एक्सप्लोरर

Ram Mandir Opening: सीएम योगी की 'ड्रीम फोर्स' UPSSF के हाथों में होगी राम मंदिर की सुरक्षा की कमान, जानें- खासियत

Ramlala Pran Pratishtha: पिछले 2 साल से यूपीएसएसएफ अलग-अलग जगह पर सुरक्षा की जिम्मेदारी उठा रही है. इनमें अयोध्या के अलावा यूपी के तमाम संवेदनशील और धार्मिक स्थल शामिल हैं.

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में राम मंदिर की सुरक्षा की जिम्मेदारी यूपीएसएसएफ यानी उत्तर प्रदेश स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स को सौंपी गई हैं. इस फोर्स को बेहद कड़ी ट्रेनिंग के साथ तैयार किया जाता है. इसमें एनएसजी के कमांडो और तमाम टेक्निकल ट्रेनिंग प्राप्त करने वाले जवान शामिल होती है. इस फोर्स को सीएम योगी की ड्रीम फ़ोर्स के तौर पर माना जाता है. साल 2020 में कैबिनेट में प्रस्ताव पास करके इसका गठन किया गया था. राम मंदिर के साथ ये फ़ोर्स अयोध्या एयरपोर्ट की भी सुरक्षा देखेगी. 

बीते दिनों सरकार द्वारा लिया गया था निर्णय की राम मंदिर के रेड जोन की पूरी जिम्मेदारी UPSSF को दी जाएगी. जिसके बाद से ही UPSSF वहां पर तैनात है और इसके साथ UPSSF की अतरिक्त बटालियन को अयोध्या में नियुक्त किया गया है. पिछले 2 साल से यूपीएसएसएफ अलग-अलग जगह पर सुरक्षा की जिम्मेदारी उठा रही है. इनमें अयोध्या के अलावा यूपी के तमाम संवेदनशील और धार्मिक स्थल शामिल हैं. 

सीएम योगी की 'ड्रीम फोर्स'
इन महत्वपूर्ण स्थानों को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2020 में ही UPSSF का गठन किया था. उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल उत्तर प्रदेश के तमाम धार्मिक स्थल और सेंसिटिव क्षेत्र की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रही है. उत्तर प्रदेश के सभी मेट्रो स्टेशन पर भी यूपीएसएसएफ की तैनाती की गई और अब उत्तर प्रदेश के कई एयरपोर्ट पर भी यूपीएसएसएफ के जवान नजर आयेंगे. 

एनएसजी कमांडो जैसी ट्रेनिंग
यूपीएसएसएफ के एडीजी एलवी एंटनी ने बताया कि यूपीएसएसएफ के जवानों को जिमेदारियों के अनुसार विशेष ट्रेनिंग दी जाती है. यूपीएसएसएफ के दफ्तर में भी फोर्सज को ट्रेंड किया जाता है. उन्होंने ये भी बताया कि एक नई बटालियन भी अयोध्या के लिए बनाए जाने की तैयारी यूपीएसएसएफ कर रही है. UPSSF के जवानों को NSG कमांडो की तरह ट्रेनिंग दी जाती है. इन्हे NSG ट्रेनिंग सेंटर मानेसर से ट्रेनिंग दिलाई गई है.

Ram Mandir Opening: अयोध्या में सुरक्षा प्लान तैयार, जल-थल-आकाश से चप्पे-चप्पे पर नजर, जानें- क्या है तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चित्रकूट में बनेगा बचपन डे केयर सेंटर, योगी सरकार से मंजूरी, पहली किश्त जारी
चित्रकूट में बनेगा बचपन डे केयर सेंटर, योगी सरकार से मंजूरी, पहली किश्त जारी
UP पुलिस की वर्दी में खिलाड़ी सभालेंगे कानून-व्यवस्था, CM योगी ने सौंपा नियुक्ति पत्र
UP पुलिस की वर्दी में खिलाड़ी सभालेंगे कानून-व्यवस्था, CM योगी ने सौंपा नियुक्ति पत्र
UP चुनाव से पहले CM योगी ने बताया NDA का नया फुलफॉर्म, 'नौकरी देंगे अलायंस'
UP चुनाव से पहले CM योगी ने बताया NDA का नया फुलफॉर्म, 'नौकरी देंगे अलायंस'
'न सरकार की कृपा है, न मेरी अनुकंपा...' लखनऊ में CM योगी का बड़ा बयान
'न सरकार की कृपा है, न मेरी अनुकंपा...' लखनऊ में CM योगी का बड़ा बयान

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget