एक्सप्लोरर

Ram Mandir Opening: प्राण प्रतिष्ठा को लेकर योगी सरकार ने कसी कमर, संबंधित विभागों को दिशा निर्देश जारी, ऐसी है तैयारी

Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारियाँ अपने अंतिम चरण में हैं, ऐसे में सुरक्षा से लेकर तमाम व्यवस्थाओं को लेकर योगी सरकार तैयार है.

Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर योगी सरकार ने कमर कस ली है. समारोह को देखते हुए अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्ता से लेकर स्वास्थ्य, साफ़-सफाई और मेहमानों के स्वागत के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं. मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने संबंधित विभागों को इन्हें लेकर कड़े दिशा निर्देश जारी किए हैं. 

प्राण प्रतिष्ठा समारोह को देखते हुए यूपी के सभी स्कूलों, कॉलेजों में 22 जनवरी का अवकाश घोषित किया गया है. इस दौरान पूरे प्रदेश में शराब की दुकानें बंद रहेगी. 16 जनवरी से प्राण प्रतिष्ठा तक हर देव मंदिर में रामभजन का आयोजन किया जाएगा. और प्राण प्रतिष्ठा के दिन शाम को हर घर, मंदिर और घाटों पर दीपोत्सव कार्यक्रम के निर्देश दिए गए हैं. इस दौरान सरकारी इमारतों को सजाया जाएगा और प्राण प्रतिष्ठा के लाइव प्रसारण की व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए गए हैं. लोगों को साफ-सफाई और घर-घर ज्योति जलाने के लिए प्रेरित किया जाएगा. 

सुरक्षा को लेकर ये इंतजाम
प्राण प्रतिष्ठा के दिन सुरक्षा को लेकर भी कड़े दिशा निर्देश जारी किए गए हैं. पूरे शहर की सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी. जो कंट्रोल रूम से कनेक्ट होंगी. NDRF और SDRF की टीमें तैनात रहेगी, SDRF बोट से सरयू में पेट्रोलिंग करेगी. नाविकों को लाइफ़ जैकेट और आईकार्ड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं. सभी टेन्ट सिटी में फायर ब्रिगेड की व्यवस्था, हवा में एंटी ड्रोन सिंस्टम, पेट्रोलिंग और बाहरी लोगों के वेरिफ़िकेशन करने के निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा होटल और रिजॉर्ट की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं. लखनऊ में भी ड्रोन नहीं उड़ा सकेंगे. ज़्यादातर वीवीआईपी लखनऊ से होते हुए अयोध्या जाएंगे. 

स्वास्थ्य को लेकर सख्त निर्देश
प्राण प्रतिष्ठा के दिन अयोध्या में बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है. ऐसे में स्वास्थ्य व्यवस्था के भी इंतज़ाम किए गए हैं. इसके तहत आचार्य नरेंद्र देव यूनिवर्सिटी और हॉस्टल में डॉक्टरों के ठहरने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए. टेंट सिटी में दस बेड के अस्पताल की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं. 

साफ-सफाई के विशेष इंतजाम
योगी सरकार ने अयोध्या में साफ-सफाई को लेकर कड़े निर्देश दिए  हैं. ऐसे में मुख्य मार्गों, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन पर गंदगी न हो, 14 जनवरी से स्वच्छता अभियान चलाया जाए. शहर को प्लास्टिक रहित और डस्टबिन लगें. शौचालयों की सफ़ाई सुनिश्चित हो. लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज से अयोध्या तक ग्रीन कॉरिडोर की व्यवस्था हो. कुंभ मेले के तर्ज़ पर सफ़ाई का की व्यवस्था हो. 

श्रद्धालुओं को लेकर दिए ये आदेश
राम मंदिर के उद्धाटन के बाद अयोध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुँचेंगे. ऐसे में आश्रय स्थलों में बिस्तरों की संख्या बढ़ाने, पार्किंग की व्यवस्था, जगह-जगह अलाव की व्यवस्था, भोजन और भंडारे का आयोजन, पीने के लिए पानी और टूरिस्ट एप बनाने के निर्देश दिए गए हैं. 

ट्रैफ़िक और यातायात को लेकर दिशा निर्देश
अयोध्या आने वाली बसों की संख्या बढ़ेगी, यहां से हमेशा बसें मिल सकेगी. बसे टाइम टेबल से चलेंगी, इसके अलावा श्रद्धालुओं के लिए ई रिक्शा और पिंक ऑटो की व्यवस्था की सुनिश्चित होगी. प्राण प्रतिष्ठा के दिन ट्रैफिट को डायवर्ट किया जाए, यात्रा मार्ग पर साइन बोर्ड की संख्या बढ़ाई जाए और जगह-जगह बैरिकेटिंग करने के निर्देश दिए गए हैं. 

Ram Mandir Opening: सीएम योगी की 'ड्रीम फोर्स' UPSSF के हाथों में होगी राम मंदिर की सुरक्षा की कमान, जानें- खासियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP TGT आरक्षण विवाद पर आयोग का आया जवाब, आरोपों को बताया निराधार
UP TGT आरक्षण विवाद पर आयोग का आया जवाब, आरोपों को बताया निराधार
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
'सपा पार्टी नहीं, एक परिवार का समूह', मंत्री कपिल देव अग्रवाल का अखिलेश पर निशाना
'सपा पार्टी नहीं, एक परिवार का समूह', मंत्री कपिल देव अग्रवाल का अखिलेश पर निशाना
बस्ती में डॉक्टर ने चुराई थी पैथोलॉजी से अल्ट्रासाउंड मशीन, पुलिस ने दबोचा
बस्ती में डॉक्टर ने चुराई थी पैथोलॉजी से अल्ट्रासाउंड मशीन, पुलिस ने दबोचा

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: सभी पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
Embed widget