एक्सप्लोरर

UP Election: योगी आदित्यनाथ बोले- अभी बुलडोजर की दिखी है झलक, 10 मार्च के बाद दिखाएंगे पूरी फिल्म

UP Election 2022: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर एक बार फिर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि सपा का नाम भले ही समाजवादी हो लेकिन उनके काम तमंचावादी है और सोच परिवारवादी है.

Yodi Adityanath Rally In Shravasti: यूपी विधानसभा चुनाव के पांचवे चरण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) आज श्रावस्ती (Shravasti) पहुंचे, जहां उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार के समर्थन में जनसभा आयोजित की. इस जनसभा में भारी संख्या में लोग उमड़े, जिन्हें देखकर योगी बहुत खुश हो गए. इस जनसैलाब को देखकर योगी ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि श्रावस्ती की दोनों सीटें BJP जीत रही है. इसके साथ ही समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) पर भी उन्होंने जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि 5 साल पहले यूपी में रोज नया दंगा होता था लेकिन हमारी सरकार में कोई दंगा नहीं हुआ है.

सपा पर लगाया ये आरोप

सपा पर हमला बोलते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले की सरकार में लोगों को पूजा नहीं करने दिया जाता था. रामलीला के पंडाल में गुंडे आकर परेशान करते थे. बसपा की सरकार में 324 दंगे हुए थे और बसपा की सरकार से पहले समाजवादी पार्टी की सरकार थी उसमें आतंकी हमले हुआ करते थे. पहले दंगाइयों को शरण दिया करते थे लेकिन हमने दंगाइयों को उनकी जगह पहुंचाने का काम किया है. कोरोना काल में जो आपको वैक्सीन मिल रही है अगर समाजवादी पार्टी की सरकार होती तो ये वैक्सीन बाज़ारों में बिक रही होती. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने कोरोना काल में लोगों को फ्री राशन दिया. पहले राशन का पैसा कहां जाता था, ये पैसा समाजवादी पार्टी के गुंडों के हाथ में जाता था. बसपा के हाथी का पेट तो इनसे बड़ा है, क्योंकि सारा राशन हाथी ही खा जाता था जिसका पेट नहीं भरता है.

योगी ने गिनाए अपने काम

योगी ने कहा कि पहले जो पैसा बच्चे के जन्म से लेकर उसके स्नातक तक 15 हज़ार देते थे उसे बढ़ाकर 25 हज़ार कर दिया है और जो कन्यादान के तौर पर 51 हज़ार देते थे उसे बढ़ाकर एक लाख कर दिया है. उन्होंने कहा की सपा का नाम तो समाजवादी है लेकिन काम तमंचावादी और सोच परिवारवादी है. ये तमंचा बनवाकर राहजनी करवाते थे. जन्माष्टमी, होली, कावड़ियों पर रोक लगवा देते थे. हमने समाजवादी पार्टी के लोगों से कहा कि तुमने विकास क्यों नहीं कराया हमें समझ में नहीं आता. हमने बताया जो माफिया लोगों को लूटते थे हमने उन पर बुलडोजर चलाया और उनकी संपत्ति ज़ब्त किया. जो सड़कों पर बुलडोजर चलता है वही माफियाओं के घर पर हमने चलाया. मैं कहता हूं चिंता मत करिये अभी तो आपने बुलडोजर की एक झलक देखी है. 10 मार्च के बाद हम आपको इसकी पूरी फिल्म दिखाएंगे इसके बाद बचे हुए कुछ लोग शिमला की तरह शांत हो जायेगे.

ये भी पढ़ें-

UP Election: स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर RPN सिंह ने किया ये दावा, कांग्रेस के अभियान की उड़ाई खिल्ली

UP Election: एसपी सिंह बघेल बोले- अखिलेश यादव से बड़े पहलवान हैं CM योगी, करहल सीट को लेकर किया ये दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
उद्घाटन से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, योगी के मंत्री बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...
उद्घाटन से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, योगी के मंत्री बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget