एक्सप्लोरर

दो दशकों का इंतजार खत्म, योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, इन 1165 लोगों को अब मिलेगी नौकरी

UP News: उत्तर प्रदेश में 20 साल सार्वजनिक उपक्रमों में नियुक्ति बंद थी अब योगी सरकार ने इस लंबे इंतजार को खत्म करते हुए यह ऐतिहासिक फैसला लिया है

UP News: योगी आदित्यनाथ सरकार ने वर्षों से इंतज़ार कर रहे 1165 मृतक आश्रितों को बड़ी राहत दी है. उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) में इन मृतक कर्मचारियों के परिजनों को नौकरी देने के प्रस्ताव को सरकार ने गुरुवार को मंजूरी दे दी. अब जल्द ही इन सभी आश्रितों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

गौरतलब है कि वर्ष 2003 में राज्य सरकार ने सार्वजनिक उपक्रमों और निगमों में मृतक आश्रितों की भर्ती पर रोक लगा दी थी. इसके चलते रोडवेज में भी वर्षों से नियुक्ति नहीं हो पा रही थी. इस बीच कई आश्रित लगातार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाते रहे, लेकिन प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी.

हाल ही में परिवहन निगम मुख्यालय पर मृतक आश्रितों ने धरना प्रदर्शन भी किया था. इसके बाद मामले ने रफ्तार पकड़ी. निगम के जीएम (कार्मिक) अशोक कुमार ने इस मसले पर जीएम (संचालन) अंकुर विकास से विस्तृत रिपोर्ट तलब की थी. साथ ही, प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने भी इन भर्तियों को प्राथमिकता पर पूरा कराने का भरोसा दिलाया था.

पहलगाम को लेकर अखिलेश यादव के इस बयान पर भड़के केशव, कहा- हिंदुओं का वोट भी चाहिए और...

प्रस्ताव तैयार किया और कैबिनेट को भेजा
परिवहन विभाग ने खाली पड़े पदों की जानकारी एकत्र कर इन मृतक आश्रितों की नियुक्ति के लिए प्रस्ताव तैयार किया और कैबिनेट को भेजा. अब कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद 1165 पात्र आश्रितों को रोडवेज में नौकरी का रास्ता साफ हो गया है. जल्द ही संबंधित भर्ती प्रक्रिया का शेड्यूल जारी किया जाएगा.

इस फैसले से न केवल मृतक कर्मचारियों के परिजनों को राहत मिलेगी, बल्कि रोडवेज की कार्यक्षमता भी बेहतर होगी, क्योंकि लंबे समय से विभाग में कर्मचारी संकट बना हुआ है. सरकार का यह कदम न केवल मानवीय दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि इससे उन परिवारों को भी संबल मिलेगा, जिन्होंने अपने घर के सदस्य को सेवा के दौरान खोया.

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में करीब दो दशक से सार्वजनिक उपक्रमों में मृतक आश्रितों की नियुक्ति बंद थी. लेकिन योगी सरकार ने इस लंबे इंतजार को खत्म करते हुए यह ऐतिहासिक फैसला लिया है, जो हजारों परिवारों के जीवन को नई दिशा देगा.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान
यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान
यूपी के 12 जिले और 166 गांव बाढ़ में, NDRF-SDRF की 86 टीमें तैनात
यूपी के 12 जिले और 166 गांव बाढ़ में, NDRF-SDRF की 86 टीमें तैनात
IPS आशुतोष मिश्रा की मां की मौत पर बड़ा खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने
IPS आशुतोष मिश्रा की मां की मौत पर बड़ा खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने
नितिन नवीन की नई टीम को CM योगी ने दी बधाई, जानें क्या बोले?
नितिन नवीन की नई टीम को CM योगी ने दी बधाई, जानें क्या बोले?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget