एक्सप्लोरर

UP Election 2022: अखिलेश यादव पर Yogi Adityanath का हमला, करहल सीट को लेकर कर डाला बड़ा दावा

Sultanpur: यूपी के सुल्तानपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ आज समाजवादी पार्टी पर जमकर बरसे. उन्होंने सपा सरकार पर तुष्टिकरण का आरोप लगाया और करहल सीट को लेकर भी बड़ा दावा कर डाला.

Yogi Adityanath In Sultanpur: सुल्तानपुर में इसौली सीट से भाजपा प्रत्याशी ओम प्रकाश पाण्डेय बजरंगी (Om Prakash Pandey Bajrangi) के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सपा पर जमकर बरसे. सीएम योगी यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बजरंगबली ने यहीं कालनेमि का वध किया था. 2017 के पहले और बाद का फर्क साफ है. पहले बिजली का भी जाति-मजहब होता था अब सबका-साथ सबका विकास हो रहा है. इसके साथ ही उन्होंने अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की करहल सीट (Karhal Seat) को लेकर भी बड़ा दावा किया. 

अखिलेश यादव पर बरसे योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने यहां पर कोरोना काल में हुई मौतों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि कोरोना की वजह से मौते हुईं. मजदूरों के लिए हमने काम किया उन्हें घर पहुंचाया. उन्होंने कहा कि बीजेपी शासन ने सबको फ्री में वैक्सीन लगी है. सपा का शासन रहता तो वैक्सीन ब्लैक हो जाती. कोरोना की तीसरी लहर को भी आने से इसी वैक्सीन ने रोका. योगी ने कहा कि वैक्सीन विरोधियों को वोट से जवाब दीजिये. पर्याप्त राशन मिल रहा है. पहले राशन माफिया खाद्यान्न भी डकार जाते थे.

UP Election 2022: इस वजह से मुनव्वर राणा नहीं डाल पाए वोट, कहा- गर्मी स्टोर कर रहा हूं

अपनी सरकार के काम गिनाए

योगी ने अपनी सरकार के कामों को गिनाते हुए कहा कि हमने मेडिकल कालेज का शिलान्यास किया था. अब सुल्तानपुर के लोगों को इलाज के लिए लखनऊ, दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा. पूर्वांचल एक्सप्रेस वे भी बन रहा है. गरीबों को राशन, फ्री गैस, ऋण माफी, सम्मान निधि और बेरोजगारों को रोजगार, सब काम चल रहा है. सीएम योगी ने वादा किया कि मेधावी लड़कियों को स्कूटी फ्री, 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को फ्री में यात्रा, हर परिवार के एक नौजवान को स्वतः रोजगार से जोड़ने का काम होगा. 1 करोड़ युवाओं को टेबलेट, लैपटॉप दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि पहले सबका साथ और सैफई खानदान का विकास होता था. सपा का यही काम था. अब सैफई महोत्सव नहीं अयोध्या में दीपावली, काशी में देव दीपावली और बृंदावन की होली हो रही है.

करहल सीट को लेकर दावा

अखिलेश यादव पर हमला करते हुए योगी ने कहा कि करहल में सपा मुखिया की जमानत जब्त हो रही है. हमारी प्रगति से विपक्ष बौखला गया है. एक तरफ विकास का काम तो दूसरी ओर बुलडोजर होगा. ये बुलडोजर जब रगड़ता है तो माफियाओं का सर्वनाश होता है. 

ये भी पढ़ें- 

UP Election 2022: अखिलेश यादव का दावा- BJP नेताओं के घर और गाड़ियों से उतर गए झंडे, CM योगी ने कराया गोरखपुर का टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में एनकाउंटर्स पर HC की फटकार, कहा- प्रमोशन के लिए गोली मारना खतरनाक
यूपी में एनकाउंटर्स पर HC की फटकार, कहा- प्रमोशन के लिए गोली मारना खतरनाक
'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' Gen Alpha ने रोका बस्ती में MLA का काफिला
'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' Gen Alpha ने रोका बस्ती में MLA का काफिला
'कार्रवाई तो होगी', आजम खान के ठिकानों पर ED रेड पर बोले योगी के मंत्री
'कार्रवाई तो होगी', आजम खान के ठिकानों पर ED रेड पर बोले योगी के मंत्री
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget