एक्सप्लोरर

यमुना सिटी का नक्शा होगा ऑनलाइन, अब नहीं लगाने पड़ेंगे YEIDA ऑफिस के चक्कर,

YEIDA Online Building Plan: यमुना विकास प्राधिकरण के क्षेत्र मकान बनाने वालों के लिए ख़ुशख़बरी है. अब उन्होंने मकान के लिए नक्शा पास कराने के लिए यमुना अथॉरिटी के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे.

Noida News Today: यमुना विकास प्राधिकरण के क्षेत्र में भवन बनाने के लिए अब आपको नक्शा पास कराने के लिए प्राधिकरण के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. अथॉरिटी ने भवन मानचित्र स्वीकृत करने के लिए बिल्डिंग प्लान मैनेजमेंट सिस्टम को पोर्टल पर अपलोड कर दिया है. इससे ऑनलाइन नक्शे पास हो सकेंगे. इसके साथ ही अथॉरिटी की वेबसाइट से आर्किटेक्ट काउंसिल आफ इंडिया को भी जोड़ दिया गया है. यह जानकारी यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरुणवीर सिंह ने देते हुए बताया कि इस सिस्टम को पहले रेजिडेंशियल के लिए शुरू किया गया है. क्योंकि यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में 80% रेजिडेंशियल भवन है. यही सुविधा इंस्टीट्यूशन, इंडस्ट्रियल में भी जल्द ही लागू कर दी जाएगी. 

डॉ अरुणवीर सिंह ने बताया कि यमुना प्राधिकरण के रेजिडेंशियल सेक्टर 16, 17, 18, 20, 22ए और 22डी की प्रॉपर्टियों का पूरा डाटा पूर्व में ही तैयार किया जा चुका है. यह सुविधा तीन तरह के लोगों के लिए उपलब्ध रहेगी, पहले एलॉटी, उनके लिए यूजर पासवर्ड रहेगा. दूसरे आर्किटेक्ट हैं उनका यूजर पासवर्ड होगा और प्राधिकरण में जिस स्तर पर अप्रूवल होना है उस अधिकारी का अपना यूजर पासवर्ड होगा.

ऑनलाइन मैप बनाने के लिए चुन सकते हैं आर्किटेक्ट

डॉ अरुणवीर सिंह ने बताया कि आर्किटेक्ट कौंसिल ऑफ इंडिया में जितने आर्किटेक्ट रजिस्टर्ड है, कोई भी एलॉटी ऑनलाइन जाकर उनमें से किसी को भी अपना मैप बनवाने के लिए चुन सकता है. उसे कागजात देगा. आर्किटेक्ट ने अप्लाई किया है या नहीं,  वह अपने डेस्कटॉप पर देख सकता है और अप्रूवल किस स्टेज पर है और किसी अधिकारी के पास है यह भी ऑनलाइन दिखाता रहेगा.  

समस्या को 15 दिन में हल करना आवश्यक

डॉ अरुण वीर सिंह ने बताया कि इससे लोगों की समस्या समाधान हो सकेगा. क्योंकि प्रत्येक समस्या को 15 दिन में हल करना आवश्यक होगा. कितनी समस्याएं और कार्य लंबित पड़े हैं इसकी मॉनिटरिंग स्वयं ओएसडी से लेकर सीईओ तक कर सकेंगे. यदि किसी कार्य को 15 दिन से अधिक का समय हो गया है, तो उसकी मैसेज के माध्यम से सूचना आला अधिकारी तक पहुंच जाएगी.  जिसके आधार पर अधिकारियों का भी मूल्यांकन किया जा सकेगा और अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. यह सुविधा इंस्टीट्यूशन और रेजिडेंशियल में भी 15 दिनों के अंदर लागू कर दी जाएगी.  इसके साथ हम लोगों ने डाक मैनेजमेंट सिस्टम,  फाइल मैनेजमेंट सिस्टम और सिटीजन चार्टर इसको भी ऑनलाइन कर दिया गया है.

यमुना प्राधिकरण ने अपनी 32 सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया है, पहले चरण में 7, दूसरे चरण में 10 और अब तीसरे चरण में सभी सेवाएं पूरी तरह ऑनलाइन हो गई हैं. ऑनलाइन शुरू होने वाली सेवाओं में नक्शा पास करने के अलावा रजिस्ट्री के लिए आवेदन, ऑनलाइन सत्यापन, ऑनलाइन पेमेंट, सीवर, पानी के बिल संपत्ति से जुड़े कार्य ऑनलाइन कब्जा प्राप्त करना आदि शामिल है.

ये भी पढ़ें: UP Lok Sabha Election 2024: वोट मांगने गए सपा प्रत्याशी लेट कर परिक्रमा लगाने लगे, तस्वीरों में देखें नेताजी का अनोखा अंदाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर ट्रस्ट में नए ट्रस्टी की चर्चाएं तेज, अब इनके नाम का रखा गया प्रस्ताव
राम मंदिर ट्रस्ट में नए ट्रस्टी की चर्चाएं तेज, अब इनके नाम का रखा गया प्रस्ताव
वकील इंद्रदेव सिंह हत्याकांड में बड़ा फैसला, नोएडा कमिश्नर के पिता के कातिलों को उम्रकैद की सजा
वकील इंद्रदेव सिंह हत्याकांड में बड़ा फैसला, नोएडा कमिश्नर के पिता के कातिलों को उम्रकैद की सजा
बाराबंकी में रेलवे का स्क्रैप चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, RPF ने 7 के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
बाराबंकी में रेलवे का स्क्रैप चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, RPF ने 7 के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
काशी विश्वनाथ मंदिर में अलग द्वार से दर्शन कर सकेंगे बनारस वाले, सावन को लेकर प्रशासन की तैयारी
काशी विश्वनाथ मंदिर में अलग द्वार से दर्शन कर सकेंगे बनारस वाले, सावन को लेकर प्रशासन की तैयारी

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
Embed widget