एक्सप्लोरर

UP Politics: शिवपाल यादव ने CM योगी को दिया ऐसा जवाब, ठहाकों से गूंज उठा सदन, जानें- क्या है मामला?

UP News: शिवपाल ने कहा, 'हम आप के संपर्क में भी बहुत रहे. मैं तीन साल तक संपर्क में रहा.' इस पर योगी ने कहा, 'हम अब भी संपर्क में हैं. इन लोगों को कोई भ्रम नहीं होना चाहिए.'

UP Assembly: यूपी विधानसभा में बुधवार को समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) विधायक शिवपाल सिंह यादव की एक टिप्पणी पर पूरा सदन ठहाकों से गूंज उठा. वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए प्रस्तुत बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते वक्त जब बाणसागर योजना का जिक्र किया, तो पूर्ववर्ती सपा सरकार में लोक निर्माण और सिंचाई मंत्री रहे शिवपाल ने कहा, 'बाणसागर भी मेरे ही कार्यकाल में शुरू हुई थी. और बताइए और क्या है?'

जब मुख्यमंत्री ने अर्जुन सहायक परियोजना का जिक्र किया तो शिवपाल ने कहा 'यह योजना भी हमने करीब-करीब 90% तक पूरी करा दी थी.' इस पर मुख्यमंत्री बोले 'हां आप करीब-करीब कर पाए थे, क्योंकि जनता को मालूम था कि आप पूरा करेंगे नहीं इसलिए जनता ने हमें चुन लिया था.' इस पर शिवपाल ने कहा, 'छह महीने पहले अगर यह विभाग नहीं हटता तो सब हम ही करा देते.' इस पर सदन में जोरदार ठहाके गूंज उठे. मुख्यमंत्री भी अपनी हंसी नहीं रोक सके.

गौरतलब है कि सितंबर 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ तनातनी के बाद शिवपाल सिंह यादव से लोक निर्माण और सिंचाई विभाग वापस ले लिए गए थे. सदन में ठहाकों के बीच आदित्यनाथ ने तंज भरे अंदाज में कहा, 'आपके साथ अन्याय तो जरूर होता है. सचमुच, देखिए आप जमीन पर संघर्षों से आगे बढ़े हैं तो आपको संघर्ष की कीमत भी मालूम है.'

मान्यवर जब जागो तभी सवेरा- शिवपाल
मुख्यमंत्री ने नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव के आसन की तरफ इशारा करते हुए शिवपाल से कहा, 'अगर आप सचमुच यहां पर होते तो तस्वीर कुछ और होती.' इस पर शिवपाल खड़े होकर बोले 'मान्यवर जब जागो तभी सवेरा.' इस पर सदन एक बार फिर जोरदार ठहाकों से गूंज उठा. इसी बीच, शिवपाल ने कहा 'हम आप के संपर्क में भी बहुत रहे. मैं तीन साल तक संपर्क में रहा.' इस पर मुख्यमंत्री ने कहा, 'हम अब भी संपर्क में हैं. इन लोगों को कोई भ्रम नहीं होना चाहिए. हम लोग संघर्ष को हमेशा सम्मान देते हैं और व्यक्ति को संघर्ष करना चाहिए.'

Watch: बीएसपी विधायक ने कहा- 'फ्री में दूंगा अपनी 30 बीघा जमीन', लेकिन सीएम योगी के सामने रखी एक शर्त

हालांकि आदित्यनाथ ने शिवपाल से मुखातिब होते हुए यह भी कहा, 'वह पथ क्या पथिक कुशलता क्या, जिस पथ पर बिखरे शूल न हों, नाविक की धैर्य परीक्षा क्या है जब धाराएं प्रतिकूल ना हों. जो शूल आप लोगों ने बोये थे उन्हीं पर रोलर और बुलडोजर चला-चला कर प्रदेश वासियों के लिए फूल उगाने का कार्य हो रहा है.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
'बाबर और बाबरी का समर्थन...', ओवैसी पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
'बाबर और बाबरी का समर्थन...', ओवैसी पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
'अगर मुसलमान होते तो चोरी नहीं होती', औवेसी के बयान पर स्पीकर बोले- उनके हिसाब से सारे हिंदु चोर हैं
'अगर मुसलमान होते तो चोरी नहीं होती', औवेसी के बयान पर स्पीकर बोले- उनके हिसाब से सारे हिंदु चोर हैं
Reels ही नहीं, कथक में भी अव्वल Gen Z-Gen Alpha; नोएडा महोत्सव में दिखा जलवा
Reels ही नहीं, कथक में भी अव्वल Gen Z-Gen Alpha; नोएडा महोत्सव में दिखा जलवा

वीडियोज

Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget