एक्सप्लोरर

योगी के मंत्री ने की मुलायम सिंह यादव की तारीफ, कहा- 'सभी को करना चाहिए उनका सम्मान'

महाकुंभ में योगी कैबिनेट के स्नान करने पर अखिलेश यादव के द्वारा की गई टिप्पणी पर मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि जैसी जिसकी सोच है वह इस तरीके से बयान देता हैं. महाकुंभ करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है.

UP News: बस्ती में जिला योजना की बैठक में शामिल होने पहुंचे योगी कैबिनेट के मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री आशीष पटेल के नेतृत्व में कई योजनाएं पास की गई. जनपद के प्रभारी मंत्री आशीष पटेल ने बताया कि बैठक का उद्देश्य जिले की वर्तमान विकास स्थिति की समीक्षा करना और आगामी योजनाओं पर चर्चा करना था, ताकि जिले के नागरिकों को बेहतर सेवाएं और सुविधाएं मिल सके. 

बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने चल रही योजनाओं, बजट आवंटन और कार्यों के प्रगति के बारे में जानकारी दी. मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं का समयबद्ध तरीके से क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेंगी. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की प्राथमिकता नागरिकों के जीवनस्तर को सुधारना है और इसके लिए सभी योजनाओं को प्रभावी और पारदर्शी तरीके से लागू किया जाना चाहिए. 

विकास कार्यों का लाभ जनता तक पहुंचे- मंत्री
मंत्री ने अधिकारियों से अपेक्षाए जाताई कि अपने जिम्मेदारी को समझते हुए कार्यों में तेजी लाये ताकि विकास कार्यों का सही लाभ जनता तक पहुंच सकें. बैठक में पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी द्वारा संतोषजनक जवाब ना दिये जाने पर स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिया है.  

वहीं महाकुंभ में योगी कैबिनेट के स्नान करने पर अखिलेश यादव के द्वारा की गई टिप्पणी पर कहा कि जैसी जिसकी सोच है वह इस तरीके से बयान देता हैं. अखिलेश यादव की जैसी दृष्टि है वह उसी प्रकार से देखने का भी प्रयास कर रहे हैं क्योंकि महाकुंभ करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है. अखिलेश यादव खुद तो आते नहीं अलबत्ता अपने स्वर्ग के पिता जी की मूर्ति को महाकुंभ में प्रदर्शन करने के लिए भेज दिया है. 

यूपी में BJP के अध्यक्ष का अभी नहीं हो पाएगा चुनाव, कुछ समय के लिए लगा विराम, जानिए वजह

नेताजी का सम्मान होना चाहिए- मंत्री
आशीष पटेल ने कहा कि मुलायम सिंह यादव देश के सम्मानित नेता थे हैं और रहेंगे इसलिए उनका सम्मान सभी करना चाहिए. प्रयागराज के महाकुंभ में होने वाले धर्म संसद में सनातन बोर्ड के गठन के मांग के सवाल पर कहा कि समय आने पर ही इसका कोई जवाब दिया जा सकता है. वहीं वक्फ बोर्ड के सवाल पर कहा कि यह भारत सरकार का विषय है, इसलिए जानकारी लेने के बाद ही में कुछ कह पाएंगे.

उन्होंने कहा कि मगर वक्त आएगा तो सरकार इस पर भी कोई फैसला लेगी. वहीं थानों में भ्रष्टाचार की शिकायत पर मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि जब उनके पास कोई शिकायत साक्ष्यों के साथ आती है तो उसकी जांच कर कार्रवाई की जाती है. खुद पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर पूछे गए सवाल से करनी काटते हुए कहा कि मुझे जो कहना था मैं कह चुका हूं और बार-बार उस घाव को कुरेदना नहीं चाहता.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेठी में प्रेमी युगल की कुएं में मिली लाश, दो दिन से थे लापता
अमेठी में प्रेमी युगल की कुएं में मिली लाश, दो दिन से थे लापता
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
आजमगढ़ की सुहेलदेव यूनिवर्सिटी पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, युवाओं को दी यह सलाह
आजमगढ़ की सुहेलदेव यूनिवर्सिटी पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, युवाओं को दी यह सलाह
गृहमंत्री अमित शाह से मिले सपा के दो बागी, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
गृहमंत्री अमित शाह से मिले सपा के दो बागी, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget