एक्सप्लोरर

UP Politics: सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर सीएम योगी बोले- 'इसका हो रहा दुरुपयोग, ऐसी स्थिति में डिजिटल क्रांति...'

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम में सोशल मीडिया (Social Media) के इस्तेमाल पर कहा कि स्मार्टफोन ने इसे आसान बना दिया है, लेकिन इसका दुरुपयोग भी हो रहा है.

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने सोमवार को कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सरकार के पिछले नौ वर्षों के शासन में भारत में कैसा बदलाव आया है, इस बारे में प्रचार करने के लिए सोशल मीडिया (Social Media) का इस्तेमाल किया जा सकता है. 

यहां इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ‘सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स’ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वैश्विक पटल पर भारत का कद बढ़ा है और इसमें सोशल मीडिया की भी अहम भूमिका रही है. सीएम योगी ने कहा, ‘‘देश की क्षमता अब दुनिया देख रही है और हमें सोशल मीडिया के माध्यम से इसे बढ़ावा देना चाहिए.'

उन्होंने कहा, ‘‘लगभग 20 साल पहले, प्रिंट मीडिया का बोलबाला था. फिर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दिखाई दिया. पहले, बहुत सारे समाचार चैनल नहीं थे, लेकिन समय के साथ, यह संख्या बढ़ती गई. साथ ही, पिछले सात से आठ वर्षों में सोशल मीडिया और डिजिटल मीडिया में तेज वृद्धि देखी गई है.’’

Lok Sabha Election 2024: यूपी में बीजेपी ने शुरू किया 'गुपचुप सर्वे', लोकसभा में टिकट देने से पहले उम्मीदवारों का ऐसे होगा टेस्ट

क्या बोले मुख्यमंत्री?
सीएम योगी ने कहा, ‘‘पहले के विपरीत जब लोग देश और विदेश में होने वाली घटनाओं के बारे में जानने के लिए सुबह का अखबार पढ़ते थे, अब सोशल मीडिया के माध्यम से हर पल लोगों तक खबर पहुंच रही है. स्मार्टफोन ने इसे आसान बना दिया है, लेकिन इसका दुरुपयोग भी हो रहा है.’’

आदित्यनाथ ने कहा, 'ऐसी स्थिति में डिजिटल क्रांति में वही टिक पाएंगे, जो इसका सही इस्तेमाल करते हैं. बाकी लोग आते-जाते रहेंगे. इस मामले में अपनी विश्वसनीयता बनाए रखना महत्वपूर्ण है.’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी को विकास से जोड़ रही है.

‘सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स’ के इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और कई अन्य नेता उपस्थित थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
UP Election 2027: इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
सवा बीघा जमीन के लिए जिंदा बच्चे को बताया मृत! SDM ने दिए जांच के आदेश
सवा बीघा जमीन के लिए जिंदा बच्चे को बताया मृत! SDM ने दिए जांच के आदेश

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget