एक्सप्लोरर

UP Politics: BJP पर भड़के योगी सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, कहा- 'प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह चलाना चाहते हैं पार्टी'

Prayagraj: मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने कहा कि जो पार्टी को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह चलाना चाहते हैं और हठधर्मिता से पार्टी को क्षति पहुंचा रहे हैं, उनके मनमाने रवैये की निन्दा करता हूं.

Nand Gopal Gupta Nandi News: यूपी के प्रयागराज (Prayagraj) में बीजेपी में मचा घमासान मच गया है. यहां यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री व प्रयागराज शहर दक्षिणी विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी (UP Government Cabinet Minister Nand Gopal Gupta Nandi) ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. मंत्री ने कहा कि स्थानीय विधायक के रूप में मुझे विश्वास में लेना तो दूर बिना कोई औपचारिक सूचना दिये मेरे खिलाफ समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव लड़कर बुरी तरह से चुनाव हारे रईस चन्द्र शुक्ला को भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कराने का प्रस्तावित कार्यक्रम घोर अपमाजनक एवं आपत्तिजनक है. 

मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने कहा कि स्थानीय विधायक की अवहेलना व उपेक्षा करते हुए विपक्षी उम्मीदवार को पार्टी ज्वाइन कराना बेहद गंभीर प्रकरण और गहरी साजिश है. उन्होंने इसे अवैध बताया. मंत्री ने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति और पार्टी की लोकतांत्रिक मूल्यों में गहरी आस्था के सिद्धान्त से सर्वथा प्रतिकूल है. जो लोग पार्टी को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह चलाना चाहते हैं और अपनी हठधर्मिता से पार्टी को लगातार क्षति पहुंचा रहे हैं, उनके इस मनमाने रवैये की घोर निन्दा करता हूं. यह रवैया पार्टी की मूल वैचारिकी और कार्यपद्धति से पूरी तरह विपरीत है.

डिप्टी सीएम ने कराया पार्टी में शामिल
नंदी का यह बयान तब आया है जब प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बीजेपी कार्यालय में रईस चंद्र शुक्ला को पार्टी में शामिल कराया. 2022 के विधानसभा चुनाव में रईस चंद्र शुक्ला ने नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी के खिलाफ सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था. इसमें उनकी हार हुई थी. नंदी ने रईस चंद्र शुक्ला को 26 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था. अब उनके पार्टी ज्वाइन करने को लेकर नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने गहरी नाराजगी जताई है. वहीं निकाय चुनाव से पहले मंत्री के इस बयान से पार्टी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. हालांकि मंत्री ने कहा कि संगठन से उनका कोई विरोध नहीं है. 

UP Politics: आनंद मोहन के रिहा पर भड़की मायावती, सीएम नीतीश कुमार का नाम लेकर लगाया गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
लखनऊ में मूक-बधिरों का प्रदर्शन, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव
लखनऊ में मूक-बधिरों का प्रदर्शन, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव
यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान
यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान
यूपी के 12 जिले और 166 गांव बाढ़ में, NDRF-SDRF की 86 टीमें तैनात
यूपी के 12 जिले और 166 गांव बाढ़ में, NDRF-SDRF की 86 टीमें तैनात

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget