एक्सप्लोरर

UP News: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बेटे योगेश से मारपीट मामले में 48 पर केस दर्ज, जानिए- क्या है ये पूरा मामला?

UP News: यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बेटे से हुई झड़प के मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज की है. इस मामले में 23 नामजद समेत 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

UP News: यूपी के कौशांबी (Kaushambi) में सिराथू विधानसभा (Sirathu) क्षेत्र के उदहिन खुर्द बाजार में विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) के बेटे योगेश मौर्य (Yogesh Maurya) और कुछ ग्रामीणों के बीच नोकझोक के साथ मारपीट की घटना हुई थी. इस मामले पर पिछले हफ्ते ही योगेश मौर्य ने मारपीट और अन्य मामलों में एसपी हेमराज मीणा को तहरीर दी थी और अब एसपी के आदेश पर दो महीने बाद इस मामले में 23 नामजद एवं 25 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है. वहीं मुकदमा दर्ज होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. 

योगेश मौर्य ने दर्ज कराई शिकायत

डिप्टी सीएम के बेटे योगेश मौर्य का आरोप है कि वो अपने पिता और बीजेपी प्रत्याशी केशव प्रसाद मौर्य के पक्ष में अपने समर्थकों के साथ 24 फरवरी को मोहब्बतपुर पइंसा कोतवाली क्षेत्र के उदहिन में प्रचार करने गए थे. उदहिन के पास दर्जनों की संख्या में लोग आए और उनके प्रचार का विरोध करने लगे और जब उन्होंने विरोध का कारण पूछा तो उनके साथ गाली गलौज हुई और मारपीट की गई. आरोप है कि इस झगड़े में योगेश मौर्य की सोने की चेन और जेब में रखे हुए पैसे भी लूट लिए गए. इसकी सूचना पुलिस को दिए जाने के बाद सिराथू सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और किसी तरह से भीड़ में फंसे योगेश मौर्य को बाहर निकाला और मामला शांत कराया. चुनावी माहौल के कारण इस मामले में कार्रवाई नहीं हो सकी थी. इसलिए योगेश मौर्य ने मामले की शिकायत शनिवार को उच्चअधिकारियों से की है. जिसके बाद एसपी हेमराज मीणा के आदेश पर पुलिस ने 23 नामजद सहित 25 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू दी है.

जानिए क्या है पूरा मामला?

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बेटे योगेश मौर्य के पिटाई के मामले में माहौल तब बिगड़ा था, जब चुनाव प्रचार के दौरान लाल गमछा सिर पर बांधे दो युवकों ने समाजवादी पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए गए थे और बीजेपी समर्थकों ने युवकों की पिटाई करते हुए खदेड़ दिया था. जिसके बाद युवकों ने गांव जाकर ग्रामीणों को जानकारी दी थी. इसके बाद दर्जनों लोग वहां आ गए थे तभी उन लोगो के बीच नोकझोंक के साथ हाथापाई हुई. मामले की जानकारी होते ही सपा विधायक पल्लवी पटेल भी मौके पर पहुंची थी. फिलहाल चुनावी माहौल होने के कारण उस समय कोई कार्यवाही नहीं हुई थी और न ही दोनों दलों के लोगों ने मामले को तूल दिया था. 

साक्ष्यों के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर ने बताया दिनांक 23 अप्रैल को योगेश मौर्य की तहरीर पर मोहब्बतपुर पइंसा थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है. इस मामले में साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. योगेश मौर्य ने कहा कि उन्होंने चुनावी माहौल को देखते हुए किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं किया और ना ही मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी, लेकिन अब जब चुनाव खत्म हो गया और मेरे पिता चुनाव हार गए तो इसको लेकर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियां होने लगी. इसलिए इतने दिनों बाद मजबूर होकर उन्हें आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाना पड़ा. उन्होंने कहा कि इसमें कई नौजवान युवक भी शामिल हैं, जिनका भविष्य बर्बाद हो सकता है. ऐसे में वो मुकदमा वापस लेने के लिए एसपी से गुहार भी लगा रहे हैं.

ये भी पढ़ें- 

Yogi 2.0: योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आज एक महीना पूरा, जानिए- पिछले 30 दिनों में लिए गए 15 अहम फैसले

UP Politics: अखिलेश से नाराजगी के बीच आचार्य प्रमोद कृष्णम ने की आजम खान से मुलाकात, जानिए- क्या होगा अगला कदम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कदम, इन 6 लोगों की कर दी छुट्टी!
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कदम, इन 6 लोगों की कर दी छुट्टी!
यूपी में नोएडा से वाराणसी तक छाए बादल, आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में नोएडा से वाराणसी तक छाए बादल, आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
Embed widget