एक्सप्लोरर

Watch: क्या हुआ जब यूपी विधानसभा में पहली बार आमने-सामने आए योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव

यूपी विधानसभा के 18वें सत्र के लिए आज सभी नव निर्वाचित विधायकों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई जा रही है. इस मौके पर योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव आमने-सामने आए.

When CM Yogi Adityanath Meets Leader of Opposition Akhilesh Yadav: यूपी विधानसभा के 18वें सत्र के लिए आज सभी नव निर्वाचित विधायकों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई जा रही है. प्रोटेम स्पीकर रमापति शास्त्री ने विधायकों को शपथ दिला रहे हैं. इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव एक दूसरे के आमने-सामने आ गए. यूपी चुनाव के बाद ये पहली बार था जब योगी और अखिलेश एक-दूसरे के सामने आए.

जब योगी से हुआ अखिलेश का आमना-सामना

चुनाव के बाद योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव की पहली मुलाकात का ये वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई की ओर से शेयर किया गया है. इस वीडियो में योगी आदित्यनाथ विधानसभा में आगे की ओर बढ़ते दिखाई देते हैं, वहीं अखिलेश यादव भी खड़े हुए दिखाई देते हैं. तभी अखिलेश आगे बढ़कर योगी की ओर हाथ बढ़ाते हैं और योगी भी उनसे हाथ मिलाते हैं और दूसरे हाथ से उनके कंधे को थपथपाते हैं. इस दौरान दोनों के बीच कुछ बात भी होती है, जिस पर योगी आदित्यनाथ मुस्कुराते हुए दिखते हैं और हंसते हुए हाथ जोड़कर आगे की निकल जाते हैं.

योगी ने नवनिर्वाचित विधायकों को दी बधाई

25 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद योगी आदित्यनाथ ने यूपी विधानसभा में विधायक पद की शपथ ली. इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से भी बात की और सभी नव निर्वाचित विधायकों को बधाई दी और अपनी शुभकामनाएं दी. वहीं करहल विधानसभा सीट से जीत हासिल करने के बाद अखिलेश यादव अब नेता विपक्ष की भूमिका में नजर आएंगे. इस मौके पर उन्होंने कहा कि विपक्ष वर्तमान सरकार की जवाबदेही तय करने के लिए सकारात्मक तरीके से काम करेगा. अखिलेश यादव ने आजमगढ़ लोकसभा सीट से इस्तीफा देकर प्रदेश की राजनीति में आगे बढ़ने की रणनीति बनाई है.

ये भी पढ़ें-

Mukhtar Ansari: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बांदा जेल से मुख्तार अंसारी को ले जाया जा रहा है लखनऊ, ये है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ फैक्ट्री लूटकांड का खुलासा, कारोबारी का ड्राइवर निकला मास्टरमाइंड
अलीगढ़ फैक्ट्री लूटकांड का खुलासा, कारोबारी का ड्राइवर निकला मास्टरमाइंड
हल्द्वानी में शुद्धिकरण की घटना पर भड़कीं मायावती, सरकार से की सख्त कार्रवाई की मांग
हल्द्वानी में शुद्धिकरण की घटना पर भड़कीं मायावती, सरकार से की सख्त कार्रवाई की मांग
Chamoli Tunnel Accident Live: पीपलकोटी के लिए रवाना हुए CM धामी, चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की हुई है मौत
Live: पीपलकोटी के लिए रवाना हुए CM धामी, चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की हुई है मौत
यूपी में महिलाओं को कैश ट्रांसफर के मुद्दे पर सियासत, बीजेपी-सपा में छिड़ी जुबानी जंग
यूपी में महिलाओं को कैश ट्रांसफर के मुद्दे पर सियासत, बीजेपी-सपा में छिड़ी जुबानी जंग

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget