एक्सप्लोरर

World Immunization Week 2022: सुलतानपुर के इन केंद्रों पर शुरु हुआ टीकाकरण अभियान, मई में शुरू होगा 'मिशन इंद्रधनुष' का तीसरा चरण

सुलतानपुर में विश्व टीकाकरण सप्ताह के अवसर पर जिला अस्पताल समेत जनपद के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई.

UP News: सुलतानपुर (Sultanpur) में विश्व टीकाकरण सप्ताह (World Immunization Week) के अवसर पर जिला अस्पताल समेत जनपद के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई. टीकाकरण अभियान की शुरुआत सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी ने की. विश्व टीकाकरण सप्ताह अप्रैल के अंतिम सप्ताह में मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य सभी उम्र के लोगों को बीमारी से बचाने के लिए टीकों के उपयोग को बढ़ावा देना है.

क्या है लक्ष्य
विश्व टीकाकरण सप्ताह का अंतिम लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों और उनके समुदायों को टीके से बचाव योग्य बीमारियों से बचाना है. टीकाकरण अभियान के शुभारंभ के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सुरेश कुमार कौशल और महिला अस्पताल के सीएमएस समेत बड़ी संख्या में चिकित्सक गण मौजूद रहे. सुल्तानपुर जिला महिला अस्पताल में टीकाकरण कराने वाले लाभार्थियों की लंबी कतारें सुबह से ही लग गई थी.

Loudspeaker Row: धार्मिक स्थलों से अवैध लाउडस्पीकर हटाने के संबंध में यूपी सरकार ने मांगी रिपोर्ट, थाना प्रभारियों को अल्टीमेटम

12 वर्ष से अधिक के बच्चों का शत प्रतिशत टीकाकरण
चिकित्सा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कोरोना महामारी के बावजूद भी नागरिकों के जागरूकता के कारण टीकाकरण कार्यक्रम की निरंतरता बनी रही. पिछले एक वर्ष के टीकाकरण के आंकड़ों पर यदि नजर डालें तो दो वर्ष से कम आयु के 44,786 बच्चों का सफल टीकाकरण किया गया. मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि आयु सीमा 12 वर्ष से अधिक के बच्चों का शत प्रतिशत टीकाकरण में भी सुल्तानपुर जनपद को बड़ी उपलब्धि मिली है. 

कब से शुरू होगा मिशन इंद्रधनुष?
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि मिशन इंद्रधनुष का तीसरा चरण मई माह में शुरू हो जाएगा. जिसके बाद छूटे हुए बच्चों को भी टीकाकरण का लाभ मिल जाएगा. उन्होंने कहा कि दीर्घायु के लिए सभी लोगों को टीकाकरण कराना अति आवश्यक है. टीकाकरण प्रभारी केशव देवी ने बताया कि अब युवाओं की जागरूकता के कारण टीकाकरण कार्यक्रम को बड़ी सफलता मिली है. लाभार्थी पम्मी मौर्या ने बताया कि उसने अपने बच्चे को क्षय रोग से बचाव का टीकाकरण कराया है. वहीं मीनू यादव ने कहा कि सरकार की इस योजना का लाभ उठाना ही लॉन्ग लाइफ फॉर ऑल मिशन की सफलता है.

ये भी पढ़ें-

UP News: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बेटे योगेश से मारपीट मामले में 48 पर केस दर्ज, जानिए- क्या है ये पूरा मामला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव पर हमले से भड़के अखिलेश यादव, कहा- BJP को पच नहीं रहा कि...
पप्पू यादव पर हमले से भड़के अखिलेश यादव, कहा- BJP को पच नहीं रहा कि...
Lucknow: इमामबाड़ा गुफरान मआब पर बवाल, आमने-सामने आए दो धर्मगुरु
लखनऊ: इमामबाड़ा गुफरान मआब पर बवाल, आमने-सामने आए दो धर्मगुरु
सपा विधायक का BJP पर वार, कहा- महिलाओं पर लाठीचार्ज 'जलियांवाला' जैसा
सपा विधायक का BJP पर वार, कहा- महिलाओं पर लाठीचार्ज 'जलियांवाला' जैसा
OP राजभर का अखिलेश पर तंज, PDA मतलब 'पीट देगा अल्पसंख्यक'
OP राजभर का अखिलेश पर तंज, PDA मतलब 'पीट देगा अल्पसंख्यक'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget