एक्सप्लोरर

Year ender 2024: कानपुर के लिए हादसों का साल रहा 2024, इस घटना से तो दहल गया था पूरा देश

Incidents 2024 in Kanpur: कानपुर में इस साल रेलवे को कई बार साजिश का शिकार बनाने की कोशिश की गई. इन घटनाओं ने पूरे देश में सुर्खियां बंटोरीं. जिसकी जांच अभी भी पुलिस और सुरक्षा एजेंसिया कर रही हैं.

Kanpur News Today: साल 2024 खट्टे मीठी यादों के साथ अपने अंतिम पड़ाव पर है. नए साल 2025 के स्वागत लेकर कानपुर समेत पूरे देश में जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं. कानपुर में भी साल 2024 में कई सकारात्मक और नकारात्मक घटनाएं हुईं, जिसने पूरे देश में सुर्खियां बटोरी.

कानपुर शहर की बड़ी घटनाओं में ट्रेन हादसा बड़ी घटना थी. कानपुर में लगातार कई ट्रेनों को हादसे का शिकार बनाने की साजिश रची गई, जिसमें कानपुर साबरमती एक्सप्रेस, माल गाड़ी, वंदे भारत और कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन शामिल थी. इस दौरान कई ट्रेनों के आगे रेलवे ट्रैक पर गैस सिलेंडर, किसी के आगे पत्थर, तो किसी के सामने लोहे का गार्डर रखकर, बेपटरी करने या धमाके से उड़ाने की साजिश रची गई.

पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के चौकन्ना रहते हुए असामाजिक तत्वों के इरादे नाकाम साबित हुए और इस तरह के किसी भी हादसे में कोई बड़ी जन हानि नहीं हुई है. साल 2024 अब समाप्त होने में महज चंद लम्हें और हैं, इसमें सबसे खास और सकारात्मक बात ये रही कि पूरे साल में बड़ी दुर्घटनाएं टल गई.

जब ट्रेन की 22 बोगी हुई डीरेल
एक महीने में कानपुर शहर में तीन ट्रेनों को साजिश का शिकार बनाया गया. साबरमती एक्सप्रेस की 22 बोगियां डीरेल हो गई थीं, लेकिन किसी भी यात्री को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ था. इस दौरान घंटों तक रेल यातायात बाधित रहा. साजिश की जांच में देश की सभी जांच एजेंसियां मैदान में कूद पड़ी. 

जांच एजेंसियों ने सैकड़ों लोगों से पूछताछ की, एक शहर से दूसरे शहर में पड़ताल की गई. हादसे के साजिशकर्ताओं को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया. एनआईए, आईबी, पुलिस, इंटेलिजेंस सभी ने हादसों की जांच की, लेकिन नतीजा शून्य रहा. फिलहाल मामलों में जांच चल रही है, इतने महीने बीत जाने के बाद भी साजिश रचने वालों से जांच एजेंसियां और पुलिस कोसों दूर है.

रेलवे ने तैयार किया खास प्लान
रेलवे ने ऐसे हादसों को रोकने और साजिशों को नाकाम करने के लिए कई प्लान तैयार किए हैं और कई पर अभी भी काम चल रहा है. रेलवे ट्रैक के किनारे थोड़ी- थोड़ी दूर पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं. रेलवे ट्रैक के किनारे बसी बस्तियों को स्थानांतरित करने की योजना बनाई गई है.

शासन प्रशानस और रेलवे अपनी योजनाओं के बलबूते भविष्य में इस तरह के घटनाओं पर लगाम लगाने के दावे कर रहा है. कानपुर ट्रेनों को हादसे का शिकार बनाने की साजिश ने सभी को चौंका दिया था. हालांकि असामाजिक तत्वों के मंसूबों को समय रहते नाकाम बना दिया गया. कानपुर के रेल हादसे साजिश के मंसूबे देश की बड़ी घटनाओं में से एक हैं.  

ये भी पढ़ें: Watch: BJP के लोगो वाली तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदा, दो KM तक सड़क पर घसीटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA Bloc की बैठक में कांग्रेस ने सपा प्रमुख को दी बड़ी जिम्मेदारी, कहा- अब अखिलेश जी...
INDIA Bloc की बैठक में कांग्रेस ने सपा प्रमुख को दी बड़ी जिम्मेदारी, कहा- अब अखिलेश जी...
'150 साल पुरानी मस्जिद तोड़ दी...', संभल में बुलडोजर एक्शन पर भड़के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क
'150 साल पुरानी मस्जिद तोड़ दी...', संभल में बुलडोजर एक्शन पर भड़के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क
अलीगढ़ के बाद अब कानपुर में सास और दामाद की लव स्टोरी का मामला, कोर्ट में जाकर की शादी
अलीगढ़ के बाद अब कानपुर में सास और दामाद की लव स्टोरी का मामला, कोर्ट में जाकर की शादी
'अहंकार भी त्यागना होगा...ओवैसी के बिना गठबंधन पूरा नहीं', INDIA ब्लॉक की बैठक पर AIMIM का बयान
'अहंकार भी त्यागना होगा...ओवैसी के बिना गठबंधन पूरा नहीं', INDIA ब्लॉक की बैठक पर AIMIM का बयान

वीडियोज

Tata Tiago EV facelift review: petrol भूल जाओ? #tata #tatatiago #autolive
Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात
'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Indian Embassy Advisory: ताबड़तोड़ मिसाइल हमलों के बीच ईरान में भारतीयों के लिए बड़ी चेतावनी- 'जल्द बाहर निकलें...'
ताबड़तोड़ मिसाइल हमलों के बीच ईरान में भारतीयों के लिए बड़ी चेतावनी- 'जल्द बाहर निकलें...'
INDIA Bloc की बैठक में कांग्रेस ने सपा प्रमुख को दी बड़ी जिम्मेदारी, कहा- अब अखिलेश जी...
INDIA Bloc की बैठक में कांग्रेस ने सपा प्रमुख को दी बड़ी जिम्मेदारी, कहा- अब अखिलेश जी...
Israel Iran War Live Updates: 'इजरायल को भारी कीमत चुकानी होगी', मिसाइल अटैक पर भड़का ईरान, हूती भी जंग में कूदे
'इजरायल को भारी कीमत चुकानी होगी', मिसाइल अटैक पर भड़का ईरान, हूती भी जंग में कूदे
टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत और वेस्टइंडीज की टक्कर, कब और कहां देख पाएंगे लाइव? जानें सारी डिटेल्स
टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत और वेस्टइंडीज की टक्कर, कब और कहां देख पाएंगे लाइव?
थलापति विजय का राहुल गांधी को गिफ्ट, कांग्रेस को सौंपी तमिलनाडु की राज्यसभा सीट, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
थलापति विजय का कांग्रेस को तोहफा, तमिलनाडु की राज्यसभा सीट सौंपी, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
Bandar BO Day 3: बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
ममता बनर्जी को दिल्ली में बड़ा झटका, राज्यसभा के सांसद ने दिया इस्तीफा, पार्टी भी छोड़ी
ममता बनर्जी को दिल्ली में बड़ा झटका, राज्यसभा के सांसद ने दिया इस्तीफा, पार्टी भी छोड़ी
Indian Thali: क्या भारतीय थाली सच में बढ़ाती है डायबिटीज, जानें किन लोगों के लिए सही नहीं है दाल-रोटी?
क्या भारतीय थाली सच में बढ़ाती है डायबिटीज, जानें किन लोगों के लिए सही नहीं है दाल-रोटी?
Embed widget