एक्सप्लोरर

यूपी में आतंक पर सर्जिकल स्ट्राइक: 8 साल में 142 स्लीपिंग मॉड्यूल ध्वस्त, एक आतंकी ढेर

योगी सरकार ने 8 साल में आतंकवाद पर करारा प्रहार किया. 142 स्लीपिंग मॉड्यूल पकड़े, एक आतंकी ढेर. टेरर फंडिंग, साइबर क्राइम और धर्मांतरण पर भी एक्शन.

UP News: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने पिछले आठ वर्षों में आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाकर प्रदेश को आतंकियों की पनाहगाह से उनके खात्मे का गढ़ बना दिया है. आतंकवादी संगठनों के 142 स्लीपिंग मॉड्यूल को धर दबोचने के साथ ही एक आतंकी को मुठभेड़ में ढेर किया गया. टेरर फंडिंग, साइबर अपराध, और अवैध धर्मांतरण जैसे देश विरोधी गतिविधियों पर भी कड़ा प्रहार हुआ है.

2017 से पहले: आतंक का साया, अब कानून का राज

2017 से पहले उत्तर प्रदेश आतंकी हमलों का गढ़ बन चुका था. 2005 में अयोध्या के रामजन्मभूमि पर हमला, 2006 में वाराणसी और लखनऊ में सिलसिलेवार धमाके, और 2010 में दशाश्वमेध घाट पर बम विस्फोट जैसी घटनाओं ने प्रदेश को दहलाया था. लेकिन योगी सरकार ने सत्ता संभालते ही आतंकवाद पर सख्ती बरती. ATS और STF को हाईटेक संसाधनों और मजबूत खुफिया तंत्र से लैस किया गया, जिसके परिणामस्वरूप आतंकी साजिशें नाकाम हुईं.

142 स्लीपिंग मॉड्यूल धरे गए, 11 टेरर फंडिंग में शामिल

योगी सरकार की मुस्तैदी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ATS ने आठ साल में 142 स्लीपिंग मॉड्यूल को गिरफ्तार किया. इनमें से 131 मॉड्यूल आतंकी नेटवर्क को पनाह देने और खुफिया जानकारी लीक करने में शामिल थे. 11 मॉड्यूल टेरर फंडिंग के जरिए आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे थे. ये मॉड्यूल ISI, अल-कायदा, सिमी, PFI, LeT, JeM, और JMB जैसे कुख्यात संगठनों से जुड़े थे.

जाली मुद्रा और फर्जी दस्तावेजों पर भी नकेल

ATS ने आतंकी गतिविधियों को फंडिंग देने वाली जाली मुद्रा के रैकेट का भी भंडाफोड़ किया. आठ वर्षों में 47 लाख रुपये की नकली मुद्रा बरामद की गई और 41 लोगों को गिरफ्तार किया गया. इसके अलावा, फर्जी पहचान पत्रों के जरिए देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने वालों पर भी शिकंजा कसा गया.

घुसपैठ और धर्मांतरण रैकेट पर करारा प्रहार

आतंकवाद के साथ-साथ ATS ने अवैध घुसपैठ और धर्मांतरण के रैकेट को भी ध्वस्त किया. 173 रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों को फर्जी दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया गया. वहीं, गरीब और अशिक्षित लोगों को बहला-फुसलाकर धर्मांतरण कराने वाले 20 से अधिक लोगों को जेल भेजा गया.

राम मंदिर आंदोलन के दौरान सख्ती

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के दौरान धार्मिक उन्माद या हिंसा की साजिशों को भी योगी सरकार ने सख्ती से कुचला. ATS ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया, जो धार्मिक भावनाओं को भड़काने की कोशिश में था. 

ATS की भूमिका

साइबर ठगी और फर्जी दस्तावेजों पर सिम कार्ड हासिल करने वाले गिरोह भी ATS के निशाने पर रहे. 19 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें चार चीनी नागरिक शामिल थे. ये अपराधी टेरर फंडिंग और अन्य अवैध गतिविधियों के लिए साइबर नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे थे.

योगी की जीरो टॉलरेंस नीति की गूंज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति ने उत्तर प्रदेश को देश के सबसे सुरक्षित राज्यों में शुमार कर दिया है. जहां कभी आतंकी साजिशें पनपती थीं, वहां अब कानून का राज कायम है. ATS और STF की सतर्कता ने आतंकियों को जेल की सलाखों के पीछे या मुठभेड़ में ढेर करने का काम किया.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget