एक्सप्लोरर

रामपुर में हैवानियत: पति के सामने पत्नी से किया सामूहिक दुष्कर्म, चार के खिलाफ मामला दर्ज

रामपुर में शर्मसार करनेवाला मामला सामने आया है। कुछ युवकों ने पति-पत्नी के साथ अभद्रता की साथ ही पति के सामने महिला के साथ गैंगरेप किया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

रामपुर, एबीपी गंगा। रामपुर के मिलक थाना क्षेत्र में बाइक से दवा लेने जा रहे पति-पत्नी का रास्ता रोक कर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यही नहीं बदमाशों ने उसके पति के साथ की मारपीट की और घटना का वीडियो भी बनाया। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ 376D, 323,  504,66E में मामला दर्ज किया है।

मामला मिलक थाना क्षेत्र का है। पीड़िता के मुताबिक ग्यारह जून को वह अपने पति के साथ दवा लेने जा रही थी। कुछ लोगों ने रास्ते में उन्हें रोककर उनके साथ बदसलूकी की, दोनों पति-पत्नी  के साथ मारपीट की और उसका वीडियो भी बनाया। वहीं पीड़िता के साथ चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म भी किया। इस मामले में पीड़िता ने तहरीर देकर चार युवकों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कराया है।

मामले के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा ने बताया मिलक थाना क्षेत्र में एक मामला दर्ज किया गया है। ये घटना 11 जून की है जिसकी सूचना 15 जून की शाम को दी गयी। इस संबंध में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना में एक महिला अपने परिचित के साथ मीरपुर से वापस आ रही थी तभी रास्ते में रोककर चार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अभद्रता और दुष्कर्म किया गया इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया है और चार में से तीन लोगों की शिनाख्त कर ली गयी है।

फिलहाल गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं, पीड़ित महिला का मेडिकल कराया जा रहा है वीडियो के बारे में जानकारी देते हुए बताया वीडियो का संज्ञान लिया जा रहा है। इस संबंध में जल्द से जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तारी के लिए जनपद स्तर पर चार टीमों का गठन किया गया है और बहुत जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रयागराज में अवैध हॉस्टल और डिजिटल लाइब्रेरी पर पीडीए का एक्शन, 60 कमरों की चार मंजिला इमारत सील
प्रयागराज में अवैध हॉस्टल और डिजिटल लाइब्रेरी पर पीडीए का एक्शन, 60 कमरों की चार मंजिला इमारत सील
गोंडा में सरिया से लदा ट्रक पलटा, तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत; दो सगे भाइयों ने गंवाई जान
गोंडा में सरिया से लदा ट्रक पलटा, तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत; दो सगे भाइयों ने गंवाई जान
यूपी के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिजली बिल पर विद्युत नियामक आयोग का अहम फैसला
यूपी के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिजली बिल पर विद्युत नियामक आयोग का अहम फैसला
'यूपी का विधानसभा चुनाव सितंबर में करा दें, हम तैयार हैं...' अखिलेश यादव का बड़ा बयान
'यूपी का विधानसभा चुनाव सितंबर में करा दें, हम तैयार हैं...' अखिलेश यादव का बड़ा बयान

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 देशों से गुजरेगा अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलूस, जानें कहां किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
2 देशों से गुजरेगा अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलूस, जानें कहां किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
CM सम्राट चौधरी के कहने पर हुआ भरत तिवारी का एनकाउंटर? तेजस्वी यादव बोले- 'मैसेज भेजा गया, तब…'
CM सम्राट चौधरी के कहने पर हुआ भरत तिवारी का एनकाउंटर? तेजस्वी यादव का सनसनीखेज दावा
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ, कहा- 'सारा संसार दुखी है'
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ
शाहरुख खान का क्रिकेट स्टेडियम! ओलंपिक में इसी मैदान पर खेले जाएंगे मैच; पंडितों को बुलाकर करवाई पूजा
शाहरुख खान का क्रिकेट स्टेडियम! ओलंपिक में इसी मैदान पर खेले जाएंगे मैच; करवाई पूजा
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
Ceiling Fan Cleaning Tips: बिना धूल उड़ाए मिनटों में चमकेगा सीलिंग फैन, नोट करें साफ करने की धांसू देसी ट्रिक
बिना धूल उड़ाए मिनटों में चमकेगा सीलिंग फैन, नोट करें साफ करने की धांसू देसी ट्रिक
CBSE Compartment Exam: CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन
CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget