एक्सप्लोरर

Yamuna Expressway: यमुना प्राधिकरण के इस आदेश के बाद अब यमुना एक्सप्रेस-वे टोल प्लाजा पर जाम में नहीं फंसेंगे आप

वाहन चालक इन लेन पर फास्टैग से टैक्स का भुगतान कर सकेंगे. इसके साथ टोल प्लाजा पर दोनों और 6-6 लेन फास्टैग हो जाएंगी. वाहन चालकों को टोल टैक्स का भुगतान करने में सुविधा और समय की बचत होगी.

Yamuna Expressway: यमुना एक्सप्रेस वे पर अब सफर करना और भी आसान हो जाएगा. आपको अब यमुना एक्सप्रेस वे पर घंटों टोल प्लाजा पर जाम में नहीं फसना होगा. दिसंबर के अंत तक सभी टोल बूथों को फास्टैग से शुरू कर दिया जाएगा. यमुना एक्सप्रेस वे के दोनों तर अभी तक 6-6 लाइनों पर फास्टैग की व्यवस्था की गई है. एक्सप्रेस वे पर फास्टैग लाइन की संख्या बढ़ने से वाहन चालकों को काफी राहत मिलेगी. क्योंकि वीकेंड में यमुना एक्सप्रेस वे पर सभी टोल बूथ फास्टैग नहीं होने से टोल प्लाजा पर लंबा जाम लग जाता है. जिससे लोगों को जाम में फंस कर घंटों इंतजार करना पड़ता है.

दिसंबर लास्ट तक सभी फास्टैग
इसे लेकर यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों ने जेपी इंफ्राटेक को टोल बूथों पर फास्टैग बढ़ाने के निर्देश दिए थे. अब दिसंबर लास्ट तक एक्सप्रेस वे के सभी लेन फास्टैग से शुरू हो जाएंगे. यमुना एक्सप्रेस वे पर टोल प्लाजा के दोनों ओर की दो-दो नई लेन को फास्टैग कर दिया गया है. वाहन चालक इन लेन पर फास्टैग से टैक्स का भुगतान कर सकेंगे. इसके साथ टोल प्लाजा पर दोनों और 6-6 लेन फास्टैग हो जाएंगी. वाहन चालकों को टोल टैक्स का भुगतान करने में सुविधा और समय की बचत होगी.

घंटों जाम में फंसना पड़ता है
बता दें कि वीकेंड के समय एक्सप्रेस वे पर वाहनों की तादाद बढ़ जाती है जिसकी वजह से टोल प्लाजा पर लंबा जाम लग जाता है. लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ता है क्योंकि एक्सप्रेस-वे पर टोल बूथों की संख्या कम थी. इसको लेकर प्राधिकरण ने जेपी इंफ्राटेक को निर्देश दिया था कि एक्सप्रेस वे की सभी लेन को फास्टैग से शुरू किया जाए.

सीईओ ने क्या कहा
यमुना प्राधिकरण की एसीईओ मोनिका रानी ने बताया कि वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण यमुना एक्सप्रेस वे के टोल प्लाजा पर जाम की स्थिति गंभीर हो चुकी है. चालकों को टोल टैक्स का भुगतान करने में काफी समय लगता है. इस वजह से टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है. इस समस्या को दूर करने के लिए प्राधिकरण ने जून में दोनों ओर की दो-दो लेन को फास्टैग किया था. इसके बावजूद हालात में अधिक सुधार नहीं हुआ. दीपावली के दौरान लोगों को टोल प्लाजा पर लंबे जाम का सामना करना पड़ा था.मोनिका रानी ने बताया कि एक्सप्रेस वे के दोनों ओर की 6-6 लेन फास्टैग शुरू कर दी गई है. इन लेन से गुजरने वाले वाहन चालक फास्टैग से टोल टैक्स का भुगतान कर सकेंगे. अन्य 2-2 लेन को अगले एक सप्ताह में फास्टैग कर दिया जाएगा. 

Greater Noida News: प्राधिकरण बनाएगा तीन फुट ओवर ब्रिज, इतने करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार

Delhi School Reopen: कमीशन फॉर एयर क्‍वालिटी मैनेजमेंट की हरी झंडी के बाद दिल्ली में आज से खुलेंगे स्कूल, जानिए किस क्लास के बच्चे जा पाएंगे स्कूल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget