एक्सप्लोरर

रामपुर के CMO कार्यालय में शिक्षकों से रिश्वत लेने का वीडियो वायरल, दो कर्मचारी को नौकरी से निकाला गया

उत्तर प्रदेश के रामपुर में हाल ही में नवनियुक्त हुए शिक्षकों से रिश्वत लेने का मामला सामने आया है. रिश्वत लेने वाले मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में कॉन्ट्रैक्ट पर कर्मचारी हैं.

उत्तर प्रदेश के रामपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. रामपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में शिक्षकों के मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट बनाने के लिए उनसे रिश्वत लेते हुए कुछ कर्मचारियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दो कर्मचारी इन शिक्षकों से फॉर्म के साथ पैसे लेते हुए दिखाई दे रहे हैं. हालांकि ये कर्मचारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे थे.

वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मामले का संज्ञान लिया और दो कर्मचारियों को नौकरी से तत्काल प्रभाव से निकाल दिया और उनके खिलाफ विभागीय जांच और कानूनी कार्रवाई की बात कही है. वहीं आशु लिपिक का भी ट्रांसफर कर दिया है.

तीन सदस्यों की जांच की कमेटी

मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अनुसार उन्होंने तीन सदस्यों की जांच कमेटी बनाई है जो तीन दिन में इस मामले में अपनी जांच रिपोर्ट पेश करेगी, जिसके बाद सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी. मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुबोध कुमार शर्मा ने बताया एक वीडियो मेरी जानकारी में आया ,है जो 7 तारीख का है.

गंभीरता से लिया गया मामला

सुबोध कुमार शर्मा ने कहा कि इस वीडियो में टीचर्स के मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट बन रहे थे, उसमें शुरू के 1 घंटे में कुछ लोगों ने अभ्यर्थियों को बरगला कर उनसे कुछ पैसे लिए. इस मामले को काफी गंभीरता से लिया गया है और जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया है जो-तीन दिन में अपनी जांच आख्या उपलब्ध कराएगी.

अन्य आरोपी के खिलाफ होगी कार्रवाई सुबोध कुमार शर्मा ने कहा कि प्रथम दृष्टया जो दो संविदाकर्मी वीडियो में दिख रहे हैं उनकी सेवा समाप्त कर दी गई है और आगे भी जो दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें-

ब्रिटेन की संसद में उठा भारत में किसानों के आंदोलन का मुद्दा, प्रधानमंत्री जॉनसन के जवाब ने सभी को चौंकाया

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्‍वंतत्र देव सिंह बोले- बीजेपी परिवार और वंशवाद की पार्टी नहीं है कि बेटे चलाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget