एक्सप्लोरर

यूपी में BJP के अध्यक्ष का अभी नहीं हो पाएगा चुनाव, कुछ समय के लिए लगा विराम, जानिए वजह

UP Politics: यूपी में हर हाल में जनवरी महीने तक नए प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव होना था. इसके लिए पीयूष गोयल को कल लखनऊ आना था, लेकिन उनका दौरा टलने के बाद इसपर विराम लग गया है.

UP BJP President Election: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव फिलहाल टाल दिया गया है. दिल्ली में चल रहे विधानसभा चुनाव के घमासान को देखते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का लखनऊ दौरा टल गया है जिसके चलते यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव पर कुछ समय के लिए विराम लग गया है. माना जा रहा है कि फरवरी महीने अब आगे की प्रक्रिया शुरू होगी.  

दरअसल पीयूष गोयल को को यूपी प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के लिए केंद्रीय चुनाव अधिकारी बनाया गया है. यूपी में हर हाल में जनवरी महीने तक नए प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव होना था. इसके लिए पीयूष गोयल को कल लखनऊ आना था लेकिन उनका दौरा टलने के बाद इस प्रक्रिया को रोक दिया गया है.  

दिल्ली चुनाव की वजह से रुकी प्रक्रिया
बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी इस समय दिल्ली विधानसभा चुनाव पर पूरा फोकस कर रही है. ऐसे में यूपी भाजपा के छोटे बड़े सभी नेताओं को दिल्ली चुनाव में लगाया गया है जिसकी वजह से भी ये प्रक्रिया रोक दी गई है. ये नेता दिल्ली चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं ऐसे में जो चुनाव हाल में जनवरी में पूरा होना था अब ये टल कर फरवरी तक हो गया है.

वहीं दूसरी तरफ भाजपा में मण्डल अध्यक्ष की प्रक्रिया पूरी हो गई है ज़िलाध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया भी अंतिम चरण में हैं. लेकिन, अंदरूनी बवाल की वजह से अभी इसकी घोषणा नहीं हो पाई है. कई सीटों पर पार्टी में नए ज़िलाध्यक्ष को लेकर अभी तक फैसला नहीं हो पाया है. पहले खबर थी कि बीजेपी दो चरणों में जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी कर सकती है.

यूपी बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए कई दावेदार
यूपी प्रदेशाध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया पर विराम लगने के बाद भूपेन्द्र चौधरी अभी कुछ समय और अध्यक्ष बने रहेंगे. हालांकि यूपी भाजपा अध्यक्ष के दावेदारों की लम्बी फेहरिस्त होने की वजह से भी ये मामला जनवरी में तय ना हो सका. पार्टी में पिछड़ा, ब्राह्मण या फिर दलित को प्रदेशाध्यक्ष बनाने के नाम पर ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है.  ब्राह्मणों में हरीश द्विवेदी, दिनेश शर्मा के नाम आगे हैं तो पिछड़ों में सबसे ज्यादा उम्मीदवार हैं जिनमें केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, योगी सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह, स्वतंत्र देव सिंह का नाम इस रेस में शामिल हैं इनके अतिरिक्त राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य और बाबूराम निषाद के नामों की भी अपनी अपनी दावेदारी है.

इनपुट- वीरेश पांडेय

मेरठ में तांत्रिक नईम बाबा पुलिस मुठभेड़ में ढेर, पति-पत्नी और तीन बच्चों की बेरहमी से की थी हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget