एक्सप्लोरर

UP Cabinet Meeting: यूपी में गाड़ियों की स्क्रैप पॉलिसी को मिली मंजूरी, जानें किन गाड़ियों पर कितनी मिलेगी छूट

UP Scrap Policy: यूपी कैबिनेट की बैठक में परिवहन विभाग से जुड़ी स्क्रैप पॉलिसी को भी मंजूरी दे दी गई है. इसके तहत 15 साल से ऊपर की गाड़ियों को स्क्रैप कराने पर 50 फीसद की छूट दी जाएगी.

UP Cabinet Meeting: शुक्रवार को लखनऊ में हुई यूपी कैबिनेट की बैठक में परिवहन विभाग से जुड़ी स्क्रैप पॉलिसी को भी मंजूरी दे दी गई है. परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh) ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि स्क्रैप पॉलिसी (Scrap Policy) को आज कैबिनेट (Yogi Cabinet) से स्वीकृति मिल गई है. इसके तहत 15 साल से ऊपर की जो गाड़ियां हैं उन्हें अगर कोई स्क्रैप कराएगा तो इस पर 50 फीसद की छूट दी जाएगी. वहीं अगर कोई गाड़ी 20 साल से ऊपर की है तो उसे स्क्रैप कराने के लिए टैक्स और पेनल्टी पर 75 फीसदी की छूट दी जाएगी. 

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि एनसीआर क्षेत्र में जो डीजल गाड़ियां 10 साल से अधिक पुरानी है उनके टैक्स और पैनल्टी में 50 फ़ीसदी की छूट दी जाएगी. वहीं पेट्रोल की गाड़ियां जो 15 साल पुरानी है उन्हें अगर कोई स्क्रैप कराएगा तो उस पर भी छूट दी जाएगी. प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार की ओर से ये फैसला लिया गया है. उन्होंने कहा कि हमारे वातावरण में 30 फीसदी प्रदूषण गाड़ियों के धुएं से होता है. नई गाड़ियां आएंगी तो प्रदूषण नियंत्रित होगा. इसके लिए भारत सरकार हमें 300 करोड़ रुपये अलग से देगी. 

स्क्रैप पॉलिसी को मिली मंजूरी

दयाशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी गाड़ी का एक टैक्स लगता है. प्रदेश में 5,28,000 गाड़ियों का टैक्स बकाया था. उसमें 1,66,000 गाड़ियां ऐसी थी जिन पर हम लोग आरसी काट चुके हैं. ऐसे लोगों को इस पॉलिसी से बहुत सुविधा मिलेगी. यह स्क्रैप पॉलिसी होने से प्रदेश में प्रदूषण को नियंत्रित करने में हमें मदद होगी. इस पर टैक्स और पेनल्टी माफ करने से परिवहन विभाग को करीब 765 करोड का नुकसान भी होगा. 

आपको बता दें कि शुक्रवार को यूपी कैबिनेट की बैठक में 22 प्रस्ताव लाए गए थे, जिनमें से 21 प्रस्तावों पर मुहर लग गई हैं. इनमें स्क्रैप पॉलिसी समेत मऊ, बाराबंकी, रायबरेली में आईटी पार्क, चार प्राईवेट यूनिवर्सिटी के आशय पत्र जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है, इसके अलावा पिछड़ों के आरक्षण को लेकर ओबीसी आयोग की रिपोर्ट पर भी मुहर लगा दी गई. 

ये भी पढ़ें- Atiq Ahmed: तांगे वाले का अनपढ़ बेटा कैसे बना नंबर वन डॉन? जानें अतीक अहमद के गुनाह और सियासत की दुनिया से जुड़ी हर कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget