एक्सप्लोरर

UP Politics: योगी के मंत्री ने स्वामी प्रसाद मौर्य को बताया 'भाड़े का पहलवान', बोले- 'साफ हो जाएगी सपा..'

Sanjay Nishad Statement: योगी सरकार के मंत्री संजय निषाद ने हिन्दू धर्म को लेकर दिए विवादित बयान को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य पर निशाना साधा है.

Swami Prasad Maurya Controversy: सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) के हिन्दू धर्म को लेकर दिए गए बयान पर बवाल मचा हुआ है. सपा अध्यक्ष की मनाही के बावजूद मौर्य ने हिंदू धर्म को धोखा बताया जिसे लेकर बीजेपी समेत तमाम एनडीए के नेता हमला कर रहे हैं. वहीं योगी सरकार में मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद (Sanjay Nishad) ने भी मौर्य पर तीखा हमला किया और कहा कि ये सब भाड़े के पहलवान हैं, ऐसे दो-चार लोगों को सपा रख ले तो साफ हो जाएगी. 

संजय निषाद ने राम मंदिर के उद्घाटन पर कहा कि "22 जनवरी का दिन गर्व की बात है और हम निषाद के लिए और गर्व हैं कि गुरुकुल में भगवान राम और निषाद राज साथ थे और आज उनका मंदिर बन रहा है और कल निषाद राज के किले पर भी ऑडिटोरियम बनेगा. हर भारतीय को चाहे न्योता मिले न मिले जाना चाहिए. न्योता मिला या नहीं ये राजनीतिकरण है. पहला दर्शन जो भगवान राम के अंदर विष्णु भगवान का देखा था वो निषादराज ने ही देखा था." 

कांग्रेस पर किया हमला
राम मंदिर का न्योता मिलने पर भी कांग्रेस में असमंजस बना हुआ है, जिसे लेकर संजय निषाद ने कहा कि "कांग्रेस को लगता है कि कहीं मुस्लिम वोट या ईसाई वोट उनसे न हट जाएं, इसलिए वो निर्णय नहीं ले पा रहे हैं. आज की तारीख में असली लोकतंत्र की स्थापना माननीय प्रधानमंत्री, अमित शाह और जेपी नड्डा जी के यहां है, एक दलित की बेटी का राष्ट्रपति बनाना, यादव को सीएम बनाना ये सब भाजपा में ही हो सकता है. इनसे अब किसान, यादव, दलित सब हट गए हैं."  

स्वामी प्रसाद मौर्य पर पलटवार
संजय निषाद ने इस दौरान हिन्दू धर्म को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर भी निशाना साधा और कहा कि "ये सब अधर्मी लोग हैं, जनता इसका जवाब दे चुकी है. जिसको जनता ने ख़ारिज कर दिया हो, उसकी क्या बात करें, ये तो मलाई खाते हैं तो धर्म गाते हैं, जब मलाई नहीं मिलती तो अधर्मी हो जाते हैं. मौर्य जब बसपा में थे तो कुछ नहीं कहते थे, उनकी बोलती नहीं निकलती थी, भाजपा में आ गए तो राम-राम रट रहे थे और जब भाजपा से हट गए और हार गए. ये सब भाड़े के पहलवान हैं. ऐसे भाड़े के पहलवान दो चार और रख ले सपा, बस साफ हो जाएगी."

UP Politics: अखिलेश यादव का 'इंडिया' गठबंधन से हुआ मोह भंग? सपा अध्यक्ष के बयानों से लग रहे हैं कयास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
UP Election 2027: इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget