एक्सप्लोरर

रूस के तीन दिवसीय दौरे पर रवाना हुए सीएम योगी आदित्यनाथ, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

सीएम योगी आदित्यनाथ 11 से 13 अगस्त तक रूस में होने वाले औद्योगिक एवं व्यापारिक प्रोत्साहन के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो गए हैं। प्रतिनिधिमंडल में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ भाजपा शासित छह राज्यों के मुख्यमंत्री भी भाग लेंगे।

लखनऊ, एबीपी गंगा। यूपी सरकार राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। इन्वेस्टर्स समिट के बाद सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विदेश में भी औद्योगिक एवं व्यापारिक प्रोत्साहन को बढ़ावा देने के प्रयास में जुट गए हैं। इसी क्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को तीन दिन के रूस के दौरे पर रवाना हो गए।

सीएम योगी आदित्यनाथ 11 से 13 अगस्त तक रूस में होने वाले औद्योगिक एवं व्यापारिक प्रोत्साहन के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसमें डेयरी, फूड प्रोसेसिंग, ऊर्जा और कृषि क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर बातचीत होगी और साथ ही प्रदेश में निवेश को लेकर कई समझौतों पर काम भी होगा। सीएम योगी आदित्यनाथ रूस में तीन एमओयू भी साइन करेंगे।

प्रतिनिधिमंडल में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ भाजपा शासित छह राज्यों के मुख्यमंत्री भी भाग लेंगे। इसमें उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडवनीस, हरियाणा के सीएम मनोहर खट्टर, असम के सीएम सर्बानंद सोनोवाल, गुजरात के सीएम विजय रूपाणी तथा गोवा के सीएम प्रमोद सावंत शिरकत करेंगे। रूस में होने वाले इस कार्यक्रम में मेटल, ऑयल, टिंबर, फूड प्रोसेसिंग आदि क्षेत्रों में प्रगति के लिए विशेष सेशन भी होंगे। गोयल के नेतृत्व में जा रहा प्रतिनिधिमंडल विभिन्न क्षेत्रों में रूस व भारत के सहयोग पर विचार-विमर्श करेगा। इसमें फिक्की व अन्य क्षेत्रों में कार्य कर रही कंपनियों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

हाल ही में इस दौरे को लेकर लोकभवन में एक वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग हुई, इस दौरान रूस के प्रतिनिधिमण्डल ने रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्रों में व्यापार और उद्योग स्थापना की सम्भावनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत और रूस के पुराने सम्बन्ध रहे हैं। इस दौरे के बाद रिश्ते और सुदृढ़ होंगे। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमण्डल में सम्मिलित सभी राज्य और कम्पनियां दौरे के सम्बन्ध में पूर्व तैयारियां सुनिश्चित कर लें। यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण है, जो रूस और भारत के रिश्तों को नया आयाम देगा।

रूस के तीन दिवसीय दौरे पर रवाना हुए सीएम योगी आदित्यनाथ, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग, फूड प्रोसेसिंग और रिन्यूएबिल इनर्जी के सम्बन्ध में कार्य किया जा रहा है। 38 कम्पनियों के नाम केन्द्र सरकार को प्रेषित किए गए हैं, जिनकी अनुमति मिल जाने पर प्रतिनिधिमण्डल में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों सहित कौशल विकास और मानव संसाधन में भी उत्तर प्रदेश अग्रणी राज्य है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM योगी की वॉर्निंग, AIMIM नेता असीम वकार बोले, 'यूपी में...'
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM योगी की वॉर्निंग, AIMIM नेता असीम वकार बोले, 'यूपी में...'
जयवीर सिंह बोले- अजान से नींद हो रही खराब, सीएम ने कहा- सड़क पर नहीं होगी नमाज, चुनावी साल में संयोग या प्रयोग?
जयवीर सिंह बोले- अजान से नींद हो रही खराब, सीएम ने कहा- सड़क पर नहीं होगी नमाज, चुनावी साल में संयोग या प्रयोग?
शिफ्ट में नमाज पढ़ने वाले CM योगी के बयान पर RJD का बड़ा बयान, 'कानून हक देता है कि…'
शिफ्ट में नमाज पढ़ने वाले CM योगी के बयान पर RJD का बड़ा बयान, 'कानून हक देता है कि…'
गंगा नदी में इफ्तार कर हड्डी फेंकने के मामले में 6 और आरोपियों को मिली जमानत, जेल से आएंगे बाहर
गंगा नदी में इफ्तार कर हड्डी फेंकने के मामले में 6 और आरोपियों को मिली जमानत, जेल से आएंगे बाहर

वीडियोज

Vasudha: 😯Karishma की बदतमीजी पर Chandrika का तमाचा! टूट गया Karishma का घमंड। #sbs
Bollywood News: 'Welcome to the jungle' का टाइटल ट्रैक रिलीज! अक्षय कुमार ने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज (18-05-26)
hopal Twisha Sharma Case: ट्विशा केस में पुलिस ने की बड़ी चूक | SIT | Latest News
Bhopal Twisha Sharma Case: ससुराल वालों पर माता-पिता का गंभीर आरोप | Model | SIT | Breaking
Petrol Diesel Price Hike: भारत में फिर महंगा होने वाला है पेट्रोल-डीजल? | PM Modi Appeal | CNG

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘US-ईरान युद्ध शुरू हुए हो गए 80 दिन, फिर भी भारत में...’, देश में तेल-गैस की आपूर्ति पर बोले हरदीप सिंह पुरी
‘US-ईरान युद्ध शुरू हुए हो गए 80 दिन, फिर भी भारत में...’, देश में तेल-गैस की आपूर्ति पर बोले हरदीप पुरी
नमाज पर CM योगी के बयान पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'आपकी धमकियों से...'
नमाज पर CM योगी के बयान पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'आपकी धमकियों से...'
IPL 2026 के बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान का निधन, शोक में डूबा क्रिकेट जगत; रेड बॉल क्रिकेट में करीब 40 हजार रन
IPL 2026 के बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान का निधन, शोक में डूबा क्रिकेट जगत
रश्मिका मंदाना Vs कृति सैनन: दोनों में कौन है ज्यादा अमीर? Cocktail 2 की दोनों एक्ट्रेसेस की नेटवर्थ जानें
रश्मिका मंदाना Vs कृति सैनन: दोनों में कौन है ज्यादा अमीर? Cocktail 2 की दोनों एक्ट्रेसेस की नेटवर्थ जानें
Explained: एक चरवाहे ने जान देकर खोल दी इजरायल की पोल! इराक में गुप्त सैन्य अड्डा का पर्दाफाश, आखिर कर क्या रहे थे यहूदी?
एक चरवाहे ने खोल दी इजरायल की पोल! इराक में गुप्त सैन्य अड्डे पर क्या कर रहे थे यहूदी?
कोरोना, युद्ध और ऊर्जा संकट! PM मोदी क्यों बोले- गरीबी के दलदल में फंसेंगे? एक्सपर्ट्स से जानें- बुरे समय के लिए कैसे बचाएं पैसे
कोरोना, युद्ध और ऊर्जा संकट! PM मोदी क्यों बोले- गरीबी के दलदल में फंसेंगे? एक्सपर्ट्स से जानें
नौकरी के साथ देश सेवा भी, यहां सिर्फ 4 साल की सेवा के बाद मिलेता है,10 लाख से ज्यादा का सेवा निधि पैकेज
नौकरी के साथ देश सेवा भी, यहां सिर्फ 4 साल की सेवा के बाद मिलेता है,10 लाख से ज्यादा का सेवा निधि पैकेज
India First Bullet train: भारत की पहली बुलेट ट्रेन की तस्वीर ने इंटरनेट पर लगाई आग, भगवा रंग में नजर आई रफ्तार की रानी
भारत की पहली बुलेट ट्रेन की तस्वीर ने इंटरनेट पर लगाई आग, भगवा रंग में नजर आई रफ्तार की रानी
Embed widget