सदस्यों के खिलाफ गुंडा एक्ट, 24 के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई. कुंटू सिंह गैंग के खिलाफ 17 करोड़ 91 लाख 96 हजार रुपये मूल्य की सम्पत्ति ध्वस्त/जब्त की गई.  प्रदेश के सूचीबद्ध 25 माफियाओं व 8 कुख्यात अपराधियों के गैंग के खिलाफ अबतक कुल 625 करोड़ की संपत्ति ध्वस्त/जब्त व अवैध कब्जों से मुक्त कराई गई.

इन अपराधियों के खिलाफ की गई कार्रवाई में अबतक 204 शस्त्र लाइसेंस निरस्त किये गए.  विभिन्न 515 अपराधी गैंग सदस्यों के खिलाफ 203 मुकदमे दर्ज किए गए. 240 से अधिक अपराधियों की गिरफ्तारी व 67 के खिलाफ गुंडा एक्ट और 148 के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के साथ 6 के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की गई. सूचीबद्ध माफियाओ में संजीव उर्फ जीवा (मुजफ्फरनगर), ओमप्रकाश उर्फ बब्लू श्रीवास्तव (कमिश्नरेट लखनऊ), सुंदर भाटी, सिंहराज भाटी (कमिश्नरेट नोएडा) को आजीवन कारावास सज़ा हुई है.

योगी सरकार की प्रभावी पैरवी में माफिया आकाश जाट को 2 मुकदमों में 7 वर्ष, 3 वर्ष की अलग- अलग सज़ा हुई है, जबकि इस गैंग के सदस्य अमित उर्फ भूरा को 3 साल व एक साल की सज़ा करवाई गई है. जबकि सूचीबद्ध माफियाओ के अलग 8 अन्य कुख्यात अपराधियों के खिलाफ अबतक 40 करोड़ रु. मूल्य की संपत्ति ध्वस्त/जब्त की गई.

ये भी पढ़ें.

किसान आंदोलन के सात महीने हुये पूरे, सरकार से नाराज राकेश टिकैत ने फिर भरी हुंकार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात
सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात
UP News: चित्रकूट में देश का पहला पहाड़ी चोटी एयरपोर्ट: चित्रकूट से लखनऊ, दिल्ली की हवाई सेवा जल्द- CM योगी
चित्रकूट में देश का पहला पहाड़ी चोटी एयरपोर्ट: चित्रकूट से लखनऊ, दिल्ली की हवाई सेवा जल्द- CM योगी
UP News: प्रदेश में चला 'लखपति महिला उद्यमी' अभियान, UPSRLM और टाटा पावर ट्रस्ट के बीच एमओयू
लखनऊ: प्रदेश में चला 'लखपति महिला उद्यमी' अभियान, UPSRLM और टाटा पावर ट्रस्ट के बीच एमओयू
UP News: प्रदेश में UPPCL ने बनाया नया रिकॉर्ड, बिजली आपूर्ति शिकायतों का तेजी से समाधान
लखनऊ: प्रदेश में UPPCL ने बनाया नया रिकॉर्ड, बिजली आपूर्ति शिकायतों का तेजी से समाधान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
क्या Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
MINY vs SFU Highlights: MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Embed widget